• About us
  • Contact us
Wednesday, April 1, 2026
28 °c
New Delhi
31 ° Thu
31 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

Bihar Sports Policy : बिहार की बेटी सुहानी ने जीता गोल्ड, सीएम ने दी 11 लाख की साइकिल—बनी बेटियों की प्रेरणा!

Bihar Sports Policy : देश में खेल संस्कृति की जड़ें मजबूत करने की दिशा में पहल करने वालों में पहले हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और दक्षिण भारत के कुछ राज्य ही शामिल थे। लेकिन, बीते दशकों में बिहार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

News Desk by News Desk
May 11, 2025
in देश
Bihar Sports Policy : बिहार की बेटी सुहानी ने जीता गोल्ड, सीएम ने दी 11 लाख की साइकिल—बनी बेटियों की प्रेरणा!
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Sports Policy : देश में खेल संस्कृति की जड़ें मजबूत करने की दिशा में पहल करने वालों में पहले हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और दक्षिण भारत के कुछ राज्य ही शामिल थे। लेकिन, बीते दशकों में बिहार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने भारत के खेल महाशक्ति बनने के सपने को साकार करना शुरू कर दिया है। इसकी एक बानगी राज्य की मेजबानी में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में देखने को मिल रही है। यहां के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सिर्फ पदक नहीं, लोगों का दिल भी जीत रहे हैं।

हाल ही में छपरा की रहने वाली सुहानी कुमारी ने इंडिविजुअल परस्यूट साइक्लिंग स्पर्धा में पदक जीतकर राज्य को गर्वित किया है। अन्य खेलों में भी मेजबान खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य सरकार की मदद से तैयार हो रहे होनहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में बिहार ने बीते दो दशकों में काफी तेजी से प्रगति की है। राज्य सरकार ने अपनी खेल नीति को सुदृढ़ किया है और खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं और उनका लाभ लेकर आज राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

साइक्लिस्ट सुहानी ने भी राज्य सरकार की सहायता से अपने खेल को बेहतर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री खेल छात्रवृति योजना की प्रेरणा श्रेणी के तहत चुना गया है। इतना ही नहीं उनकी उत्कृष्ट साइक्लिंग प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें 11 लाख रुपए की साइकिल उपलब्ध कराई। सनद रहे कि प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

राजगीर में जल्द बनकर तैयार होगा साइक्लिंग ट्रैक

खेल सुविधाओं के लिहाज से बीते कुछ वर्षों में बिहार ने काफी तरक्की कर ली है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लेकर वर्ल्ड क्लास इंडोर स्टेडियम तक बनकर तैयार हैं। इतना ही नहीं एथलेटिक्स को बढ़ावा देने की दिशा में भी बिहार सरकार तेजी से काम कर रही है। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राजगीर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइक्लिंग ट्रैक जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है और यह शीघ्र ही खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा।

बिहार की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं सुहानी

सुहानी की उपलब्धि न केवल उनके निरंतर अभ्यास और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह बिहार के युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बन गई है। उन्होंने यह दिखाया है कि यदि प्रतिभा को सही अवसर, उचित मार्गदर्शन, संसाधन और सरकार का साथ मिलें तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकती हैं।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे राष्ट्रीय आयोजन भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर देते हैं। बिहार की सक्रिय भागीदारी और पदक विजेताओं की संख्या यह संकेत देती है कि राज्य में खेल के प्रति नई जागरूकता और ऊर्जा का संचार हुआ है। सुहानी कुमारी की उपलब्धि इस बात का प्रतीक है कि बिहार की बेटियां अब आत्मविश्वास और संकल्प के साथ खेल के मैदानों में अपना लोहा मनवा रही हैं।

बिहार में खड़ा हो रहा खेल का बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर

बिहार में खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में युद्धस्तर पर काम हो रहा है। राज्य सरकार प्रखंड स्तर पर आउटडोर स्टेडियम के साथ राज्य के सभी जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण करा रही है। इतना ही नहीं, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें निखारने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम चला रही है।

प्रतिभा खोज अभियान जिसे मशाल नाम दिया गया है, के तहत छिपी प्रतिभाओं को तलाशा जा रहा है, वहीं खेल छात्रवृति योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए तैयार किया जा रहा है। ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना राज्य को खेल शक्ति बनाने की दिशा में एक और बड़ा पहल है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य सरकार तत्काल नौकरी दे रही है। इस योजना के तहत अभी तक 367 खिलाड़ियों को नौकरी मिल चुकी है।
राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इसी का नतीजा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स से पूर्व हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी बिहार को सौंपी गई। आने वाले समय में कई और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए राज्य में तैयारी चल रही है। कभी, खराब अवसंरचना के लिए ताने सुनने वाला बिहार आज अपनी खेल सुविधाओं और प्रतिभाओं के दम पर देश ही नहीं, विश्व पटल पर नाम स्थापित कर रहा है।

Tags: Bihar Sports Policymedal lao naukri paoखेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025प्रेरणा श्रेणी छात्रवृत्तिबिहार खेल छात्रवृत्तिबिहार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चरमहिला खिलाड़ी प्रेरणामुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत लगभग 24.25 प्रतिशत मतदाताओंसाइक्लिंग ट्रैक राजगीरसुहानी कुमारी साइक्लिंग
Previous Post

BSF Sub Inspector Imtiyaz Shaheed: पाकिस्तानी फायरिंग में बिहार के जांबाज बीएसएफ अफसर शहीद, CM नीतीश ने जताया दुख

Next Post

Nitish Kumar Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर बोले नीतीश कुमार—‘बुद्ध के मार्ग पर चलें, प्रेम और अहिंसा फैलाएं’

Related Posts

Nitish Kumar vs Opposition: विपक्ष मुद्दाविहीन! नीतीश कुमार की ऑफेंसिव पॉलिटिक्स ने सबको किया चुप, जानिए कैसे
अभी-अभी

Nitish Kumar vs Opposition: विपक्ष मुद्दाविहीन! नीतीश कुमार की ऑफेंसिव पॉलिटिक्स ने सबको किया चुप, जानिए कैसे

June 30, 2025
Bihar Social Security Pension Increase: बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को अब ₹1100 पेंशन, जानें पूरी योजना
देश

Bihar Social Security Pension Increase: बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को अब ₹1100 पेंशन, जानें पूरी योजना

June 21, 2025
 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!
देश

 Khelo India Youth Games 2025: नीतीश कुमार पहुंचे स्टेडियम, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात – ‘खेलो इंडिया 2025’ में दिखेगा बिहार का दम!

May 9, 2025
CM Nitish Sports Promotion: CM नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा, खिलाड़ियों से की मुलाकात, बोले- बिहार अब खेलों में भी बनेगा नंबर 1!
देश

CM Nitish Sports Promotion: CM नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का लिया जायजा, खिलाड़ियों से की मुलाकात, बोले- बिहार अब खेलों में भी बनेगा नंबर 1!

May 9, 2025
Nitish Kumar Rajgir Visit 2 May 2025: नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल और पुलिस अकादमी का किया बड़ा लोकार्पण, खेलो इंडिया 2025 की तैयारियों का लिया जायजा!
देश

Nitish Kumar Rajgir Visit 2 May 2025: नीतीश कुमार ने राजगीर में खेल और पुलिस अकादमी का किया बड़ा लोकार्पण, खेलो इंडिया 2025 की तैयारियों का लिया जायजा!

May 2, 2025
नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी
राजनीति

नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी

February 4, 2025
Next Post
Bihar Government News: बिहार सरकार का नियोजन भवन बना देश का ऊर्जा रत्न, मिला 5-स्टार रेटिंग सम्मान!

Nitish Kumar Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर बोले नीतीश कुमार—‘बुद्ध के मार्ग पर चलें, प्रेम और अहिंसा फैलाएं’

New Delhi, India
Wednesday, April 1, 2026
Mist
28 ° c
42%
4mh
37 c 26 c
Thu
36 c 27 c
Fri

ताजा खबर

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 31, 2026
आप यूथ विंग पूरे पंजाब के हर गांव और वार्ड में विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम चलाएगा: परमिंदर सिंह गोल्डी

आप यूथ विंग पूरे पंजाब के हर गांव और वार्ड में विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम चलाएगा: परमिंदर सिंह गोल्डी

March 31, 2026
बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

बापू टावर, पटना और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, वैशाली 17वीं विश्वकर्मा अवॉर्ड्स 2026 के लिए चयनित

March 31, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

March 30, 2026
कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता आप में हुए शामिल

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को बड़ा झटका, दर्जनों जमीनी स्तर नेता आप में हुए शामिल

March 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved