• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

अनुच्छेद 370, 35ए, लोकतांत्रिक शासन में बाधा थे: धनखड़

News Desk by News Desk
January 4, 2024
in राजनीति
अनुच्छेद 370, 35ए, लोकतांत्रिक शासन में बाधा थे: धनखड़
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू, 04 जनवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका की ओर से निभाई गई सामूहिक भूमिका की सराहना की और इन प्रावधानों को ‘लोकतांत्रिक शासन में बाधाएं’ बताया।
श्री धनखड़ ने कहा, “संविधान के एक अस्थायी प्रावधान के रूप में अपनाए गए ये अनुच्छेद देश के लिए हानिकारक साबित हुए। इससे एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हुआ, जिसने क्षेत्र के लोगों को विकलांग बना दिया था।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सरकार की सकारात्मक कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों के पास अब शासन में एक बड़ी आवाज है और एक परिवर्तित परिदृश्य का गवाह है। उन्होंने कहा, “अनुच्छेद 370 अब संविधान का हिस्सा नहीं रहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हकीकत में बदल गया है।”
कठुआ में “उत्तर भारत में उभरते स्टार्टअप रुझान” पर बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो के उद्घाटन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने पांच मापदंडों या ‘पंचतंत्र’ को रेखांकित किया,जो किसी भी राष्ट्र की वृद्धि और प्रगति के लिए मौलिक स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि शांति एवं स्थिरता, कानून की समानता, शासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही, एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र हैं, जो योग्यतातंत्र का समर्थन करते हैं और महिलाओं का सशक्तिकरण – ये सभी, आज भारत में जमीनी हकीकत हैं।
पांचवें पैरामीटर पर जोर देते हुए श्री धनखड़ ने उन अवसरों की ओर ध्यान आकर्षित किया जो जम्मू-कश्मीर की महिलाओं के लिए खुल गए हैं, जिनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अलावा अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद संपत्ति के अधिकारों की उपलब्धता भी शामिल है।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर में सरकार द्वारा की गई सक्षम पहलों के परिणामस्वरूप “विकास पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण हितों से अलग हो गया है।”
यह स्वीकार करते हुए कि प्रत्येक व्यक्ति को राजनीति में भाग लेने का अधिकार है, उन्होंने आगाह किया कि राजनीति को प्रगति में बाधा नहीं बनने देना चाहिए। जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की प्रगति के लिए सराहना व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में भारत की स्थिति का विशेष उल्लेख किया, जिसमें चीन की तुलना में अधिक संख्या में यूनिकॉर्न हैं।
भारत में इंटरनेट की पहुंच की सीमा और बड़ी संख्या में डिजिटल लेनदेन पर प्रकाश डालते हुए श्री धनखड़ ने देश की प्रगति के लिए एक मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के पोषण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के स्नातक छात्रों और पुरस्कार विजेताओं को भी बधाई दी, जिसके 8वें दीक्षांत समारोह में वह पहले ही भाग लेने वाले थे।
इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, डॉ. राजेश गोखले, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सचिव, डॉ. एन. कलैसेल्वी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
संतोष

Tags: अनुच्छेद 370 और 35एइन प्रावधानोंउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र को नव वर्ष पर शुभकामनाएं दी New Delhiकार्यपालिकाजम्मूनिभाई गई सामूहिक भूमिकानिरस्तविधायिका और न्यायपालिकासंविधानसराहना
Previous Post

खुदरा खपत पहली छमाही में 9.3 प्रतिशत बढ़ी: सीएमएस

Next Post

खेल मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की

Related Posts

धनखड़ ने नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर किया मतदान
देश

धनखड़ ने नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर किया मतदान

February 5, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने
देश

बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने

February 2, 2025
सिन्हा एम्स में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
राजनीति

सिन्हा एम्स में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

January 31, 2025
तानाशाही सरकार से संविधान की रक्षा सबकी जिम्मेदारी : खरगे
देश

तानाशाही सरकार से संविधान की रक्षा सबकी जिम्मेदारी : खरगे

January 26, 2025
टीडीएस प्रणाली को संविधान विरुद्ध बताने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
देश

टीडीएस प्रणाली को संविधान विरुद्ध बताने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

January 25, 2025
Next Post
खेल मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की

खेल मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ 2023 की घोषणा की

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
14%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved