• About us
  • Contact us
Wednesday, April 1, 2026
32 °c
New Delhi
32 ° Thu
32 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

CM Nitish Kumar News : जून में पटना को मिलीं तीन ऐतिहासिक सौगातें, CM नीतीश ने बदली राजधानी की तस्वीर!

CM Nitish Kumar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य के विकास और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। सिर्फ जून में ही राजधानी पटना को तीन ऐतिहासिक परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं।

News Desk by News Desk
June 30, 2025
in देश
महिलाओं के लिए नीतीश कुमार की 5 बड़ी घोषणाएं: पेंशन से लेकर विवाह भवन तक, जानें पूरी डिटेल!
Share on FacebookShare on Twitter

CM Nitish Kumar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य के विकास और आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। सिर्फ जून में ही राजधानी पटना को तीन ऐतिहासिक परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। ये परियोजनाएं केवल यातायात और संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने वाली ही नहीं हैं, बल्कि राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है । राघोपुर को गंगा पर एक नए पुल से जोड़ने की मंजूरी, मीठापुर-महुली फोरलेन सड़क का लोकार्पण और पटना का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर — ये तीनों परियोजनाएं आने वाले समय में राजधानी के साथ-साथ पूरे राज्य को सामाजिक और आर्थिक गति देने का काम करेंगी।

*राघोपुर दियारा को मिली राजधानी से सीधी राह*

23 जून को बिहार के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन परियोजना के प्रथम चरण में राघोपुर को एनएच-31 से जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण किया। वर्षों से नावों के भरोसे राजधानी से जुड़ाव रखने वाले राघोपुर वासियों के लिए यह पुल एक वरदान बनकर आया है। मानसून में संपर्क टूट जाना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं से वंचित रहना और रोजगार के अवसरों से कटे रहना अब बीते दिनों की बात हो जाएगी। इस पुल के माध्यम से पटना, हाजीपुर और दियारा क्षेत्र के गांवों के बीच न केवल सीधा और सुलभ संपर्क स्थापित हुआ है, बल्कि यह क्षेत्र अब राज्य के विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है।

*मीठापुर-महुली फोरलेन: पटना को मिला दक्षिणी विकल्प*

पटना में यातायात के दबाव को कम करने और दक्षिणी क्षेत्रों को राजधानी से बेहतर तरीके से जोड़ने के उद्देश्य से 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मीठापुर-महुली-पुनपुन फोरलेन परियोजना की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए इस एलिवेटेड-सह-एटग्रेड सड़क का मार्ग भूपतिपुर से पुनपुन (एनएच-22) तक है, जो दक्षिण पटना के लाखों निवासियों के लिए राहत लेकर आया है। इससे न केवल वैकल्पिक रूट मिला है, बल्कि पुराने बाइपास पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम होगा। यह सड़क भविष्य में दक्षिण पटना के शहरीकरण, व्यापार, और निवेश के नए अवसरों की नींव रखेगी।

*पटना को मिला पहला डबल डेकर फ्लाईओवर*

11 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के अशोक राजपथ पर राज्य के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। 422 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क साइंस कॉलेज से पीएमसीएच होते हुए कारगिल चौक तक फैली है। इसका सबसे बड़ा लाभ पटना विश्वविद्यालय, पीरबहोर, सिविल कोर्ट, बीएन कॉलेज, खजांची रोड, मखनियां कुआं, और महेंद्रू जैसे क्षेत्रों को मिला है, जहां अब यातायात काफी सुगम हो गया है। छात्र, मरीज और व्यवसायी वर्ग इससे खास तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं।

ये तीनों परियोजनाओं से यह साबित होता है कि बिहार अब सिर्फ योजना नहीं बनाता, बल्कि उन्हें तय समय के अंदर जमीन पर भी उतारता है।

Tags: CM Nitish Kumar NewsDouble Decker Flyover Ashok RajpathElevated Road PatnaRaghopur Ganga Bridgeजून 2025 पटना प्रोजेक्टडबल डेकर फ्लाईओवर पटनानीतीश कुमार की योजनाएंपटना विकास योजनाएंबिहार इंफ्रास्ट्रक्चर न्यूजबिहार में नई सड़क परियोजनाएंबिहार रोड प्रोजेक्ट 2025मीठापुर महुली फोरलेन प्रोजेक्टराघोपुर पुल उद्घाटन
Previous Post

Bihar Migrant Workers News: तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट में बिहारी मजदूर की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

Next Post

Bihar shikshak news today:10 हजार से ज्यादा महिला शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मिली राहत!

Related Posts

Bihar Free Electricity: बिहार में बिजली फ्री! अब हर परिवार को मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त, नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा
देश

Bihar Free Electricity: बिहार में बिजली फ्री! अब हर परिवार को मिलेगा 125 यूनिट मुफ्त, नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा

July 17, 2025
Nitish Kumar vs Opposition: विपक्ष मुद्दाविहीन! नीतीश कुमार की ऑफेंसिव पॉलिटिक्स ने सबको किया चुप, जानिए कैसे
अभी-अभी

Nitish Kumar vs Opposition: विपक्ष मुद्दाविहीन! नीतीश कुमार की ऑफेंसिव पॉलिटिक्स ने सबको किया चुप, जानिए कैसे

June 30, 2025
Punpun Bridge Bihar: पटना को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण
अभी-अभी

Punpun Bridge Bihar: पटना को मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा! मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड और पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

June 2, 2025
Next Post
Bihar shikshak news today:10 हजार से ज्यादा महिला शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मिली राहत!

Bihar shikshak news today:10 हजार से ज्यादा महिला शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई से मिली राहत!

New Delhi, India
Wednesday, April 1, 2026
Mist
32 ° c
32%
9.7mh
37 c 26 c
Thu
37 c 28 c
Fri

ताजा खबर

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 31, 2026
आप यूथ विंग पूरे पंजाब के हर गांव और वार्ड में विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम चलाएगा: परमिंदर सिंह गोल्डी

आप यूथ विंग पूरे पंजाब के हर गांव और वार्ड में विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम चलाएगा: परमिंदर सिंह गोल्डी

March 31, 2026
बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

March 31, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

March 30, 2026
कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता आप में हुए शामिल

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता आप में हुए शामिल

March 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved