• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
17 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अंतरिक्ष में विनिर्माण के लिए नयी प्रौद्योगिकी पर हो रहा है काम: मोदी

News Desk by News Desk
January 19, 2025
in देश
अंतरिक्ष में विनिर्माण के लिए नयी प्रौद्योगिकी पर हो रहा है काम: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 19 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2025 की शुरुआत में ही भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और अभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का एक्सटेम केंद्र अंतरिक्ष में विनिर्माण के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहा है।
श्री मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि आईआईटी मद्रास का एक्सटेम केंद्र अंतरिक्ष में विनिर्माण के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहा है। ये केंद्र अंतरिक्ष में 3डी प्रिंटेड बिल्डिंग, धातु फॉम और ऑप्टिकल फाइबर्स जैसे तकनीकों पर रिसर्च कर रहा है। ये सेंटर बिना पानी के कांसेंट्रेट निर्माण जैसी क्रांतिकारी विधियों को भी विकसित कर रहा है। एक्सटेम की ये शोध भारत के गगनयान मिशन और भविष्य के अंतरिक्ष केन्द्र को मजबूती देगी। इससे विनिर्माण में आधुनिक तकनीक के भी नए रास्ते खुलेगें।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘यह बातते हुये मुझे गर्व है कि एक भारतीय स्पेस स्टार्टअप बेंगलुरू के पिक्सेल ने भारत का पहला निजी उपग्रह कांस्टेलेशन ‘फायर-फ्लाई’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। यह उपग्रह कांस्टेलेशन दुनिया का सबसे हाई रिसुलेशन हाईपरस्पेक्ट्रल उपग्रह कांस्टेलेशन है। इस उपलब्धि ने न केवल भारत को आधुनिक अंतरिक्ष तकनीक में अग्रणी बनाया है बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। ये सफलता हमारे निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती ताकत और नवाचार का प्रतीक है। मैं इस उपलब्धि के लिए पिक्सेल की टीम, इसरो और इन स्पेस को पूरे देश की ओर से बधाई देता हूं।’
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वैज्ञानिकों ने उपग्रहों की अंतरिक्ष में डॉकिंग कराई है। जब अंतरिक्ष में दो उपग्रह जुड़ते हैं तो इस प्रक्रिया को अंतरिक्ष डॉकिंग कहते हैं। यह तकनीक अंतरिक्ष में अंतरिक्ष केन्द्र तक आपूर्ति भेजने और उसमें गये लोगों के लिए अहम है। भारत ऐसा चौथा देश बना है जिसने ये सफलता हासिल की है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि वैज्ञानिक अंतरिक्ष में पौधे उगाने और उन्हें जीवित रखने के प्रयास भी कर रहे हैं। इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने लोबिया के बीज को चुना। 30 दिसंबर को भेजे गए ये बीज अंतरिक्ष में ही अंकुरित हुए। ये एक बेहद प्रेरणादायक प्रयोग है जो भविष्य में अंतरिक्ष में सब्जियां उगाने का रास्ता खोलेगा। ये दिखाता है कि हमारे वैज्ञानिक कितनी दूर की सोच के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये सभी उपलब्धियां इस बात का प्रमाण है कि भारत के वैज्ञानिक और नवाचारी भविष्य की चुनौतियों का समाधान देने के लिए कितने दूरदृष्टा हैं। उन्होंने भारत के वैज्ञानिकों, नवाचारियों और युवा उद्यमियों को पूरे देश की ओर से शुभकामनाएँ देते हुये कहा ‘हमारा देश आज अंतरिक्ष तकनीक में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।’
शेखर ,  
कड़वा सत्य

Tags: 2025 start2025 शुरुआतIndiamany historic aNew DelhiPrime Minister Narendra Modispace sectorअंतरिक्ष क्षेत्रअभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रासएक्सटेम केंद्र अंतरिक्षकई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिलकामनई तकनीकोंनयी दिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीभारतविनिर्माण
Previous Post

एएसके ऑटोमोटिव ने लॉन्च की एआईएसआईएन एएसके प्रोडक्ट रेंज

Next Post

एफआईआई के रुख और तिमाही नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
एफआईआई के रुख और तिमाही नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर

एफआईआई के रुख और तिमाही नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
17 ° c
77%
10.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved