श्रीनाथ दीक्षित, वरिष्ठ संवाददाता, दिल्ली
शादी और पार्टी में म्यूज़िक की पड़ती थाप और ताल पर मानों जैसे अपने आप ही हमारे पैर ख़ुद-ब-ख़ुद थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं! और, जैसे-जैसे म्यूज़िक तेज़ होता जाता है और डी.जे. की रिदम बढ़ती जाती है; तो, मानों जैसे कि हम सब कुछ भुलाकर झूमने लगते हैं।
क्यों? होता है ना ऐसा ही कुछ! भई! देखा जाए; तो, आजकल अपनी पसंद के म्यूज़िक पर झूम उठने का क्रेज़ सिर्फ़ यूथ में ही नहीं; बल्कि, हर एज के व्यक्ति में देखा जा सकता है। जहाँ एक ओर आज की जेनरेशन को तड़कते-भड़कते हिट्स पर नाचने-कूदने का शौक़ होता है, वहीं आज ओल्ड-एज लोग भी अपने ज़माने के गानों पर ठुमके लगाने में ज़रा-सा भी नहीं हिचकिचाते!

आपके इसी शौक़ को और भी रंगीन और मज़ेदार बनाने के लिए डी.जे. यानि, डिस्क जॉकी आजकल म्यूज़िक का एक नया और एडवान्स्ड रूप लेकर आए हैं। यह लोग अपने तड़कते-भड़कते हिट्स से आपकी पार्टी को एक नया रूप देकर उसमें चार-चाँद लगा देते हैं और आपकी पार्टी की रौनक को और भी ज़्यादा बढ़ा देते हैं। अपने मनमोहक म्यूज़िक से आपके मेहमानों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं।
आजकल किसी भी शादी या पार्टी में डी.जे. का मौजूद होना; तो, जैसे एक ख़ास ज़रूरत-सी बन गई है। बिना डी.जे. के शादी या पार्टी; तो, जैसे एकदम सूनी-सी ही लगती है। लेकिन, जैसे ही डी.जे. की बीट्स अपनी तेज़ी पकड़ने लगतीं हैं; आपकी पार्टी में एक अलग ही रौनक-सी आने लगती है।

इट्स दी पार्टी टाइम!
यूँ तो, हर देश और प्रांत का अपना एक अलग ही म्यूज़िक होता है। अगर हम बात करें राजधानी दिल्ली की; तो, यहाँ के लोगों को पंजाबी म्यूज़िक बहुत पसंद है। ऐसे ही हर शहर का अपना एक अलग म्यूज़िक टेस्ट होता है। जैसे मुम्बई में मराठी, कोलकाता में बंगाली, उत्तराँचल में कुमाऊँनी और गुजरात में गुजराती म्यूज़िक ज़्यादा पसंद किया जाता है।
म्यूज़िक के टेस्ट में आते बदलाव!
डी.जे. अमन बताते हैं, ‘‘आज म्यूज़िक में आती वैरायटी के साथ-साथ लोगों के टेस्ट में भी काफ़ी हद तक बदलाव देखे जा रहे हैं। जहाँ एक ओर आज के यूथ को लेटेस्ट सॉग्स ज़्यादा पसंद आते हैं, वहीं दूसरी ओर आज उनमें पूराने सॉग्स की भी डिमान्ड्स ज़्यादा बढ़ती नज़र आ रहीं हैं। आज जहाँ साल – 2026 के गानों ने यूथ के बीच अपनी काफ़ी अच्छी पकड़ बना ली है, वहीं सन् 1980 के दशक के गाने भी आज के यूथ के बीच ज़्यादा पसंद किए जा रहे हैं।’’
मॉडर्न और ट्रेडिशनल सॉन्ग्स के फ्यूज़न किए जा रहे हैं ज़्यादा पसंद!
दिल्ली के साउथ-एक्स. में स्थित ‘‘रैटल एंड हम’’ कम्पनी के मालिक, अमन बत्ता कहते हैं, “आज बॉलीवुड के लेटैस्ट हिंदी सॉन्ग्स के अलावा पुरानी फ़िल्मों के सान्ग्स को भी काफ़ी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में, कई बार हमारे क्लाइंट्स और उनके मेहमान भी इन दोनों तरह के सॉन्ग्स के फ़्यूज़न्स को भी काफ़ी पसंद करते हैं। तो, हमारी भी यही कोशिश है कि हम अपने वैल्यूएबल कस्टमर्स की इन सब डिमान्ड्स को पूरा करके उनकी शादी-पार्टियों के माहौल में चार-चाँद लगा दें और ऐसे ख़ुशी के मौक़े पर आए सभी मेहमानों को अपने डी.जे. की रिदम पर झूम उठने पर मजबूर कर दें!’’







