• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आबकारी नीति कथित घोटाला, सुप्रीम कोर्ट ने नायर को दी जमानत

News Desk by News Desk
September 2, 2024
in देश
आबकारी नीति कथित घोटाला, सुप्रीम कोर्ट ने नायर को दी जमानत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले के आरोपियों में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) के संचार विभाग के प्रभारी विजय नायर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन के मुकदमे में सोमवार को जमानत दे दी।
न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एस वी एन भट्टी की पीठ ने याचिकाकर्ता नायर के 23 महीने से हिरासत में होने और इस मामले में सुनवाई में देरी को मुख्य आधार मानते हुए जमानत याचिका मंजूर की।
पीठ ने कहा कि ईडी आश्वासन के बावजूद समय पर सुनवाई पूरी नहीं कर पाई और अभी करीब 350 गवाहों से पूछताछ की जानी है। आगे कहा कि याचिकाकर्ता 23 महीने से हिरासत में है। मुकदमा सजा नहीं बन सकता।
शीर्ष अदालत ने श्री नायर को जमानत पर रिहा करते हुए कहा, “इस मामले में याचिकाकर्ता 23 महीने से हिरासत में है और मुकदमा शुरू हुए बिना विचाराधीन कैदी के रूप में उसकी कैद सजा का तरीका नहीं हो सकती। अगर याचिकाकर्ता को मुकदमा शुरू किए बिना जेल में रखा जाता है तो ‘जमानत नियम है और जेल अपवाद है’ यह सार्वभौमिक नियम विफल हो जाएगा।”
पीठ ने कहा, “जब मनीष सिसोदिया (दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री) का मामला इस अदालत में आया था, तब ईडी ने आश्वासन दिया था कि छह से आठ महीने के भीतर सुनवाई पूरी कर ली जाएगी, लेकिन देखा जा सकता है कि अभी तक सुनवाई शुरू नहीं हुई है। ईडी ने 30 अक्टूबर 23 को 6-8 महीने के भीतर सुनवाई पूरी करने का आश्वासन दिया था।, लेकिन यह देखा गया है कि 40 लोगों को आरोपी बनाया गया और अभियोजन पक्ष करीब 350 गवाहों से पूछताछ करना चाहता है।”
श्री नायर को दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज मुकदमे में नवंबर 2022 में जमानत मिल गई थी।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। इसके बाद ईडी और सीबीआई ने कथित घोटाले के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे।
श्री नायर पर आरोप है वह 100 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत की राशि कुछ नेताओं और अधिकारियों को हस्तांतरित या वितरित में शामिल थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल जुलाई में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया, इसके बाद उन्होंने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: allegedBailExcise PolicynairscamSupreme Courtआबकारी नीतिकथितघोटालाजमानतनायरसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

किया इंडिया ने की सब्सक्राइब प्लान की पेशकश

Next Post

हसन महमूद और नाहिद राणा ने पाकिस्तान 172 पर समेटा

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
उच्चतम न्यायालय ने लंबे समय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश दिया
देश

उच्चतम न्यायालय ने लंबे समय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश दिया

February 5, 2025
Next Post
हसन महमूद और नाहिद राणा ने पाकिस्तान 172 पर समेटा

हसन महमूद और नाहिद राणा ने पाकिस्तान 172 पर समेटा

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
14%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved