श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली
किचन लेडीज़ की सबसे फ़ेवरिट जगह होती है। फिर चाहे वो अनमैरिड लड़कियाँ हों या फिर मैरिड लेडीज़, सभी को शौक़ होता है एक अच्छी डिश बनाकर सभी लोगों को स्वाद के चटकारे दिलाने का! अपने इसी शौक़ को पूरा करने के लिए वो हर पल कुछ नई डिशेज़ बनाने के लिए ट्राय करती रहतीं हैं।
वैसे भी अगर देखा जाए; तो, पूरे 24 घंटे में से तक़रीबन 16 से 17 घंटे लेडीज़ किचन में ही बितातीं हैं। ऐसे में अगर किचन को लेडीज़ की दूसरी सबसे फ़ेवरिट जगह भी कहें; तो, यह पूरी तरह ग़लत नहीं होगा! क्यों लेडीज़? सही कहा ना! भई! यह हो भी क्यों ना! देखा जाए; तो, बचपन में भी लड़कियों के फ़ेवरिट खिलौनों में गुड्डे-गुड़ियों के साथ-साथ प्लास्टिक के किचन के बर्तन ही होते हैं। जिनमें वो बड़े ही प्यार से घर में सभी को अपने नन्हें हाथों से नकली खाना खिलाकर और चाय पिलाकर ख़ूब ख़ुश हो जाया करतीं हैं!

वैसे भी घरों में किचन्स की साफ़-सफ़ाई और रख-रखाव पर कुछ ज़्यादा ही ध्यान दिया जाता है। और, हो भी क्यों ना! भई! आख़िर यह सभी की हैल्थ का मामला जो है!
यूँ तो, पहले के समय में लेडीज़ को किचन में खाना बनाने के लिए पूरा एक लम्बा-चौड़ा शिड्यूल बनाना पड़ता था। वो घंटों पहले सब्ज़ी काटना, वो घंटों पहले आटा गूँदकर रखना! सच! कितना मुश्किल होता था ना वो समय भी! लेकिन जैसे-जैसे टैक्नोलॉजी में एड्वान्समेंट आया है, उसके साथ ही किचन में खाना बनाने के इन पारंपरिक तरीक़ों में भी एड्वान्समेंट्स आए हैं!
लेडीज़ की झटपट टेस्टी डिशेज़ बनाने में मदद करने के लिए और कुकिंग को एक मॉडर्न लुक देने के लिए आज किचन-अप्लायंसेज़ ने भी एकदम मॉडर्न लुक अपना लिया है। आज इन मॉडर्न किचन-अप्लायंसेज़ ने किचन में आपके काम को आसान बनाने के साथ-साथ कुकिंग को भी बना दिया है एकदम मॉडर्न और स्टाइलिश!
तो, कौन-से हैं यह स्मार्ट किचन-अप्लायंसेज़; आइए जानते हैं:
- बिल्ट–इन माइक्रोवेव विद ग्रिल एंड कन्वैक्शन!
यूँ तो, अमूमन हम सभी नई-नई डिशेज़ खाने के शौक़ीन होते ही हैं! ऐसे में हमें परेशानी तब होती है, जब कई तरह की डिशेज़ हमें अलग-अलग बर्तनों में और अलग-अलग तरह से बनानी पड़ें।
लेकिन, अब आपको एक स्मार्ट वुमन ऑफ़ दि सोसाइटी के नाम से पहचान दिलाने के लिए मार्केट में आ गए हैं बिल्ट-इन माइक्रोवेव विद ग्रिल एंड कन्वैक्शन!
जी! हाँ! अब आपको जो भी नई डिशेज़ अपने मेहमानों को बनाकर खिलानी हों, वो आप अब एक ही माइक्रोवेव में बनाकर तैयार कर सकती हैं – फिर चाहे वो ग्रिल्ड सैंडविचेज़ हों, पॉप-कॉर्न्स, पिज़्ज़ा, पास्ता और चाहे बर्गर हों या फिर कोई और भी डिशेज़ हों! अब आपको इन सभी डिशेज़ के लिए बार-बार अपनी वो गैस की नोब नहीं ऑन करनी पड़ेगी। क्योंकि, यह सब डिशेज़ अब बन जाएंगी इस माइक्रोवेव से और वो भी बस! कुछ ही मिनटों में!

- वॉल–मॉउंटेड किचन चिमनी!
पहले के समय में या आज भी कई आम घरों की किचन्स में धुएँ को बाहर निकालने के लिए वो सिंपल-से एग्ज़ॉस्ट फ़ैंस लगे होते हैं। लेकिन, आज की लेडीज़ की इन्हीं किचन्स को एक मॉडर्न लुक देने के लिए मार्केट में आ गया है चलन वॉल-मॉउंटेड चिमनीज़ का!
जी! हाँ! यह चिमनी बिना किसी रुकावट के एक ही बार में आपकी किचन्स में खाना बनाते समय होने वाले धुएँ को बड़ी ही आसानी से बाहर निकालने में काफ़ी मददगार साबित हो रहीं हैं। साथ ही यह आपकी इन्हीं किचन्स के लुक में भी लगा देतीं हैं चार-चाँद!
- स्टीम ओवन विद ट्रू कन्वैक्शन!
अब स्टाइल से कहें अपने वो पुराने ओवन को गुडबाय! क्योंकि, अब आ गए हैं स्टीम ओवन विद ट्रू कन्वैक्शन।
और-तो-और, इन ओवेन्स को आप अब अपने सोफ़े या चेयर पर बैठे-बैठे ही कंट्रोल भी कर सकतीं हैं! जी! हाँ! यह ओवन्स वाई-फ़ाई और ऐप के द्वारा भी ऑपरेटेड और कंट्रोल्ड किए जा सकते हैं। तो, हुआ न यह फ़ायदे का सौदा!
- ज़रा–सी सावधानी बढ़ाए आपके इन अप्लायंसेज़ की ड्यूरेबिलिटी!
अपने पसंदीदा किचन-अप्लायंसेज़ की ड्यूरेबिलिटी बढ़ाने के लिए ध्यान रखें यह चैक-लिस्ट:
- अपने किचन-अप्लायंसेज़ हमेशा अच्छी क्वॉलिटी के ही ख़रीदें!
- किचन में बर्तन रखने की जगह सिंक के पास ही बनाएँ; ताक़ि, बर्तन टूटने से बच सकें।
- ख़रीददारी से पहले जाँच लें कि आपके यह बर्तन माइक्रोवेव सेफ़ हों।
- कोशिश करें कि आपके काँच के बर्तन ऐसी जगह हों, जहाँ वो टूटने से बच सकें!
- कोशिश करें कि इलैक्ट्रिसिटी स्वीचिज़ पानी के टैप्स से दूर हों। क्योंकि, पानी की छींटों से करंट लगने का ख़तरा बढ़ जाता है।
- आपके यह अप्लायंसेज़ रस्ट-प्रूफ़ हों, मतलब उनमें ज़ंग ना लगे।







