• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
22 °c
New Delhi
26 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

एसआईपी के जरिए मासिक निवेश आठ वर्ष में 6.6 गुना बढ़ा: व्हाइटओक कैपिटल

News Desk by News Desk
June 14, 2024
in व्यापार
एसआईपी के जरिए मासिक निवेश आठ वर्ष में 6.6 गुना बढ़ा: व्हाइटओक कैपिटल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 14 जून (कड़वा सत्य) भारत के पूंजीबाजार में निवेश करने वाले सामान्य निवेशकों में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए निवेश का आकर्षण तेजी से फैला है और पिछले आठ वर्ष में एसआईपी के जरिए की गयी मासिक निवेश राशि का स्तर 6.6 गुना बढ़ा है।
व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड की एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, “एसेआईपी निवेश प्रणाली की चर्चा अब आम हो गयी है।”
रिपोर्ट के अनुसार मई, 2016 में एसआईपी निवेश 3189 करोड़ रुपये था जो मई, 2018 में 7304 करोड़ रुपये, मई, 2022 में 12286 करोड़ और मई 2024 में मासिक 20904 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
इन योजनाओं के आकर्षण को लेकर प्राय: उठने वाले सवालों के संदर्भ में विभिन्न अविधि में के लिए एसआईपी निवेश पर प्रतिफल का अध्ययन प्रस्तुत किया गया और रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि निवेशक अपनी एसआईपी निवेश योजनाओं को जितना अधिक समय तक चलाते हैं, प्रतिफल अपेक्षाकृत अधिक होगा। रिपोर्ट का यह भी निष्कर्ष है कि लंबी अवधि के लिए नियमित रूप से छोटी राशि निवेश करने पर प्रतिफल अपेक्षाकृत अधिक होता है।
अध्ययन में इन योजनाओं में निवेश पर तीन वर्ष से लेकर 15 वर्ष की अवधि में सितंबर-1996 से मई 2024 के बीच की अवधि के दौरान बीएसई सेंसेक्स टीआरआई के संदर्भ में एसआईपी निवेश में मासिक रोलिंग रिटर्न (मासिक चलायमान प्रतिफल) तीन वर्ष की अवधि पर में औसतन 12.9 प्रतिशत, पांच वर्ष में 15.2 प्रतिशत, आठ वर्ष के लिए 16.2 प्रतिशत, 12 वर्ष में 14.6 प्रतिशत तथा 15 वर्ष की अवधि के लिए 14.3 प्रतिशत रहा।
इस दौरान जहां छोटी अवधि तीन वर्ष में चलायमान औसत मासिक प्रतिफल अधिकतम 52.4 प्रतिशत के लाभ से लेकर 36.2 प्रतिशत के नुकसान तक रहा है, लेकिन पांच साल में मासिक आवर्ती प्रतिफल का दायर 50 प्रतिशत लाभ से लेकर 10.5 प्रतिशत की हानि के बीच रहा। आठ वर्ष की अवधि में चलायमान मासिक प्रतिफल अधिकतम 40.8 लाभ से लेकर 1.4 प्रतिशत के बीच चढ़ता-उतरता रहा। पंद्रह वर्ष की अविधि के लिए चलायमान मासिक औसत प्रतिफल अधिकतम 18.1 प्रतिशत लाभ से न्यूनतम 7.4 प्रतिशत लाभ के दायरे में रहा।
इस अवधि में एसआई निवेश का प्रतिफल तीन साल के दौरान 84 प्रतिशत समय लाभ में पांच साल में 92 प्रतिशत समय लाभ में आठ वर्ष या उससे अधिक की अवधि में शतप्रतिशत समय औसतन लाभ में रहा।
इसी तरह अध्ययन में यह भी बताया गया है कि एसआईपी निवेश पर तीन वर्ष की अवधि में औसतन 64 प्रतिशत समय, पांच साल में 82 प्रतिशत समय, आठ साल में 94 प्रतिशत समय और 10 साल या उससे अधिक समय में प्रतिफल आठ प्रतिशत से ऊपर रहा।
इसी विश्लेषण में बताया गया है कि तीन वर्ष की अवधि में 51 प्रतिशत समय में मासिक चलायमान औसत प्रतिफल 10 प्रतिशत से ऊपर रहा जबकि पांच से 15 वर्ष के दौरान 73 से प्रतिशत से 97 प्रतिशत समय प्रतिफल 10 प्रतिशत या उससे ऊपर रहा।
इसी तरह तीन वर्ष की अवधि में 51 प्रतिशत समय ऐसा रहा जबकि प्रतिफल 12 प्रतिशत या उससे अधिक लाभ में रहा, जबकि पांच साल से 15 साल के दौरान एसआईपी निवेश पर प्रतिफल 60 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक समय ऐसा रहा जहां एसआईपी निवेश पर प्रतिफल 12 प्रतिशत या उससे अधिक लाभ में रहा।
अध्ययन से पता चलता है कि तीन मार्केट कैप सेगमेंट में से मिड कैप सेगमेंट लंबी अवधि के एसआईपी रूट के जरिए निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए एक अच्छा निवेश विकल्प था।
रिपोर्ट में बीएसई सेंसेक्स टीआरआई पर आधारित दीर्धावधि के मासिक एसआईपी निवेश और उसके प्रतिफल के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर दर्शाया गया है कि महीने की किसी तिथि में किए गए एसआईपी निवेश पर प्रतिफल की दर दस साल के दैनिक चलायमान औसत के अनुसार सितंबर 1996 से मई 2024 की अवधि में 15.56 प्रतिशत से 15.63 प्रतिशत के बीच रही।
विश्लेषण में उभरा है कि दीर्घावधि तक नियमित रूप से छोटी राशि निवेश करने पर प्रतिफल अपेक्षाकृत अधिक होता है। उदाहरण के तौर पर सितंबर 1996 से मई 2024 की अवधि में प्रतिदिन 1000 रुपये, प्रति सप्ताह 4753 रुपये या प्रतिमाह 20667 रुपये के मासिक एसआईपी निवेश, तीनों ही विधि से इस अवधि में कुल निवेशित 68.82 लाख रुपये बनता है। दैनिक, साप्ताहिक और मासिक बारंबारिता के साथ उपरोक्त निवेशित राशि पर विस्तारित आंतरिक प्रतिफल दर (एक्सआईआरआर) क्रमश: 14.61 प्रतिशत, 14.60 प्रतिशत और 14.59 प्रतिशत रही।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: capital marketgeneral investorsIndiainvestmentinvestment through Systematic InvestNew Delhiआकर्षण तेजी से फैलाएसआईपी जरिएजरिए निवेशनयी दिल्लीनिवेशपिछले आठ वर्षपूंजीबाजारभारतमासिक निवेश राशिसामान्य निवेशकोंसिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी)स्तर 6.6 गुना बढ़ा
Previous Post

नयी दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारी, बनेगा एमएमटीएच

Next Post

ट्रेनों में स्लीपर, जनरल कोच बढ़ाएगी रेलवे,

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
ट्रेनों में स्लीपर, जनरल कोच बढ़ाएगी रेलवे,

ट्रेनों में स्लीपर, जनरल कोच बढ़ाएगी रेलवे,

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Mist
22 ° c
53%
8.3mh
33 c 19 c
Sat
33 c 21 c
Sun

ताजा खबर

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

सच्चाई और ईमानदारी की सबसे बड़ी जीत, अदालत के फैसले ने तानाशाही ताकतों के मुंह पर जड़ा तमाचा: हरजोत बैंस

February 27, 2026
आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

आप पंजाब ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के हक में अदालत के फैसले का चंडीगढ़ में मनाया जश्न

February 27, 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

मुंगेर विश्वविद्यालय में शिक्षकों का शोषण ! नियम – कानून ताक पर !

February 27, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved