श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली
गहने हैं लेडीज़ की सबसे पहली पसंद! यह एक पर्फ़ैक्ट सिम्बल हैं फ़ैमिनिटी के! मानते हैं कि गहने महिलाओं को लावण्य भी प्रदान करते हैं। गहनों को महिलाओं के सबसे प्रिय आभूषणों में से एक माना गया है। क्योंकि, वो उन्हें अहसास कराते हैं नारित्व का! सिर्फ़ यंग गर्ल्स ही नहीं; बल्कि, हर एज की लेडीज़ में गहनों के प्रति एक अलग ही इंट्रस्ट दिखता है।
आज भी हमें वो दिन याद हैं जब चोरी-छुपे मम्मी के लॉकर में सेंध लगाकर वो हमारी प्यारी-सी छोटी बहन या बड़ी दीदी का मम्मी की सारी कॉस्ट्ली ज्वैलरीज़ को पहनकर अपने छोटे भाई-बहनों पर हुक़्म चलाना और बार-बार घर के दरवाज़े पर निगाह रखना कि कहीं मम्मी ना आ जाएँ! और, ऐसे में अपनी प्यारी-सी बहनों की इस इच्छा को पूरा करने देने के लिए रिटर्न में उनसे ख़ूब सारा काम करवाना! सच! कितने अनमोल पर होते थे ना वो हमारी ज़िंदगी के!

ऐतिहासिक कहानियों में भी राजा.महाराजाओं के और उनकी रानियों के सोने और हीरे के ज़ेवरों की महत्ता का ज़िक्र मिलता है। कहते हैं कि राजाओं और रानियों के यह ज़ेवर महल की आन, बान और शान हुआ करते थे। माना जाता है कि जो भी राजा दूसरे राज्य पर विजय प्राप्त करके आते थे, वो उस राज्य के सारे ज़ेवर अपने महल में लाकर रख लेते थे। इसीलिए, राजाओं के तहख़ानों में भी इन ज़ेवरों की भरमार रहती थी। इसी के चलते महलों के चारों ओर कड़ी सुरक्षा भी की जाती थी; ताक़ि, कोई भी व्यक्ति राजा के तहख़ाने में सेंध लगाकर यह ज़ेवर महल के बाहर ना ले जा सके!
गोल्ड और डायमंड की यह ज्वैलरीज़ आज भी लेडीज़ के मन में अपनी एक अलग ही जगह और महत्व बनाए हुए हैं। यह ज्वैलरीज़ एक सिम्बल है प्यार का! ग़ौरतलब है कि सदियों से अपने प्यार का इज़हार करने के लिए गोल्ड और डायमंड रिंग्स या नैक्लेसिस का ही सहारा लिया जाता है। और-तो-और, लड़कियों को भी अपने प्यार से ज़्यादा कुछ नहीं, बस! एक गोल्ड की अँगूठी या फिर डायमंड का एक सैट ही चाहिए होता है।
यूँ तो, ज़ेवर शुभ माने जाते हैं। इसीलिए, शादी जैसे ज़िंदगी के इस बड़े अवसर पर दुल्हन के लिए सबसे पहले गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वैलरीज़ की ही शॉपिंग की जाती है। वैसे अब तक तो, आपने भी अपनी वैडिंग ज्वैलरी शॉपिंग की एक लंबी लिस्ट भी बना ही ली होगी! तो, भई! आपकी वैडिंग ज्वैलरी शॉपिंग में हैल्प करने के लिए यहाँ हम आपको दे रहे हैं कुछ यूज़फ़ुल टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप भी पा सकतीं हैं अपने लिए एक पर्फ़ैक्ट वैडिंग ज्वैलरी:

- गोल्ड और डायमंड ज्वैलरीज़ हैं ज़्यादा ट्रैंड में!
आज लेडीज़ के ज्वैलरीज़ के प्रति बढ़ते इंट्रस्ट को देखते हुए और एक दुल्हन के रूप-निखार को और भी ज़्यादा निखारने के लिए मार्केट में सुंदर और मनमोहक डिज़ाइंस वाली गोल्ड और डायमंड ज्वैलरीज़ में वास्ट वैरायटीज़ अवेलेबल हैं। पहले के समय में लेडीज़ सिर्फ़ गोल्ड की ही ज्वैलरीज़ को ज़्यादा पसंद किया करतीं थीं; लेकिन, आज गोल्ड के साथ-साथ डायमंड ज्वैलरीज़ के मार्केट में भी बूम आता नज़र आ रहा है। इसी के चलते आज मार्केट में गोल्ड के साथ-साथ डायमंड ज्वैलरीज़ में भी काफ़ी अच्छे ऑप्शंस अवेलेबल हैं। मनमोहक डिज़ाइंस और वैरायटीज़ में अवेलेबल डायमंड रिंग्स, नैक्लेसिस, कड़े, कंगन, माथे के टीके, पैर के बिछुए, नथ और ईयर-रिंग्स जैसी ज्वैलरीज़ ने आज सभी लेडीज़ के मन में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है।
- लेडीज़ को अट्रैक्ट करतीं हैं गोल्ड और डायमंड की मिक्स एंड मैच ज्वैलरीज़!
पहले के समय में लेडीज़ सिर्फ़ एक ही पैटर्न की पूरी ज्वैलरीज़ ख़रीदतीं थीं। लेकिन, आज की मॉडर्न और एड्वान्स्ड दुल्हनों को चाहिए कुछ ऐसी ज्वैलरीज़; जो उनकी ख़ूबसूरती में चार-चाँद तो, लगाएँ ही; साथ ही सोसाइटी में भी दिला दें उन्हें एक मोस्ट स्टाइलिश ब्राइड का ख़िताब! इसी के चलते आज गर्ल्स ज्वैलरीज़ को ख़रीदने और पहनने के स्टाइल्स में भी अपनी क्रिएटीविटी दिखातीं नज़र आतीं हैं। आज की इन मॉडर्न और स्टाइलिश दिखने की चाह रखने वालीं गर्ल्स की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए अब आ गया है मिक्स एंड मैच ज्वैलरीज़ का नया ट्रैंड!
आज गर्ल्स के बीच यह फ़ैशन ज़ोर पकड़ता नजर आ रहा है। जहाँ पहले गर्ल्स को सिंपल स्टोन्स वाली डायमंड ज्वैलरीज़ ही समझ में और पसंद आतीं थीं, वहीं आज उनमें स्वरोव्सकी, टैंपल-ज्वैलरीज़, गोल्ड एंटीक ज्वैलरीज़ और बर्थ-स्टोन्स ज्वैलरीज़, इत्यादि, का क्रेज़ भी नज़र आ रहा है। इन मिक्स एंड मैच ज्वैलरीज़ की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि इन्हें आप जब चाहे अपनी ड्रैसेज़ के हिसाब से मैच करके बदलकर पहन सकतीं हैं।

- अपनी पसंदीदा ज्वैलरी ख़रीदते समय दें कुछ ख़ास बातों पर ध्यान!
होता है ना कुछ ऐसा ही कि किसी भी त्यौहार या फ़ंक्शन से पहले तो, हम बिल्कुल आराम से बैठे रहते हैं और जब वो ऑकेज़न बिल्कुल क़रीब आ जाता है; तो, हम घबरा जाते हैं और लग जाते हैं दौड़-धूप करने में! वैसे भी देखा जाए; तो, यह कोई अजीब-सी या सुपर-स्पेशल आदत नहीं है; बल्कि, यह तोए हम लोगों की एक ह्यूमन-टैंडेंसी है कि जब तक कोई भी काम हमारे सिर पर नहीं पड़ता, हम सीरियस नहीं होते! सच है ना!
लेकिन, कभी आपने यह सोचा है कि हमारी यही लापरवाही की आदत हमें डाल सकती है एक बड़ी मुसीबत में! जी! बिल्कुल! हमारी लापरवाही और यह हड़बड़ाहट में शॉपिंग करने की आदत दे देती है कुछ दुकानदारों के लिए आपको फ़ेक ज्वैलरीज़ थमा देने का एक सुनहरा मौक़ा! ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या कहना है ज्वैलरी-एक्सपर्ट का और कौन-से हैं वो ख़ास टिप्स, जिन पर अपनी ज्वैलरीज़ ख़रीदते समय आपको देना चाहिए ख़ास ध्यान:
- सुहाना,
किमायास कलैक्शन,
गुरुग्राम।
- फ़ैशन ट्रैंड्स की रखें थोड़ी नॉलेज!
आज की ब्राइड्स को चाहिए एकदम बिंदास लुक्स और अपीयरेंस! भई! माना कि आप अपनी शादी में एकदम सुंदर ब्राइड के रूप में दिखना चाहतीं हैं; लेकिन, कई बार बदलते और मौजूदा फ़ैशन ट्रैंड्स की प्रॉपर नॉलेज ना हो पाने के कारण आप पहन लेतीं हैं कुछ ऐसी ज्वैलरी एक्सेसरीज़, जो आपके पूरा लुक और अपीयरेंस को ख़राब तो, कर ही देतीं हैं; साथ ही बना देतीं हैं आपको अपनी ही शादी में हँसी और मज़ाक का एक पात्र! ऐसे में सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप आजकल के टाइम में चल रहे ब्राइडल ज्वैलरी फ़ैशन से अच्छी तरह से अपडेट रहें और बदलते ट्रैंड्स की एक अच्छी नॉलेज रखें कि कौन-सी ज्वैलरी आपके लुक्स और पर्सनैलिटी को सूट करेगी!
- गोल्ड और डायमंड ज्वैलरीज़ की प्योरिटी को करें चैक!
आजकल फ़ैस्टिव सीज़न में प्योर गोल्ड और डायमंड की ज्वैलरीज़ के नाम पर काफ़ी ऑर्टीफ़िशियल ज्वैलरीज़ का भी चलन मार्केट में ज़ोरों पर है। ऐसे में कई बार आप जल्दबाज़ी के चक्कर में प्योर ज्वैलरीज़ के बदले आप इटीमेटेड या यूँ कहें कि ऑर्टीफ़िशियल ज्वैलरीज़ लें जातीं हैं अपने साथ! ऐसे में असली ज्वैलरी के नाम पर एक ऑर्टीफ़िशियल ज्वैलरी पाकर आपका मूड तो ख़राब होता ही है, साथ ही यह आपको एक बहुत ही महंगा सौदा भी पड़ जाता है। इसीलिए, प्योर गोल्ड और डायमंड ज्वैलरीज़ ख़रीदते समय उनकी प्योरिटी के बारे में ज्वैलर से बेहिचक पूछें और अपनी आँखों के सामने ही टैस्ट करवाएँ!
- किसी अच्छे ज्वैलरी–कंसल्टैंट्स की लें प्रॉपर राय!
यह एक बहुत ही आम-सी बात है कि कई बार हमें प्रॉपर फ़ैशन की नॉलेज नहीं होती। तो, ऐसे में लोग हमारे बारे में क्या कहेंगे और क्या सोचेंगे; बस! इसी बात को सोचकर हम किसी भी एक्सपर्ट से राय लेने में सकुचा-से जाते हैं। लेकिन, हमारी यही आदत कई बार हमें सबके सामने मज़ाक का पात्र तो बनाती ही है और साथ में हमारी पर्सनैलिटी को भी ख़राब कर देती है।
ऐसे में अगर बात करें ज्वैलरी को कैरी-ऑन करने की; तो, बिना सोच-समझकर पहनी हुई ज्वैलरी आपकी सारी इमेज को ख़राब कर देती है। इसीलिए, अगर आपको भी चाहिए वो पर्फ़ैक्ट ज्वैलरी, जो लगा दे आपकी इमेज में भी चार-चांद; तो, कोई भी ज्वैलरी परचेस करने से पहले किसी अच्छे ज्वैलरी-एक्सपर्ट से कंसल्ट ज़रूर करें!
- कैरेट्स पर दें ख़ास ध्यान!
कभी आपने ध्यान दिया है कि जब भी आप कोई ज्वैलरी ख़रीदने जाते हैं; तो, बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड-से बिहेव करते हैं और जब बात हो लेडीज़ की; तो, वो बस! कुछ ज़्यादा ही ओवर-एक्साइटेड-सी बिहेव करतीं हैं। यूँ तो, हम बस! 24 कैरेट्स की ज्वैलरीज़ का नाम सुनते ही बिना कुछ सोचे-समझे फटाफट ख़रीद लेते हैं एक अच्छा-सा ज्वैलरी-सैट! लेकिन, जनाब! कभी आपने यह ग़ौर किया है कि आपकी यही आदत डाल सकती है आपको एक बहुत बड़ी मुसीबत में! आपकी यही ओवर-एक्साइटेडनेस कुछ ज्वैलर्स को दे देती है एक सुनहरा मौक़ा। ऐसे में फ़ैस्टिव सीज़न के मौक़े पर कुछ ज्वैलर्स ऐसे भी होते हैं, जो अपनी सेल को बढ़ाने के लिए आपको प्योर गोल्ड या डायमंड ज्वैलरी देने के नाम पर आपके साथ काफ़ी बड़ा फ़्रॉड कर जाते हैं और लग जाता है आपकी जेब को चूना!
तो, भई! आख़िर यह इतनी जल्दबाजज़ी किस लिए, जब आप अपनी पसंद की ज्वैलरी ख़रीदने पहुँच ही गईं हैं; तो, फिर आराम से अपनी ज्वैलरी देखें और ज्वैलर से इत्मिनान से उसके कैरेट के बारे में धड़ल्ले से जाँच करवाएँ कि वो प्रिंटेड कैरेट की है भी या नहीं!
- कैरेटो–मीटर है कैरेट्स चैक करने का मॉडर्न उपाय!
आज फ़ैस्टिव सीज़न के चलते मार्केट में और ख़ासकर कि ज्वैलरी-मार्केट में धोखाधड़ी के मामले कुछ हद तक ज़्यादा बढ़ जाते हैं। ऐसे में किसी भी ज्वैलर के द्वारा दिए गए वादे पर भरोसा करना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। तो, भई! आप घबराएँ नहीं! क्योंकि, आपकी इसी समस्या को हल करने के लिए अब सरकार से सर्टीफ़ाइड ज्वैलर्स ने लगा लिए हैं कैरेटो-मीटर्स! यह इलेक्ट्रॉनिकली-ऑपरेटेड मीटर्स आपकी आँखों के सामने ही आपकी फ़ेवरिट ज्वैलरीज़ के सही कैरेट की गुणवत्ता के बारे में बताते हैं और हैल्प करते हैं आपको अपनी ज्वैलरी प्रिंटेड कैरेट्स में पाने में!







