• About us
  • Contact us
Thursday, February 5, 2026
12 °c
New Delhi
18 ° Fri
19 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट

News Desk by News Desk
February 4, 2026
in देश
आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली

एक अच्छे और सुढृढ़ पी.आर.ओ. या जनसम्पर्क अधिकारी की यही पहचान होती है कि वह अपने कार्य के दौरान विभिन्न मीडिया के पत्रकारों के साथ एक अच्छा तालमेल का सामंजस्य बैठाकर चले! ऐसा कहना है भारतीय ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन (आई.टी.पी.ओ.) के सीनियर मैनेजर – कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन, श्री संजय वशिष्ट का!

प्रस्तुत हैं इस फ़ील्ड में उनके कैरियर से जुड़े कुछ ख़ास पलों के बारे में श्रीनाथ दीक्षित से हुई एक ख़ास मुलाक़ात के कुछ मुख्य अंश:

  • पी.आर.ओ. जैसे महत्वपूर्ण पद पर आपके शुरुआती दौर के बारे में कुछ बताएँ……

मेरा शुरू से ही शौक़ था कि मैं अपनी भारतीय पारम्परिक और सांस्कृतिक धरोहर के विस्तार के लिए कुछ कार्य करूँ! इसके लिए मैं भारत देश के विभिन्न प्रदेशों की पारम्परिक सांस्कृतिक और लोककथाओं के बारे में पढ़ता रहता था! तो, इन अद्भुत संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए जैसे मैं बहुत ही उत्सुक और बेचैन रहता था! फिर थोड़ा कंसन्ट्रेट करने के बाद मुझे पता चला कि मैं अपने इस सपने को किसी सरकारी संस्था में एक पी.आर.ओ. के पद पर नियुक्त होकर ही पूरा कर सकता हूँ।

  • तो, इसके लिए आपने कहीं से कोई प्रॉफ़ैशनल डिग्री या कोर्स किया?

जी! हाँ! एक साइंस ग्रेजुएट होने के बावजूद भारतीय संस्कृति के विस्तार की अपनी इस जिज्ञासा को पूरा करने के लिए मैंने पहले तो, मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली। और फिर, उसके बाद पब्लिक रिलेशन्स कोर्स में एक डिप्लोमा भी लिया।

  • आई.टी.पी.ओ. जैसी संस्था में अपने शुरुआती सफ़र पर थोड़ी रौशनी डालें…...

मेरा शुरू से ही यह सपना था कि मैं आई.टी.पी.ओ. जैसी प्रतिष्ठित संस्था में नौकरी करूँ! साथ ही भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व में विस्तार करने की मेरी इस भावना और चाहत को एक ऊँची उड़ान भरने के लिए आई.टी.पी.ओ. जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पंख मिले। इस संस्थान में जब मेरा सिलेक्शन हुआ; तो, मानो जैसे मुझे अपने सभी सपने पूरे होते साफ़ नज़र आ रहे थे! क्योंकि, अपने इस उद्देश्य को एक आधिकारिक रूप से ही मैं पूरा कर सकता था! यहाँ आकर मेरा दृष्टिकोण और भी ज़्यादा साफ़ हो गया; क्योंकि, अब मैं अपने भारत देश की इस वृहद् संस्कृति का विस्तार अच्छे-से कर सकता था! साथ ही देश में व्यापार को भी आगे बढ़ाने और उसे एक नया आयाम देने के लिए हमारे छोटे-बड़े, सभी कारोबारी भाइयों को एक वृहद् मंच भी उपलब्ध करवा सकता था!

यहाँ आयोजित होने वाले विभिन्न समारोहों के दौरान आने वालीं विभिन्न कठिनाइयों को आप कैसे संभालते हैं?

देखिए! कठिनाइयाँ कोई ऐसी चीज़ नहीं होतीं, जिन्हें आप संभाल ना सकें! यह तो पूर्णतयः आपकी स्किल्स पर निर्भर करता है कि आप किसी भी परेशानी या कठिनाई की स्थिति में किस तरह संयम से काम लेते हैं। और, वैसे भी एक जनसम्पर्क अधिकारी की यह मेन ड्यूटी भी होती है कि वह बड़ी-से-बड़ी कठिनाइयों को अपने लेवल पर सॉल्व कर ले और वरिष्ठ अधिकारियों तक उन समस्याओं को पहुँचने भी ना दे। तो, ऐसे में बड़े ही संयम के साथ मैं अपनी टीम के साथ मिलकर किसी भी समस्या को प्यार और आराम से निपटाने की कोशिश करता हूँ और उसमें सफ़ल भी होता हूँ!

साथ ही यहाँ आने वाले विभिन्न मीडिया के साथियों के भी स्वागत और उनकी विभिन्न प्रकार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हम तत्पर रहते हैं!

  • इस फ़ील्ड में अपना कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए आप कोई संदेश देना चाहेंगे?

जी! बिल्कुल! जनसम्पर्क क्षेत्र एक बहुत अच्छा और सुनहरा भविष्य है! साथ ही यह थोड़ा चैलेंजिंग भी हो जाता है; क्योंकि, इसमें आपको अपने ऑफ़िस के अधिकारीयों और मीडिया के बंधुओं के साथ एक अच्छे तालमेल का सामसजस्य बैठाना अति-आवश्यक होता है। साथ ही समय-समय पर संस्थान की होने वाली सभी गतिविधियों को प्रैस और मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाने का कार्यभार भी अपने कँधों पर ही होता है। इसके अलावा समाज में अपने संस्थान की एक अच्छी और उच्चकोटि की छवि बनाने का कार्यभार भी आपके ही कँधों पर होता है!

आज के समय में यह एक बहुत तेजी से उभरता क्षेत्र है! तो, अगर आपके अंदर भी वह पैशन, वह जुनून; तो, आप भी बन सकते हैं एक सफ़ल जनसम्पर्क अधिकारी! साथ ही मीडिया और प्रैस में आपकी अच्छी पकड़ खोल सकती है आपके लिए सफ़लता के द्वार!

Tags: ITPO PRO jobmass communication careerPR officer success tipspublic relations officer careerSanjay Vashisht interview
Previous Post

साड्डा हक़! ऐत्थे रख! – इरा सिंघल, आई.ए.एस. टॉपर – 2015

Next Post

मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

Related Posts

No Content Available
Next Post
मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

Please login to join discussion
New Delhi, India
Thursday, February 5, 2026
Mist
12 ° c
82%
10.1mh
25 c 13 c
Fri
26 c 14 c
Sat

ताजा खबर

बिहार की 131 सड़क परियोजनाओं पर फोकस: प्रगति यात्रा की योजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा

गुलज़ारबाग़ प्रेस के दुर्लभ दस्तावेज होंगे डिजिटलीकृत—बिहार सरकार का बड़ा संरक्षण अभियान

February 5, 2026
बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य

बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में ₹50 हजार करोड़ का निवेश—कजरा सौर परियोजना से बदलेगा राज्य का पावर भविष्य

February 5, 2026
पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

पंजाब के युवाओं के लिए निवेश से रोजगार की राह तैयार कर रही है भगवंत मान सरकार, मुंबई रोडशो में दिखा साफ़ रोडमैप

February 4, 2026
मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

मोदी-ट्रंप ‘गुप्त सौदे’ पर AAP पंजाब का तीखा हमला—“यह व्यापार नहीं, आत्मसमर्पण है”

February 4, 2026
आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट

आपसी तालमेल का सामंजस्य बैठाना है एक अच्छे पी.आर.ओ. का काम! – संजय वशिष्ट

February 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved