• About us
  • Contact us
Friday, March 27, 2026
29 °c
New Delhi
31 ° Sat
32 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Punjab Flood Relief: 24 घंटे में 13,318 मरीजों का इलाज, 46,243 परिवारों तक पहुँची मदद, मान सरकार की बड़ी मिसाल

News Desk by News Desk
September 22, 2025
in देश
Punjab Flood Relief: 24 घंटे में 13,318 मरीजों का इलाज, 46,243 परिवारों तक पहुँची मदद, मान सरकार की बड़ी मिसाल
Share on FacebookShare on Twitter

Punjab Flood Relief: पिछले 24 घंटों में पंजाब के हेल्थ कैम्प्स ने 1,035 कैंपों के ज़रिए कुल 13,318 मरीजों का इलाज किया, जिनमें बुखार के मरीज 1,423, दस्त के 303, त्वचा के रोगी 1,781, आँखों की परेशानियों के 811 और अन्य बीमारियों के मरीज़ शामिल है। यह तेज़ी से बढ़ती बीमारियों के सामने सरकार के मेडिकल सिस्टम की चुस्ती और तत्परता का प्रमाण है। हेल्थ कैम्पों ने न सिर्फ़ इलाज किया, बल्कि बीमारियों की ट्रैकिंग और बेहतर प्रबंध की नई मिसाल भी पेश की है।

घरों में हुए नुकसान और लोगों के विस्थापन के मुद्दे पर आशा वर्कर्स ने 1,079 गांवों का सर्वे किया और 46,243 परिवारों को राहत सामग्री, आश्रय और आवश्यक सहायता पहुंचाने का आंकड़ा जारी किया। 12,524 परिवारों को सेहत से जुड़ी विशेष किटें भी दी गई, जिससे उनके जीवन की मुख्य ज़रूरते उपलब्ध हो सकी। बुखार के कुल 863 मरीजों को तुरंत उपचार मिला, जिससे व्यापक फैलाव की आशंका को समय रहते नियंत्रित किया गया।

पुनर्निर्माण की दिशा में भी सरकार ने अभूतपूर्व गति दिखाई। सरकारी एजेंसियों ने 1,363 गांवों की सफाई, 49,806 घरों की स्वच्छता और 624 घरों में मलवे/कचरे का तत्काल निष्कासन सुनिश्चित कराया। 15,368 घरों में अन्य जरूरी मरम्मत और सफाई का काम भी पूरा हुआ। नालियों और सड़कों की सफाई—पानी निकासी तथा कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था के कारण, बाढ़ के बाद संक्रमण और दुर्गंध को काफी हद तक रोकने में सफलता मिली।अधिकारियों द्वारा 834 गांवों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की सक्रिय ट्रैकिंग एवं फॉगिंग/डिसइंफेक्शन कार्यवाही की गई। राहत और पुनर्वास अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला, जिससे सामाजिक एकजुटता का भी संदेश गया।

पंजाब सरकार की टीमों ने स्थानीय प्रशासन और मेडिकल स्टाफ के समन्वय से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी जागरूकता, दवा वितरण, स्वच्छता अभियान और इमरजेंसी मेडिकल रिस्पॉन्स को ज़मीन पर साकार किया। जितनी तेज़ी से हालात बदले, उतनी ही तत्परता से पूरे राज्य में राहत कार्य सुव्यवस्थित किए गए।
हर कार्रवाई को डिजिटली ट्रैक किया जा रहा है और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट की मॉनिटरिंग से लेकर ग्राउंड पर राहत कार्य की गति तक, सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है—चाहे हालात जितने भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हो।

सरकार के इन प्रयासों की वजह से पंजाब को दोबारा सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया तेज़ हो पाई है। हर नागरिक तक राहत पहुंचाने, बीमारियों को समय रहते रोकने, और पुनर्वास-निर्माण में पारदर्शिता बरतने के लिए सरकार को भरपूर सराहना मिल रही है।पंजाब सरकार की नीतियां और ग्राउंड लेवल पर सफल प्रशासनिक टीम वाकई आज देश के लिए एक मिसाल बन गई है, जो बाढ़ जैसी आपदा के बुरे वक्त में भी “चौकन्ना प्रशासन, और मजबूत पंजाब” का नारा सिद्ध कर दिखाती है। सिर्फ यही नहीं सरकार का लोगों तक ये आंकड़े व् रिकॉर्ड पंजाब सरकार की कड़ी मेहनत का सच्चा सबूत है।

Tags: Bhagwant Mann GovernmentPunjab Disaster ManagementPunjab Emergency ServicesPunjab Flood Relief 2025Punjab Flood UpdatesPunjab health campsPunjab Medical ResponsePunjab Reconstruction WorkPunjab RehabilitationPunjab Relief Operations
Previous Post

MSME पत्रिका की बड़ी गलती! PM मोदी को गुजरात की जगह महाराष्ट्र में दिखाया, अधिकारियों पर सवाल

Next Post

Punjab Govt Big Gift: CM मान कल से लॉन्च करेंगे ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

Related Posts

Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर
देश

Punjab News: ‘आयुष्मान’ में 5 लाख, पंजाब में 10 लाख की कवरेज; डॉ. बलबीर सिंह बोले- हमारा हेल्थ मॉडल सबसे बेहतर

March 22, 2026
ओ.टी.एस. स्कीम को मिला भरपूर समर्थन भगवंत मान सरकार की पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों में करदाताओं के विश्वास को दर्शाता है: हरपाल सिंह चीमा
देश

ओ.टी.एस. स्कीम को मिला भरपूर समर्थन भगवंत मान सरकार की पारदर्शी और व्यापार-समर्थक नीतियों में करदाताओं के विश्वास को दर्शाता है: हरपाल सिंह चीमा

March 23, 2026
पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया
देश

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी ज़िम्मेदारी लें और हर गांव की रोज़ की जवाबदेही सुनिश्चित करें: मनीष सिसोदिया

March 22, 2026
कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया
देश

कंडी क्षेत्र अब पिछड़ा नहीं रहा: भगवंत मान सरकार ने नहरी पानी ऊंचे इलाकों तक पहुंचाया

March 20, 2026
लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा
देश

लिवासा अस्पताल द्वारा लुधियाना में 360 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा: संजीव अरोड़ा

March 11, 2026
पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’
देश

पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

March 1, 2026
Next Post
Punjab Govt Big Gift: CM मान कल से लॉन्च करेंगे ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

Punjab Govt Big Gift: CM मान कल से लॉन्च करेंगे ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

New Delhi, India
Friday, March 27, 2026
Mist
29 ° c
43%
18mh
36 c 26 c
Sat
38 c 26 c
Sun

ताजा खबर

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

शिक्षा, सड़क सुरक्षा और कारोबार करने में आसानी के लिए पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया: संजीव अरोड़ा

March 27, 2026
शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

March 27, 2026
पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

पटना में गूंजा ‘वंदे मातरम्’: 150 वर्ष पूरे होने पर कला संस्कृति विभाग का भव्य आयोजन, देशभक्ति में डूबा शहर

March 27, 2026
">
नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

नरवाना में 15 साल की लड़की की बाल विवाह की कोशिश नाकाम, आधे रास्ते से वापस लौटी बारात

March 27, 2026
आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

आंबेडकर छात्रावास के छात्रों को बड़ी राहत! छात्रवृत्ति दोगुनी करने का प्रस्ताव, अब मिलेंगे ₹2000 हर महीने

March 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved