• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

आर्थिक सर्वे और बजट का बाजार पर रहेगा असर

News Desk by News Desk
July 21, 2024
in व्यापार
आर्थिक सर्वे और बजट का बाजार पर रहेगा असर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 21 जुलाई (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर दमदार लिवाली से 81 हजार अंक के पार पहुंचने के बावजूद सप्ताह के अंतिम दिन हुई भारी मुनाफावसूली के दबाव में बीते सप्ताह मामूली बढ़त में रहे घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह संसद में पेश होने वाले समाप्त वित्त वर्ष की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और चालू वित्त वर्ष के पूर्ण बजट का असर रहेगा।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.31 अंक अर्थात 0.1 प्रतिशत बढ़कर सप्ताहांत पर 80604.65 अंक हो गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28.75 अंक यानी 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24530.90 अंक पर रहा।
समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली हुई। इससे मिडकैप 1248.23 अंक अर्थात 2.63 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 46260.03 अंक और स्मॉलकैप 1531.45 अंक यानी 2.83 प्रतिशत की गिरावट लेकर 52481.80 अंक रह गया।
विश्लेषकों के अनुसार, अगले सप्ताह सोमवार को 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी होने वाली है। इसके अगले दिन मंगलवार को संसद में वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। बजट में कारोबार और उद्योग जगत के विकास के लिए किए जाने वाले प्रस्ताव पर बाज़ार अपनी प्रतिक्रिया देगा।
इसके अलावा अगले सप्ताह एलटी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, कैनरा बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, आईजीएल, अशोक लेलैंड, सिप्ला, फेडरल बैंक, इकरा, सुजलॉन, यूको बैंक और इंडिगो जैसी दिग्गज कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का परिणाम जारी होने वाला है। अगले सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।बीते सप्ताह बुधवार को मुहर्रम पर अवकाश के कारण बाजार में चार दिन कारोबार हुआ, जिनमें से तीन दिन तेजी जबकि एक दिन गिरावट रही। विश्व बाजार के नकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर तेल एवं गैस, ऊर्जा, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज और रियल्टी समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 145.52 अंक की तेजी के साथ 80,664.86 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर और निफ्टी 84.55 अंक चढ़कर 24,586.70 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, दूरसंचार, रियल्टी आईटी और टेक समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत मंगलवार को सेंसेक्स 51.69 अंक चढ़कर 80,716.55 अंक और निफ्टी 26.30 अंक बढ़कर 24,613.00 अंक हो गया।
विश्व बाजार की तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समूह के शेयरों में हुई जबरदस्त लिवाली ने गुरुवार को शेयर बाजार को ऊंचाई के नये शिखर पर पहुंचा दिया। सेंसेक्स 626.91 अंक की तेजी के साथ पहली बार 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 81,343.46 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 187.85 अंक यानी 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 24,800.85 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र (आईटी) की प्रमुख कंपनी इंफ़ोसिस के चालू वित्त वर्ष के पहली तिमाही के परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने के बावजूद ऊंचे भाव पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में बुधवार को शेयर बाजार शिखर से नीचे लुढ़क गया। सेंसेक्स 738.81 अंक का गोता लगाकर 80,604.65 अंक और निफ्टी 269.95 अंक की गिरावट लेकर 24,530.90 अंक रह गया।
 
कड़वा सत्य

Tags: budgetEconomic surveymarket will have an impactआर्थिक सर्वेबजटबाजार पररहेगा असर
Previous Post

बेटी राशा थडानी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहीं रवीना टंडन

Next Post

यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Related Posts

कर सुधार बजट की एक प्रमुख विशेषता है: तुहिन कांत पांडे
व्यापार

कर सुधार बजट की एक प्रमुख विशेषता है: तुहिन कांत पांडे

February 4, 2025
यह गैर-मुद्रास्फीतिकारी बजट अर्थव्यवस्था में सभी को प्रोत्साहन देता है: तुहिन कांत पांडे
व्यापार

यह गैर-मुद्रास्फीतिकारी बजट अर्थव्यवस्था में सभी को प्रोत्साहन देता है: तुहिन कांत पांडे

February 3, 2025
लैंगिक बजट 37.25 प्रतिशत बढ़कर 4.49 लाख करोड़ रुपये
देश

लैंगिक बजट 37.25 प्रतिशत बढ़कर 4.49 लाख करोड़ रुपये

February 2, 2025
समावेशी और विकासोन्मुखी बजट : ईईपीसी
व्यापार

समावेशी और विकासोन्मुखी बजट : ईईपीसी

February 2, 2025
बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई
व्यापार

बजट में खुदरा क्षेत्र को नई ऊर्जा : आरएआई

February 2, 2025
सचदेवा ने बजट को बताया युवाओं के सपनों का बजट
देश

सचदेवा ने बजट को बताया युवाओं के सपनों का बजट

February 2, 2025
Next Post
यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Mist
24 ° c
39%
14mh
36 c 26 c
Sun
38 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved