• About us
  • Contact us
Friday, March 27, 2026
27 °c
New Delhi
29 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार को मिली 1404 करोड़ की सौगात! सीएम नीतीश ने पटना में 623 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन”

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में पटना जिले को दनियांवा प्रखंड के ग्राम तोप से 1404.84 करोड़ रुपये की सौगात दी।

News Desk by News Desk
February 21, 2025
in अभी-अभी
Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार को मिली 1404 करोड़ की सौगात! सीएम नीतीश ने पटना में 623 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन”
Share on FacebookShare on Twitter

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में पटना जिले को दनियांवा प्रखंड के ग्राम तोप से 1404.84 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 623 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 845.43 करोड़ रुपये की लागत से 387 योजनाओं का उद्घाटन एवं 559.41 करोड़ रुपये की लागत से 256 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने पटना जिला के बाढ़ प्रखंड स्थित बेढना पंचायत में पंचायत सरकार भवन के सौंदर्याकरण का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन बेढना का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन में पुस्तकालय सह ज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पंचायत सरकार भवन में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन, बेढना के समीप बने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर में टेलीमेडिसिन सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर बेढना का निरीक्षण कर टेली कंसलटेंट परामर्श कक्ष, बाल हृदय लाभार्थी कक्ष आदि का जायजा लिया। हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर बेढ़ना में उपलब्ध कराई गई चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर आज से शुरू हो गया है। मरीजों को त्वरित इलाज एवं अन्य चिकित्सा सुविधा मिले, इसका विशेष रुप से ख्याल रखें। हमलोगों ने प्रारंभ से ही हर क्षेत्र में विकास का काम कराएं हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम कराया गया है ताकि लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा मिल सके। निरंतर हर क्षेत्र में विकास का काम किया जा रहा है। बिहार आगे बढ़े, हमारी यही चाहत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 2498 सतत् जीविकोपार्जन योजना के लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग हेतु 19 करोड़ 97 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 (द्वितीय/तृतीय किश्त) के तहत 17 करोड़ 60 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निजी जीविका दीदी (अन्य प्रजाती) पौधशाला योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूह को सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 40 करोड़ 69 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा का हस्तांतरण प्रमाण पत्र एवं चाबी, सामुदायिक पुस्तकालय की चाबी आदि लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं। जब हम केंद्र में मंत्री थे तो कई जगहों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के कार्यों को देखे थे। उस समय बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बहुत कम थी। वर्ष 2005 में जब बिहार में हमलोगों की सरकार बनी तब हमलोगों ने स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करने का निर्णय लिया। इसके लिये वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर पूरे बिहार में स्वयं

सहायता समूह की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम शुरू किया गया। हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका दिया और इससे जुड़नेवाली महिलाओं को जीविका दीदी कहा। उस समय की केंद्र सरकार ने हमलोगों के इस कार्य से प्रेरित होकर देशभर में आजीविका नाम से इस योजना को शुरू किया। हम बिहार में जहां कहीं भी जाते हैं जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं। आपलोगों को हर प्रकार से सरकार मदद पहुंचा रही है। आपकी जो भी समस्याएं होती हैं उनका तत्काल निराकरण किया जाता है। जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीविका दीदियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखें। बिहार की जीविका दीदियों को देश के अलग-अगल हिस्सों में सम्मानपूर्वक कार्यक्रमों में बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हम कई बार इस इलाके से सांसद रहे हैं। उस समय से ही हम इस इलाके में बराबर दौरा करते रहते हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निष्पादन कराने की हर संभव कोशिश में जुटे रहते हैं। हम चाहते हैं कि इनके कार्यों का और अधिक विस्तार हो। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जीविका ग्राम संगठनों को पांच वर्षों के लिए जोड़ा तालाब, बेढना पश्चिमी का निःशुल्क आवंटन हेतु प्रमाण पत्र मत्स्य पालन के लिए जीविका दीदियों को प्रदान किया। जोड़ा तालाब में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज डाली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब का निरीक्षण कर जोड़ा तालाब के किनारे सीढ़ी घाट बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने एनर्जी चैंपियन के बीच ई-साइकिल का भी वितरण किया। ग्राम पंचायत बेढ़ना पश्चिमी अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का उद्घाटन कर निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ स्थित बाबा उमानाथ मंदिर परिसर में प्रस्तावित नागरिक सुविधाओं के तहत बनने वाले धर्मशाला, विवाह मंडप, गंगा तट पर सिढीघाट, रिवर फ्रंट डवलपमेंट तथा सति घाट पर विद्युत शवदाह गृह हेतु स्थल निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साइट मैप एवं मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को बाबा उमानाथ मंदिर परिसर में उपलब्ध कराई जाने वाली नागरिक सुविधाओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा उमानाथ मंदिर परिसर एवं आसपास का दृश्य काफी मनोरम है। यहां नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो जाने से लोगों को पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान करने में सहूलियत होगी। इस काम को यथाशीर्घ शुरू कराएं। मुख्यमंत्री ने बाबा उमानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने दनियावां प्रखंड के ग्राम तोप में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराए गए तालाब, सीढ़ीघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान (बास्केटबॉल कोर्ट, बैंडमिटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, रनिंग ट्रैक तथा लंबी एवं ऊंची कूद) का उ‌द्घाटन किया। उ‌द्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खेल मैदान का निरीक्षण भी किया। खेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामानाएं दी। मुख्यमंत्री ने पटना जिला अंतर्गत विकासात्मक योजनाओं से संबंधित शिलापट्टों का रिमोट के माध्यम से अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मनेर के शेरपुर में जे०पी० गंगापथ परियोजना (दीघा-शेरपुर-बिहटा) के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना की लंबाई 35.65 कि०मी० होगी और इसकी अनुमानित लागत 6495.79 करोड़ रुपये होगी। दीघा से शेरपुर होते हुए सादिकपुर तक लंबाई 18 कि०मी० होगी, जो एलिवेटेड पथ होगा। सादिकपुर से बिहटा (कोईलवर पुल तक) की लंबाई 17.65 कि०मी० होगी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का रेखा चित्र के माध्यम से जानकारी दी। इस परियोजना की लंबाई 82.5 कि०मी० होगी। इसके तहत 1103 करोड़ रुपये की लागत से दीदारगंज से अथमलगोला तक 42 कि०मी० (फोरलेन) तथा 250 करोड़ रुपये की लागत से अथमलगोला से मोकामा तक 42.5 कि०मी० सड़क बनेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह अच्छी योजना है, कार्य को तेजी से पूर्ण करें।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 137.6246 करोड़ रुपये की लागत से छितनावां (एन०एच० 30) में नवनिर्मित ऊसरी दानापुर शिवाला बाईपास पथ के उन्नयन कार्य (लंबाई 7.10 मी0) का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रुपसपुर नहर पहुंचकर सगुना मोड़ से रुपसपुर तक नेहरू पथ के दोनों तरफ भूमिगत नाला के साथ प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नेहरू पथ से गोला रोड के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। साथ ही पाटलि पथ को नेहरू पथ से जोड़ने के प्रस्तावित योजना का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ को जोड़नेवाले रूपसपुर नहर पथ के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने आशियाना दीघा रोड स्थित राजीवनगर पहुंचकर राजीवनगर नाला एवं आनंदपुरी नाला पर प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि राजीवनगर नाला एवं आनंदपुरी नाला पर फोरलेन सड़क के निर्माण से दो लाख की आबादी को लाभ होगा। इसकी अनुमानित लागत 180.99 करोड़ रुपये होगी और लंबाई 4.26 कि०मी० होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पथों के निर्माण से शहर में लोगों को आवागमन के और भी विकल्प मिलेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत होगी। इन सब पथों के निर्माण से पटना में और पटना शहर के बाहर आने-जाने के लिए और भी विकल्प उपलब्ध होंगे।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने 28.87 करोड़ रुपये की लागत से मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स, पटना में नवनिर्मित बहुमंजिला हाईड्रोलिक पार्किंग का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और उसका जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कदमकुआं में 903.376 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वेंडिंग मार्केट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। मार्केट के बन जाने से स्थानीय सब्जी एवं फल विक्रेताओं को एक ही छत के नीचे विक्रय हेतु सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटेगा और आवागमन सुलभ होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सह पटना जिला के प्रभारी मंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नितिन नवीन, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक भाई विरेंद्र, विधायक श्री ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, विधायक श्रीमती नीलम देवी, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, महापौर श्रीमती सीता साहू, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री इरशादुल्लाह, पूर्व सांसद श्री रामकृपाल यादव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री बी० कार्तिकेय धनजी, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, पटना जिला के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, नगर आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: Nitish Kumar Pragati Yatra
Previous Post

Purnia Airport Development: बिहार को मिला नया एयरपोर्ट! पूर्णिया से जल्द भरें उड़ान, AAI ने दी टर्मिनल को मंजूरी!

Next Post

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानिए पूरा गणित

Related Posts

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणाएँ! नालंदा को मिलेगी ये बड़ी सौगातें – जानिए पूरी लिस्ट!
देश

Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणाएँ! नालंदा को मिलेगी ये बड़ी सौगातें – जानिए पूरी लिस्ट!

February 20, 2025
Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार में विकास की बयार! भोजपुर के लिए CM नीतीश की बड़ी घोषणाएं – जानिए आपके इलाके को क्या मिला?
देश

Nitish Kumar Pragati Yatra: बिहार में विकास की बयार! भोजपुर के लिए CM नीतीश की बड़ी घोषणाएं – जानिए आपके इलाके को क्या मिला?

February 16, 2025
Next Post
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानिए पूरा गणित

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानिए पूरा गणित

New Delhi, India
Friday, March 27, 2026
Mist
27 ° c
48%
14.8mh
34 c 24 c
Sat
37 c 26 c
Sun

ताजा खबर

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved