• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
32 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आप ने महेश खिची को महापौर और रविंद्र भारद्वाज को उपमहापौर का उम्मीदवार बनाया

News Desk by News Desk
April 18, 2024
in देश
आप ने महेश खिची को महापौर और रविंद्र भारद्वाज को उपमहापौर का उम्मीदवार बनाया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल(कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के महापौर के लिए महेश खिची और उपमहापौर पद के लिए रविंद्र भारद्वाज को उम्मीदवार बनाया हैं।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक ने महापौर उपमहापौर प्रत्याशी की घोषणा करते हुए आज कहा कि पहले भी दिल्ली के लोग लोकसभा, विधानसभा और निगम के चुनाव में वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुनती रही है लेकिन अरविंद केजरीवाल के उदय के बाद पहली बार दिल्ली और देश में काम की राजनीति शुरू हुई है। वहीं, दूसरी तरफ लोग भाजपा की नकारात्मक राजनीति से धीरे-घीरे दूर होते गए। दिल्ली विधानसभा में दूसरी बार बुरी तरह हारने के बाद भाजपा यह समझ गई कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से हराया नहीं जा सकता है इसलिए षड़यंत्र करके आम आदमी पार्टी को खत्म करना पड़ेगा।
श्री राय ने कहा कि भाजपा के षड़यंत्र की शुरूआत एमसीडी चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के साथ हुई। सारे षड़यंत्रों के बाद भी दिल्लीवालों ने दिल्ली विधानसभा की तरह निगम से भी भाजपा की विदाई कर दी। निगम में हारने के बाद भाजपा और बौखला गई। इसके बाद भाजपा ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कराया और अब अरविंद केजरीवाल को भी झूठे आरोपों में जेल में बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के काम को देखकर जैसे दिल्ली की जनता ने विधानसभा और निगम से भाजपा की विदाई की है और अब लोकसभा में भी उसे जवाब देगी। अरविंद केजरीवाल के काम को गिरफ्तार किया गया है, उनको अपमानित किया जा रहा है।जेल का जवाब लोकसभा चुनाव में भी जनता वोट से देगी।
आप नेता ने कहा कि इस साल आरक्षित श्रेणी से महापौर का चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि इस बार पार्टी की तरफ से महापौर के प्रत्याशी महेश खिची होंगे। वह करोल बाग विधानसभा के देव नगर वार्ड 84 से आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं। वहीं रविंद्र भारद्वाज को उपमहापौर का प्रत्याशी बनाया है। वह दूसरी बार किराड़ी विधानसभा के अमन विहार वार्ड 41 से पार्षद चुने गए हैं।
इस दौरान निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि एक साल पहले दिल्ली की जनता ने निगम में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाई। लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ अरविंद केजरीवाल को एमसीडी की जिम्मेदारी दी। इससे पहले 15 साल तक भाजपा का शासन रहा। उस दौरान हमेशा जगह-जगह कूड़ा फैला होने, ड्रेनेज सिस्टम खराब और भ्रष्टाचार समेत नकारात्मक खबरें सुनने को मिलती थी। 15 साल तक दिल्ली के लोगों को अपमानित किया गया। लोगों को घर के सामने पड़े कूड़े को हटवाने के लिए भी दर-दर की ठोंकरे खानी पड़ती थी। 15 साल की गंदगी को साफ करने में समय लगता है। भाजपा द्वारा निगम के एक-एक विभाग को खत्म कर दिया गया। किसी भी विभाग के कर्मचारी को समय पर सैलरी नहीं मिलती थी। कई बार कर्मचारी आठ से दस महीने तक सैलरी के लिए धरने पर बैठने को मजबूर थे।
ग़ौरतलब है कि महापौर और उपमहापौर चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। चुनाव 26 अप्रैल को होंगे।
 .साहू
कड़वा सत्य

Tags: AAPcandidatedeputyMahesh KhichimayorRavindra Bhardwajआपउपमहापौरउम्मीदवारबनायामहापौरमहेश खिचीरविंद्र भारद्वाज
Previous Post

शेयर बाजार में चौथे दिन गिरावट

Next Post

मुरली श्रीशंकर घुटने की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 से हुए बाहर

Related Posts

गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान
खेल

गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान

February 5, 2025
लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा
देश

लोगों को मतदान करने से रोकने की साजिश रच रही है आपः सचदेवा

February 4, 2025
आप के बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम कियाः शाह
देश

आप के बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी ने दिल्ली को ठगने का काम कियाः शाह

February 4, 2025
आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा
देश

आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा

February 3, 2025
आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन
देश

आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
Next Post
मुरली श्रीशंकर घुटने की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 से हुए बाहर

मुरली श्रीशंकर घुटने की चोट के कारण पेरिस ओलंपिक 2024 से हुए बाहर

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
89%
8.3mh
38 c 27 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026
बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved