• About us
  • Contact us
Monday, June 22, 2026
36 °c
New Delhi
37 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
August 4, 2024
in व्यापार
आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के निर्णय पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 04 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिकी अर्थव्यवस्था के एक बार फिर से मंदी की चपेट में आने की आशंका में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बीते सप्ताह करीब आधी फीसदी गिरे घरेलू शेयर की अगले सप्ताह रिजर्व बैंक (आरबीआई) की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णय, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे तथा पश्चिम एशिया में उत्पन्न तनाव पर नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350.77 अंक अर्थात 0.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 80981.95 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 117.15 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24717.70 अंक रह गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में मिलाजुला रुख रहा। इससे मिडकैप जहां 31.44 अंक अर्थत 0.07 प्रतिशत फिसलकर सप्ताहांत पर 47675.23 अंक पर रहा वहीं स्मॉलकैप 334.94 अंक यानी 0.62 प्रतिशत लुढ़ककर 54629.29 अंक पर आ गया।
विश्लेषकों के अनुसार, बीते सप्ताह कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही की कमजोर आय और बढ़ा हुआ मूल्यांकन निवेशकों को आश्वस्त नहीं कर रहा है। धातु समूह पर कमजोर नतीजों का असर पड़ा तथा आयात में वृद्धि से घरेलू उद्योगों को नुकसान पहुंचा है। पूंजीगत सामान और रियल एस्टेट क्षेत्र पर मुनाफावसूली का दबाव रहा जबकि ऑटो क्षेत्र को उम्मीद से कम मासिक बिक्री आंकड़ों के कारण नुकसान उठाना पड़ा है।
वैश्विक स्तर पर आर्थिक वृद्धि में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं, जो बढ़ते व्यापार तनाव, पश्चिम एशिया में संघर्ष और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण और भी गंभीर हो गया है। बैंक ऑफ जापान (बीओजे) ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की, जिसका जापानी बाजार पर असर पड़ा है जबकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व कमजोर रोजगार आंकड़ों के कारण सितंबर में ब्याज दरों में कटौती पर विचार कर रहा है। भविष्य में आरबीआई भी ऐसा ही कर सकता है लेकिन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई में हाल की बढ़ोतरी चिंता का विषय है। चीन विकास में मंदी का सामना कर रहा है, जिससे आर्थिक गति को बहाल करने के लिए अतिरिक्त नीतिगत उपाय आवश्यक हो गए हैं।
शेयरों के प्रीमियम मूल्यांकन, पहली तिमाही के कमजोर नतीजे और वैश्विक बाजार में जारी सुदृढ़ीकरण के कारण अगले सप्ताह बाजार में मजबूती की संभावनाएं बढ़ गई हैं। अगले सप्ताह 06 से 08 अगस्त को आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की होने वाली अगली द्विमासिक समीक्षा बैठक के निर्णयों पर बाजार की नजर रहेगी। हालांकि उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत दरों पर यथास्थिति बरकरार रखेगा।
इसके साथ ही अगले सप्ताह भारती एयरटेल, ओएनजीसी, सेल, एनएचपीसी, ओआईएल, बीईएमएल, टाटा पावर, टीवीएस मोटर, आयोकॉन, ल्यूपिन, अपोलो टायर, एमआरएफ और इरकॉन समेत कई दिग्गज कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम जारी होने वाले हैं। बाजार को दिशा देने में इन कारकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बीते सप्ताह बाजार में चार दिन तेजी जबकि सप्ताहांत पर भारी गिरावट रही। वैश्विक स्तर से मिले सकरात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर कैपिटल गुड्स, इंडस्ट्रियल्स, तेल एवं गैस और रियल्टी जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर सोमवार को सेंसेक्स 23.12 अंक बढ़कर 81355.84 अंक और निफ्टी 1.25 अंक उठकर 24836.10 अंक पर रहा। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव के बावजूद यूटिलिटीज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर और तेल एवं गैस समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 99.56 अंक की मजबूती के साथ 81,455.40 अंक और निफ्टी 21.20 अंक की बढ़त लेकर 24,857.30 अंक पर पहुंच गया।
बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर में बढ़ोतरी करने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की यूटिलिटीज, धातु, पावर और हेल्थकेयर समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 285.94 अंक की छलांग लगाकर 81,741.34 अंक और निफ्टी 93.85 अंक उछलकर 24,951.15 अंक पर पहुंच गया।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के सितंबर से ब्याज दर में कटौती शुरू करने के सुझाव के बाद विश्व बाजार में गिरावट आने के बावजूद स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, मारुति और रिलायंस समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत गुरुवार को सेंसेक्स 126.21 अंक की मजबूती के साथ 81,867.55 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 59.75 अंक की बढ़ोतरी लेकर पहली बार 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,010.90 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिका के निराशाजनक आंकड़ों से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की संभावित मंदी से सहमे विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान के दबाव में स्थानीय स्तर पर धातु, रियल्टी, ऑटो और आईटी समेत उन्नीस समूहों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को शेयर बाजार में भूचाल आ गया और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी की पिछले लगातार पांच दिन की तेजी थम गई। सेंसेक्स 885.60 अंक की भारी गिरावट के साथ पांच दिन के बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 80,981.95 अंक पर आ गया और निफ्टी 293.20 अंक टूटकर 25 हजार अंक के शिखर से लुढ़ककर 24,717.70 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: Decisioneyemeetingmonetary policyMumbaiRBIwill be on. Marketआरबीआईनजरनिर्णयपरबैठकमुंबईमौद्रिक नीतिरहेगी. बाजार
Previous Post

ब्रिटेन में जारी अशांति गृहयुद्ध में बदल सकती है: मस्क

Next Post

निशांत देव मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में हारे

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
Next Post
निशांत देव मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में हारे

निशांत देव मुक्केबाजी के क्वार्टरफाइनल में हारे

New Delhi, India
Monday, June 22, 2026
Partly cloudy
36 ° c
33%
17.3mh
42 c 33 c
Tue
42 c 34 c
Wed

ताजा खबर

BPSC Success Story: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता: 70वीं BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन

BPSC Success Story: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की शानदार सफलता: 70वीं BPSC में 101 लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन

June 22, 2026
‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

‘आप’ ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ फर्जी वीडियो अभियान के पीछे मौजूद लोगों की जांच करने की अपील

June 22, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ते केंद्रीकरण और शैक्षिक असमानता की चिंताओं को लेकर केंद्र से उच्च शिक्षा विधेयक पर पुनर्विचार करने की अपील की

June 22, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

रिकवरी से रोज़गार तक: भगवंत मान सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान नशा पीड़ितों को रोज़गार के ज़रिए नया जीवन दे रहा है

June 22, 2026
विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

June 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved