• About us
  • Contact us
Sunday, March 1, 2026
16 °c
New Delhi
26 ° Mon
27 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों को मिली कानूनी सुरक्षा

News Desk by News Desk
January 14, 2026
in देश
भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों को मिली कानूनी सुरक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़, 13 जनवरी 2026: संपत्ति अधिकारों की रक्षा और लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को दूर करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक फैसले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में रहने वाले निवासियों के हित में बड़े नागरिक-केंद्रित सुधार प्रस्तुत किए हैं। मुख्यमंत्री, जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, के निर्देशों के अनुरूप सरकार ने सहकारी हाउसिंग संपत्तियों के पंजीकरण को किफायती, सुरक्षित और कानूनी रूप से मजबूत बनाने हेतु व्यापक ढांचे को मंजूरी दी है। साथ ही राज्य के लिए स्टांप ड्यूटी की वैध वसूली भी सुनिश्चित की गई है।

इस फैसले का विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार ने सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति के हस्तांतरण को कानूनी रूप देने के लिए दूरगामी कदम उठाए हैं। इनमें से अनेक सोसायटियां दशकों से बिना पंजीकरण के रही हैं। प्रवक्ता ने कहा, “मुख्यमंत्री ने कई सुधारों को मंजूरी दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति के हस्तांतरण औपचारिक रूप से पंजीकृत हों, कानूनी रूप से सुरक्षित हों और नागरिकों के लिए वित्तीय रूप से लाभकारी भी हों। साथ ही राज्य के राजस्व हितों की भी रक्षा हो सके।”

मुख्य प्रस्तावों का विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि सहकारी हाउसिंग सोसायटियों द्वारा उनके मूल सदस्यों के पक्ष में किए गए मूल आवंटन के दस्तावेजों को स्टांप ड्यूटी से पूर्णतः मुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, “ऐसी रजिस्ट्रेशनों को घोषित मूल्य पर केवल एक मामूली पंजीकरण शुल्क के साथ अनुमति दी जाएगी।” आगे उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा परिभाषित और अधिसूचित अनुसार यह छूट कानूनी वारिसों, जीवनसाथी और पात्र पारिवारिक सदस्यों को भी दी गई है, ताकि वास्तविक उत्तराधिकार के मामलों में पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

हजारों परिवारों को अपने घरों के लिए स्पष्ट कानूनी स्वामित्व प्राप्त करने में सक्षम बनाने हेतु सरकार ने 12 जनवरी, 2026 को अधिसूचित गैर-मूल आवंटियों और ट्रांसफर मामलों के लिए अत्यंत रियायती, समयबद्ध स्टांप ड्यूटी दरें लागू की हैं। प्रवक्ता ने बताया, “इस निर्णय के तहत 31 जनवरी, 2026 तक पूर्ण हुई रजिस्ट्रेशनों पर स्टांप ड्यूटी 1 प्रतिशत, 28 फरवरी, 2026 तक की रजिस्ट्रेशनों पर 2 प्रतिशत और 31 मार्च, 2026 तक की रजिस्ट्रेशनों पर 3 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इस अवधि के बाद सामान्य स्टांप ड्यूटी दरें लागू होंगी।”

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने सहकारी हाउसिंग सोसायटियों द्वारा वसूली जा सकने वाली ट्रांसफर फीस पर भी एक स्पष्ट कानूनी सीमा निर्धारित की है। उन्होंने कहा, “यह कदम सुनिश्चित करता है कि ट्रांसफर या पंजीकरण के समय सदस्यों को अतिरिक्त मांगों या मनमानी का सामना न करना पड़े।” इन सुधारों को आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में बड़ी संख्या में संपत्तियां वर्षों से बिना पंजीकरण के पड़ी हैं, जिसके कारण परिवार स्पष्ट कानूनी स्वामित्व से वंचित रहे हैं और उन्हें विवादों व मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ा रहा है।

इस पहल के प्रभाव पर बात करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि ये सुधार नागरिकों के लिए कानूनी रूप से सुरक्षित स्वामित्व, राज्य के लिए स्टांप ड्यूटी की वैध वसूली, बाध्यता के बजाय प्रेरणा के माध्यम से पंजीकरण को बढ़ावा देने और सोसायटियों द्वारा अनुचित ट्रांसफर खर्चों से सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। सहकारिता विभाग ने पहले ही पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों और सब-रजिस्ट्रारों को इन मानकों के सुचारू और एकसमान क्रियान्वयन हेतु विस्तृत निर्देश जारी कर दिए हैं।

इन सोसायटियों के निवासियों से अपील करते हुए प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी पात्र निवासियों से इस सीमित समय के अवसर का लाभ उठाने, अपनी कन्वेयंस डीड पंजीकृत कराने और अपने संपत्ति अधिकारों को सुरक्षित करने की अपील की है। उन्होंने आगे कहा, “यह पहल पंजाब भर में संपत्ति लेन-देन को कानूनी और पारदर्शी बनाते हुए आम नागरिक की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

Tags: Cooperative HousinggovernanceProperty RightsPunjab governmentRegistration ReformStamp Duty
Previous Post

अब बिहार में ₹50 करोड़+ की परियोजनाओं के DPR में जियो-स्पैशियल मंजूरी जरूरी; मुख्य सचिव की अध्यक्षता में BIRSAC के कामों की बड़ी समीक्षा

Next Post

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस, पंजाब पुलिस की तेज़ और निर्णायक कार्रवाई

Related Posts

जालंधर में बनेगा श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र, पंजाब सरकार की बड़ी पहल
देश

जालंधर में बनेगा श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र, पंजाब सरकार की बड़ी पहल

January 30, 2026
गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने बनारस रवाना हुई श्रद्धालुओं की ट्रेन
देश

गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने बनारस रवाना हुई श्रद्धालुओं की ट्रेन

January 29, 2026
पंजाब सरकार बड़े स्तर पर मनाएगी श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व
देश

पंजाब सरकार बड़े स्तर पर मनाएगी श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व

January 29, 2026
पंजाब का भविष्य नौकरी नहीं, स्टार्टअप है: CM भगवंत मान ने पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में किया बड़ा ऐलान
देश

पंजाब का भविष्य नौकरी नहीं, स्टार्टअप है: CM भगवंत मान ने पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में किया बड़ा ऐलान

January 12, 2026
मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज
देश

मान सरकार के डिजिटल विज़न से ईज़ी रजिस्ट्री ने बनाया रिकॉर्ड, 6 महीनों में 3.70 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुई दर्ज

January 10, 2026
जब निगरानी तंत्र ही आँखें फेर ले: वाप्कोस लिमिटेड में भ्रष्टाचार की शिकायतें कैसे व्यवस्था के भीतर ही निष्प्रभावी कर दी गईं
देश

जब निगरानी तंत्र ही आँखें फेर ले: वाप्कोस लिमिटेड में भ्रष्टाचार की शिकायतें कैसे व्यवस्था के भीतर ही निष्प्रभावी कर दी गईं

January 10, 2026
Next Post
पंजाब सरकार का बड़ा कदम: बठिंडा जिला पुस्तकालय में ‘मिशन प्रगति’ शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग

गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस, पंजाब पुलिस की तेज़ और निर्णायक कार्रवाई

New Delhi, India
Sunday, March 1, 2026
Mist
16 ° c
82%
6.1mh
34 c 19 c
Mon
35 c 19 c
Tue

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ

भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ

February 28, 2026
पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा

पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा

February 28, 2026
‘आप’ पंजाब के नेता जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली में होंगे शामिल

‘आप’ पंजाब के नेता जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली में होंगे शामिल

February 28, 2026
पंजाब की डेयरी और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी छलांग; भगवंत मान सरकार ने कारगिल कंपनी का दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा 300 करोड़ रुपये का पशु चारा प्लांट किया शुरू

पंजाब की डेयरी और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी छलांग; भगवंत मान सरकार ने कारगिल कंपनी का दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा 300 करोड़ रुपये का पशु चारा प्लांट किया शुरू

February 28, 2026
आठ बाघों की मौत और मध्य प्रदेश की ‘टाइगर स्टेट’ पहचान पर संकट

आठ बाघों की मौत और मध्य प्रदेश की ‘टाइगर स्टेट’ पहचान पर संकट

February 28, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved