• About us
  • Contact us
Friday, March 13, 2026
22 °c
New Delhi
30 ° Sat
29 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

MSME एसोसिएशन में दो अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष आई ई डी एस कैडर का बुरा हाल, संविधान के खिलाफ एसोसिएशन

News Desk by News Desk
November 30, 2025
in देश
MSME एसोसिएशन में दो अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष आई ई डी एस कैडर का बुरा हाल, संविधान के खिलाफ एसोसिएशन
Share on FacebookShare on Twitter

मंजरी की विशेष रिपोर्ट


नई दिल्ली, 30 नवंबर। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय से मान्यता प्राप्त ऑल इंडिया एम एस एम ई टेक्निकल आफिसर्स एसोसिएशन लोकतांत्रिक पटरी से उतर चुका है। आम सभा के निर्णय के खिलाफ नवंबर, 2025 से दो अध्यक्ष पदस्थापित हैं। नियमित अध्यक्ष हैं दिल्ली स्थित एम एस एम ई मंत्रालय के पूर्व संयुक्त निदेशक हरेन्द्र प्रताप सिंह और एडहॉक अध्यक्ष हैं कोलकाता स्थित एम एस एम ई डी एफ ओ के सहायक निदेशक एस के मंडल।

वहीं एसोसिएशन में इस समय चार उपाध्यक्ष हैं। दरअसल भारत सरकार की सेवा से हरेन्द्र प्रताप सिंह के रिटायर होते ही इस एम एस एम ई एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के उत्तराधिकारी को लेकर शर्मनाक स्तर की राजनीति छिड़ गई। नतीजा है कि यह एसोसियेशन अपने सदस्यों की पदोन्नति के लिए नहीं बल्कि अपने अस्तित्व के संघर्ष में उलझ गया है।

एसोसिएशन की आपसी कलह का लाभ एम एस एम ई मंत्रालय के अंतर्गत विकास आयुक्त कार्यालय का प्रशासन उठा रहा है। उसने संयुक्त निदेशक के ग्रुप बी की पदोन्नति के मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और उनकी समस्या को सुलझाने की जगह उसे और जटिल बना दिया है। इसके विरोध में एसोसिएशन से कुछेक सदस्यों ने इस्तीफा भी दे दिया है।सूत्रों के अनुसार, हरेन्द्र प्रताप सिंह को पिछले साल दिसंबर में संपन्न आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से दो वर्ष ( 2024-2025 एवं 2025-2026 ) के लिए एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था।

तब जबकि संविधान में यह लिखा है कि रिटायर होते ही एसोसिएशन की सदस्यता खत्म हो जाती है। लेकिन इसी संविधान के अंतर्गत आम सभा ने श्री प्रताप को दो वर्षों के लिए अध्यक्ष बनाया था। जाहिर है कि आम सभा के निर्णय का सम्मान करने के लिए संविधान में संशोधन किया जा सकता है जो अभी तक नहीं किया गया है और एक व्हाट्सएप कार्यसमिति ने एडहाक अध्यक्ष मनोनीत कर लिया है जिससे आधिकारिक तौर पर दो अध्यक्ष पदस्थापित हो गये हैं-एक नियमित अध्यक्ष और एक कामचलाऊ अध्यक्ष।

श्री प्रताप को अध्यक्ष पद पर अगले साल तक रखने के लिए संविधान में संशोधन करना है या उन्हें हटाना है, यह अधिकार सिर्फ उस सभा को है जिसने उन्हें निर्वाचित किया है यानि आम सभा को है। आम सभा के निर्णय को कार्यकारिणी बदल नहीं सकती है।

दिलचस्प यह है कि कोलकाता की पिछली आम सभा बैठक में संविधान के खिलाफ जाकर दो की जगह चार उपाध्यक्ष पद को सृजित कर दिया गया और चार सरकारी अधिकारियों को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस संबंध में आज तक संविधान में कोई संशोधन नहीं किया गया है। संविधान के वर्तमान प्रावधानों में अनेक विरोधाभास और अलोकतांत्रिक व्यवस्था को शामिल किया गया है जिससे सम्पूर्ण एसोसिएशन की मान्यता खतरे में पड़ सकती है।

एम एस एम ई मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि इस समय एम एस एम ई एसोसिएशन में पद पाने की होड़ इसलिए मची है कि मनमाफिक पोस्टिंग से लेकर विदेश यात्रा तक की रेस में एसोसिएशन का पद व्यक्तिगत लाभ दिला रहा है। यही कारण है कि सामूहिक हित और आवश्यक पदोन्नति के लिए कार्यसमिति की बैठक बार – बार टाल दी जाती है और व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आनन – फानन में बैठक बुला ली जाती है जिसमें बाहरी लोग भी अपनी रोटी सेंकते नजर आते हैं। जानकार बताते हैं कि प्रशासन के इशारे पर एसोसिएशन को कमजोर किया जा रहा है जिसमें एसोसिएशन के कुछेक पदाधिकारियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसोसिएशन की ताज़ा हास्यास्पद स्थिति उसी का परिणाम है।

Tags: DC MSME Promotion DelayHarendra Pratap Singh MSMEIEDS Cadre ConflictMSME Association CrisisMSME Association DisputeMSME Constitution ViolationMSME Officers PoliticsSK Mandal Adhoc President
Previous Post

लोकतंत्र का स्वरूप और लद्दाख की चुनौती

Next Post

BIPARD और IRFC मिलकर बिहार के युवाओं को रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण देंगे; IRFC का 10 करोड़ रुपये का CSR सहयोग

Related Posts

Bundelkhand University News 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सरकारी योजनाओं के लिए खोले दरवाज़े, जल्द शुरू होगा कम्युनिटी रेडियो स्टेशन
देश

Bundelkhand University News 2025: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सरकारी योजनाओं के लिए खोले दरवाज़े, जल्द शुरू होगा कम्युनिटी रेडियो स्टेशन

September 10, 2025
Next Post
BIPARD और IRFC मिलकर बिहार के युवाओं को रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण देंगे; IRFC का 10 करोड़ रुपये का CSR सहयोग

BIPARD और IRFC मिलकर बिहार के युवाओं को रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण देंगे; IRFC का 10 करोड़ रुपये का CSR सहयोग

New Delhi, India
Friday, March 13, 2026
Mist
22 ° c
73%
11.2mh
37 c 24 c
Sat
37 c 22 c
Sun

ताजा खबर

">
LPG संकट पर पीएम मोदी का बयान: पश्चिम एशिया संघर्ष से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित, घबराने की जरूरत नहीं

LPG संकट पर पीएम मोदी का बयान: पश्चिम एशिया संघर्ष से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित, घबराने की जरूरत नहीं

March 12, 2026
नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग, 240 कर्मचारी थे अंदर; 26 झुलसे, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग, 240 कर्मचारी थे अंदर; 26 झुलसे, दमकल की 25 गाड़ियों ने पाया काबू

March 12, 2026
10वीं के बाद कौन-सा स्ट्रीम चुनें? साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स—जानें करियर एक्सपर्ट्स की सलाह

10वीं के बाद कौन-सा स्ट्रीम चुनें? साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स—जानें करियर एक्सपर्ट्स की सलाह

March 12, 2026

">
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: खुलते ही 5 सेकेंड में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: खुलते ही 5 सेकेंड में निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम

March 12, 2026
महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा – भगवंत सिंह मान

महिलाओं को 1000 रुपये देने के फैसले से नाराज़ होकर विपक्ष बजट पर चर्चा से भागा – भगवंत सिंह मान

March 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved