• About us
  • Contact us
Sunday, April 5, 2026
25 °c
New Delhi
27 ° Sun
29 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

राष्ट्रबोध और आध्यात्मिकता से ही बनेगा सशक्त भारत! विद्या भारती सभा में डॉ. कृष्ण गोपाल का बड़ा संदेश

News Desk by News Desk
April 4, 2026
in देश
राष्ट्रबोध और आध्यात्मिकता से ही बनेगा सशक्त भारत! विद्या भारती सभा में डॉ. कृष्ण गोपाल का बड़ा संदेश
Share on FacebookShare on Twitter

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अप्रैल 2026 को दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ संपन्न हुआ। इस सत्र में सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. कृष्ण गोपाल जी का सन्निध्य विशेष रूप से प्राप्त हुआ। उनके साथ अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री रविंद्र कान्हेरे जी, महामंत्री श्री देशराज जी, संगठन मंत्री श्री गोविंद जी महंत, कोषाध्यक्ष रोहित वासवानी जी मंचासीन रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि विद्या भारती एक सशक्त शैक्षिक संगठन के रूप में निरंतर अपनी भूमिका का विस्तार कर रही है, जिसकी आधारभूमि राष्ट्रबोध एवं आध्यात्मिक दृष्टि है। उन्होंने ‘एकम् सत् विप्रा बहुधा वदन्ति’ के सिद्धांत को भारत की सांस्कृतिक शक्ति बताते हुए विविधता में एकता के भाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना तथा जीवन के प्रति समग्र दृष्टिकोण विकसित करना है। विद्या भारती का कार्य इसी समन्वय को स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने शिक्षा के तीन प्रमुख आयामों—राष्ट्रबोध, आध्यात्मिक मूल तत्वों की समझ तथा मूल्यनिष्ठ विद्यार्थियों के निर्माण—पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वार्थपरता एवं भोगवादी प्रवृत्तियों के कारण समाज में असहिष्णुता की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसका समाधान राष्ट्रवाद और आध्यात्मिकता के समन्वय में निहित है।

आधुनिक तकनीकी परिवेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभाव पर विचार रखते हुए कहा कि तकनीक उपयोगी है, परंतु यह मानवीय संवेदनाओं, सृजनशीलता और संस्कारों का स्थान नहीं ले सकती। अतः शिक्षा में मानवीय मूल्यों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को लौकिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान करना आवश्यक है, जिससे वह उद्देश्यपूर्ण एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जी सके। डॉ. हेडगेवार के मूल विचारों का विस्तारित स्वरूप ही विद्या भारती का कार्य है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उद्घाटन सत्र में दिवंगत प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आगामी वर्ष की योजनाओं के निर्माण हेतु चार दिवसीय चिंतन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

इस सत्र में डॉ. मधु सावजी, साधना भंडारी जी, राजश्री वैद्य जी तथा अवनीश भटनागर जी के सान्निध्य में “सप्तशक्ति संगम” विषय पर आधारित स्मारिका का गरिमामय विमोचन भी संपन्न हुआ।

Tags: AI in Education DebateCultural Education IndiaEducation and Spirituality IndiaEducation Policy DiscussionIndian Education SystemNational Consciousness EducationRSS Krishna Gopal SpeechValue Based Education IndiaVidya Bharati News
Previous Post

महासमुंद में उठी हिन्दुत्व की लहर !

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Related Posts

एनईपी 2025: वादों की शिक्षा या हकीकत का विस्थापन?
संपादकीय

एनईपी 2025: वादों की शिक्षा या हकीकत का विस्थापन?

July 17, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Please login to join discussion
New Delhi, India
Sunday, April 5, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
25 ° c
54%
12.2mh
32 c 22 c
Sun
33 c 23 c
Mon

ताजा खबर

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विकास कार्य जारी; मोगा में बहु-करोड़ी प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

April 4, 2026
पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

April 4, 2026
आप नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

आप नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

April 4, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

April 4, 2026

">
राष्ट्रबोध और आध्यात्मिकता से ही बनेगा सशक्त भारत! विद्या भारती सभा में डॉ. कृष्ण गोपाल का बड़ा संदेश

राष्ट्रबोध और आध्यात्मिकता से ही बनेगा सशक्त भारत! विद्या भारती सभा में डॉ. कृष्ण गोपाल का बड़ा संदेश

April 4, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved