• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
36 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 4 में, करिश्मा कपूर ने प्रतियोगी निखिल पटनायक की तारीफ की

News Desk by News Desk
August 23, 2024
in बॉलीवुड
इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 4 में, करिश्मा कपूर ने प्रतियोगी निखिल पटनायक की तारीफ की
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 23 अगस्त (कड़वा सत्य)सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का होमग्रोन डांस रियलिटी शो, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 4’, में करिश्मा कपूर ने प्रतियोगी निखिल पटनायक की तारीफ करते हुए कहा, यदि उनके दादा, राज कपूर साहब ने यह एक्ट देखा होता, तो वह बहुत-बहुत खुश होते।

डांस रियलिटी शो, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 4’, इस वीकेंड में फ़िल्मी तड़का लाने वाला है, क्योंकि ये एपिसोड्स दर्शकों को प्रतिष्ठित ‘बॉलीवुड का दौर’ के ज़रिये पुरानी यादों के सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। प्रतियोगी अलग-अलग दशकों में बॉलीवुड की विकसित होती स्टाइल्स से प्रेरित परफ़ॉर्मेंस से हिंदी सिनेमा को  ंजलि देंगे। फिल्मकार अनुराग बसु शो में मेहमान की भूमिका निभाते हुए ‘ई.एन.टी.’ विशेषज्ञों – करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस का साथ देंगे। क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट दौर से लेकर जीवंत 90 के दशक और ऊर्जावान मिलेनियम तक, हर एक्ट बॉलीवुड के विकास को प्रदर्शित करने वाली खास स्टाइल, संगीत और कोरियोग्राफ़ी का उत्सव मनाएगा।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के निखिल पटनायक अपने कोरियोग्राफ़र आशुतोष पवार के साथ दर्शकों को 1970 के दशक के सुनहरे दौर में ले जाएंगे। निखिल महान कलाकार राज कपूर की सिनेमाई विरासत को सम्मान अर्पित करते हुए, फिल्म मेरा नाम जोकर के सदाबहार क्लासिक “जीना यहां मरना यहां” का जादू बिखेरेंगे, जिनके परफ़ॉर्मेंस से महान राज कपूर की पोती और शो की जज करिश्मा कपूर स्पष्ट रूप से प्रभावित हुईं।

करिश्मा कपूर ने कहा,आपका एक्ट बहुत सुंदर था! सच कहूं तो, मुझे लगता है कि अगर मेरे दादा, राज कपूर साहब ने यह एक्ट देखा होता, तो वह बहुत-बहुत खुश होते। उन्होंने आप दोनों को खूब आशीर्वाद दिया होता। मुझे यह भी लगता है कि इस गीत के बोल वास्तव में मेरे परिवार के विचारों को दर्शाते हैं; हमें पैसा नहीं, तालियां चाहिए। हमारी कला लोगों को पसंद आनी चाहिए, और मुझे लगता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। हमें यही आदर्श सिखाए गए थे – कि पैसा बाद की बात है, लेकिन सही आदर्श, जीवन, परिवार – ये सभी बहुत, बहुत महत्वपूर्ण हैं, और मुझे लगता है कि इसीलिए हमारे परिवार में पीढ़ियों से कलाकार हैं। इन सबका श्रेय मेरे दादाजी राज कपूर को जाता है।

अनुराग बसु ने कहा, मैं निःशब्द हूं। पता है, जब इस तरह का कोई एपिसोड होता है, जहां आप अपने एक्ट से हर दौर के दिग्गजों को सम्मान देते हैं, तो आप अपने डांस या अपनी कला को उन लोगों से बड़ा नहीं बना सकते जिन्हें आप सम्मान दे रहे हैं। और आपने इस परफ़ॉर्मेंस में बिल्कुल यही किया – आपने वाकई राज कपूर साहब को, इस गाने को, इस फिल्म को, इस दौर को सम्मानित किया है, और यह बहुत महत्वपूर्ण बात है। उन जैसे लोगों की वज़ह से हम आज यहां हैं, और यह शो अस्तित्व में आया है। अगर वे वहां नहीं होते तो हम कहां होते? लाजवाब!

अनुराग बसु ने कहा, इस गाने की पंक्ति ‘जग को हंसाने बहरूपिया रूप बदल फिर आएगा’ मूल रूप से इस फिल्म के लिए नहीं लिखी गई थी। इससे पहले राज कपूर साहब ‘बहरूपिया’ नाम की फिल्म बना रहे थे, जिसमें वह एक जोकर का किरदार निभा रहे थे, लेकिन किसी कारणवश वह फिल्म पूरी नहीं हो सकी। उसके बाद, जोकर का किरदार उनके पास रहा और फिर उन्होंने ‘मेरा नाम जोकर’ बनाई। अनुराग की बात पर सहमति जताते हुए, करिश्मा ने कहा कि कैसे राज कपूर ने इस फिल्म को बहुत प्यार से बनाया था, और इस प्रक्रिया में बहुत बलिदान दिए थे। लेकिन फोकस और प्यार के साथ सिनेमा के पागलपन और जुनून ने ‘मेरा नाम जोकर’ को एक कल्ट फिल्म बना दिया।

इस वीकेंड, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 4’ में ‘बॉलीवुड का दौर’ रात 8:00 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होगा।

 

कड़वा सत्य

Tags: IndiaMumbaiकरिश्मा कपूरतारीफनिखिल पटनायकप्रतियोगीमुंबईसीज़न4‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर’
Previous Post

हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया

Next Post

इंडियन आइडल के हर सीज़न में नई और रोमांचक प्रतिभाएं सामने आती हैं : श्रेया घोषाल

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
इंडियन आइडल के हर सीज़न में नई और रोमांचक प्रतिभाएं सामने आती हैं : श्रेया घोषाल

इंडियन आइडल के हर सीज़न में नई और रोमांचक प्रतिभाएं सामने आती हैं : श्रेया घोषाल

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
36 ° c
29%
13mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved