• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
29 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

ऑप्टिमस की ड्रोन विनिर्माण के लिए ताइवानी कंपनी से साझेदारी

News Desk by News Desk
January 15, 2025
in व्यापार
ऑप्टिमस की ड्रोन विनिर्माण के लिए ताइवानी कंपनी से साझेदारी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 15 जनवरी (कड़वा सत्य) दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र के समूह ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई ऑप्टिमस अनमैन्ड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (ओयूएस) ने ताइवन की ड्रोन विनिर्माण कंपनी कुनवे टेक्नॉलाजी के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत वह ताइवान की कंपनी की व्यापक रेंज के ड्रोन का भारत में विनिर्माण करेगी। ओयूएस भारतीय बाजार के लिए कुछ चुनिंदा उत्पादों का विनिर्माण, बिक्री और उनका स्थानीयकरण करेगी। इसके तहत कुनवे के विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो का मामला दर मामला आधार पर विनिर्माण एवं बिक्री का विकल्प खुला है। यह घोषणा इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में की गई है जब भारत सरकार
ने 2025 को भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए सुधार का वर्ष घोषित किया है।
यह साझेदारी दोनों कंपनियों की मेक इन इंडिया विजन में योगदान करने की प्रतिबद्धता परिलक्षित करती है और ओयूएस भारत के नोएडा में अपनी अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों से कुनवे के ड्रोन उत्पादों का विनिर्माण करने में अपनी स्थानीय विशेषज्ञता और ढांचागत सुविधाओं का उपयोग करेगी।
कुनवे ताइवान में चियाई एआई ड्रोन सेंटर में स्थित है। यह कंपनी ड्रोन उत्पाद, एआई सिस्टम डिजाइन और विकास के लिए समर्पित है जिससे वह ड्रोन एप्लीकेशंस के लिए उचित सॉल्यूशंस उपलब्ध करा सके और इसके ग्राहक अमेरिका और जापान में हैं। यह कंपनी सटीक परिचालन और अपने वैश्विक ग्राहकों की उभरती जरूरतों के मुताबिक उत्पाद तैयार करने के लिए निरंतर ड्रोन विकसित कर रही है और उन्हें एआई टेक्नोलॉजी से युक्त कर रही है।
ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा, “हमें भारत में ड्रोन विनिर्माण की अपनी स्थानीयकरण की यात्रा को और आगे ले जाने के लिए कुनवे के साथ साझेदारी करते हुए प्रसन्नता है। यह भारत की बढ़ती टेक्नोलॉजी की ताकत के लिए एक प्रमाण है। हम देख रहे हैं कि लोग तेजी से टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं और विशेष रूप से रक्षा और गृह सुरक्षा के क्षेत्र से तेजी से इसे अपनाया जा रहा है। बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर हम हमारे उत्पादों के पोर्टफोलियो का विस्तार करने की संभावना तलाश रहे हैं। कुनवे के साथ हमारी साझेदार इसी लक्ष्य की तर्ज पर है और हमारा लक्ष्य भारतीय बाजार में उनके उत्पादों को लांच करना और रक्षा एवं देश की सुरक्षा की जरूरतों के मुताबिक उनका स्थानीयकरण करना और भारत को ड्रोन विनिर्माण के वैश्विक मंच पर लाना है।”
कुनवे टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष एवं सीईओ डेविड चुंग यी ल्यू ने कहा,“भारत हमारे लिए एक बहुत गतिशील और उत्साहजनक बाजार है और हम भारत के विकास की कहानी और मेक इन इंडिया विजन में ऑप्टिमस के सहयोग से योगदान करने के इच्छुक हैं। सभी उद्योगों में टेक्नोलॉजी को अपनाने की दर आज के जितना कभी तेज नहीं रही और इसकी बढ़ती दक्षता को देखते हुए भारत हमारे फोकस वाले बाजारों में से एक है। इस गठबंधन के साथ हम भारत में तैयार कुछ उत्पादों का निर्यात कर अन्य विदेशी ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने की भी संभावना देखते हैं।”
शेखर
कड़वा सत्य

Tags: droneformanufacturingNew DelhiOptimusPartnershipTaiwanese companyऑप्टिमसकंपनीड्रोनताइवानीनयी दिल्लीलिएविनिर्माणसाझेदारी
Previous Post

हरियाणा को पांच विकेट से हराकर कर्नाटक विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में

Next Post

लूथरा ने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र को दिल्ली का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का किया वादा

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
लूथरा ने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र को दिल्ली का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का किया वादा

लूथरा ने शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र को दिल्ली का सबसे विकसित क्षेत्र बनाने का किया वादा

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Mist
29 ° c
27%
11.9mh
36 c 25 c
Sun
37 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved