• About us
  • Contact us
Thursday, February 12, 2026
14 °c
New Delhi
20 ° Fri
21 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

News Desk by News Desk
February 11, 2026
in देश
‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रदेश की औद्योगिक प्रगति के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • 13-15 मार्च तक मोहाली में होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ से औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • कृषि क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए औद्योगिकीकरण ही एकमात्र रास्ता – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • पंजाब मतलब कारोबार, मोहाली में जुड़ेंगे दुनिया भर के दिग्गज – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • औद्योगिक क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार, सरप्लस बिजली और निवेश-अनुकूल माहौल ने पंजाब को प्राथमिकता वाला स्थान बना दिया – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश के द्वारा 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 11 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे निर्णायक कदम बताया, जो प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा। पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है।” उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई गति देने के लिए प्रदेश की तकदीर रचने में सक्षम मंच प्रदान करेगा।”

सामूहिक विचार-विमर्श की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ लंबी चर्चा के बाद प्रदेश की इंडस्ट्री के लिए उद्योग-अनुकूल कार्य योजना तैयार करने के लिए आपसी सहमति विकसित की जाएगी।” पंजाबियों के अग्रणी रहने के गुणों और उद्यमी भावना की भरपूर सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाबी अपनी हिम्मत और काबिलियत से दुनिया में कहीं भी कमाल कर सकते हैं।”

इस सम्मेलन के विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सम्मेलन ‘पंजाब मीन्ज़ बिजनेस-पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ (पंजाब मतलब कारोबार – नीति से अमल) के विषय पर आधारित होगा।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही गुरुग्राम, नई दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई तथा जापान, दक्षिण कोरिया आदि देशों में रोड शो आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, “सम्मेलन के दौरान मुख्य सत्रों में उद्घाटन, समापन, कंटरी सैशन, प्लेनरी सैशन, सेक्टरल सैशन आदि शामिल होंगे।”

इस आयोजन को निवेशकों के लिए बड़ा अवसर करार देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि निवेशक सम्मेलन देश भर में अधिकतम रियायतें पेश करते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार को इस व्यापक आयोजन में भाग लेने के लिए न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के औद्योगिक दिग्गजों से भरपूर समर्थन मिला है।” अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “प्रदेश का मुख्य आधार कृषि क्षेत्र पहले ही चुनौतियों से जूझ रहा है और कमजोर हुई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक औद्योगिकीकरण ही एकमात्र समाधान है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार ने पंजाब को न केवल देश में बल्कि विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बनाने के लिए अनूठी पहल की हैं।” उन्होंने संभावित उद्यमियों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार पंजाब में निवेश और औद्योगिक आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे युवाओं के लिए 5.20 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 13 से 15 मार्च को मोहाली में यह प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए त्वरित और निर्बाध तरीके से रैगुलेटरी मंजूरियाँ जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए सेल डीड की रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टैंप पेपर पेश किया है।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ही एक ऐसा प्रदेश है जिसके पास स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना उद्योग-अनुकूल माहौल होने के साथ-साथ पूरी तरह सक्षम कुशल स्टाफ उपलब्ध है। बिजली सुरक्षा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए बिजली सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए राज्य सरकार पंजाब में अधिक से अधिक बिजली उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि निवेश को मजबूत करने के लिए प्रदेश में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में संभावित रूप से शामिल होंगे। भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सम्मेलन के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया ताकि इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्रों के अलावा उद्योग क्षेत्र में उभरती तकनीकों और रणनीतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सम्मेलन का लॉगो भी जारी किया। इस मौके पर उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: 1.50 लाख करोड़ निवेश5.20 लाख रोजगारPunjab Investment Summit 2026पंजाब औद्योगिकीकरणप्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलनभगवंत सिंह मानमोहाली 13-15 मार्च
Previous Post

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

Related Posts

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

February 11, 2026
मान ने हरमनप्रीत से कहा, केंद्र की मंजूरी मिलती तो पास आकर हौसला बढ़ाता
खेल

मान ने हरमनप्रीत से कहा, केंद्र की मंजूरी मिलती तो पास आकर हौसला बढ़ाता

August 3, 2024
मान ने सिंह को अगले मुकाबलों के लिए दी शुभकामनायें
खेल

मान ने सिंह को अगले मुकाबलों के लिए दी शुभकामनायें

August 3, 2024
पंजाब की झाँकी रद्द करना पंजाबियों के बलिदान का अनादर: मान
राजनीति

पंजाब की झाँकी रद्द करना पंजाबियों के बलिदान का अनादर: मान

December 27, 2023
Please login to join discussion
New Delhi, India
Thursday, February 12, 2026
Mist
14 ° c
88%
10.1mh
27 c 14 c
Fri
28 c 16 c
Sat

ताजा खबर

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

February 11, 2026
UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

February 11, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़ी गद्दारी: कुलदीप धालीवाल

February 11, 2026
श्री शीर्षत कपिल अशोक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक मंडल में नामित

श्री शीर्षत कपिल अशोक राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक मंडल में नामित

February 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved