• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
23 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार नामित

News Desk by News Desk
August 21, 2024
in विदेश
कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार नामित
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन, 21 अगस्त (कड़वा सत्य) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना आधिकारिक उम्मीदवार  नामित किया है।
रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने बताया कि आगामी नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सुश्री हैरिस को उम्मीदवार बनाने के लिए शिकागो के यूनाइटेड सेंटर इनडोर स्पोर्ट्स एरेना में मंगलवार शाम मतदान कराया गया। इस मतदान में डेलावेयर राज्य ने सबसे पहले वोट डाला और सुश्री हैरिस की उम्मीदवारी के लिए समर्थन व्यक्त किया।
गौरतलब है कि मतदान से एक दिन पहले सुश्री हैरिस, राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल के साथ-साथ कई उच्च पदस्थ पार्टी अधिकारियों ने पार्टी के सदस्यों को संबोधित किया था।
सुश्री हैरिस ने डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री हैरिस ने इस महीने की शुरुआत में वर्चुअल रोल कॉल वोट में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के लिए पहले ही पर्याप्त प्रतिनिधि हासिल कर लिए थे।
सुश्री हैरिस को अपने गृह राज्य कैलिफोर्निया में 482 वोट मिले, जिससे वह शीर्ष पर रहीं।
डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी ने छह अगस्त को घोषणा की थी कि सुश्री हैरिस को पांच दिवसीय ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया के बाद आधिकारिक तौर पर पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में प्रमाणित किया गया है।
शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन 2014 का 19 से 22 अगस्त तक आयोजन किया जा रहा है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा और वर्मोंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स सहित कई प्रमुख डेमोक्रेट ने मंगलवार के कार्यक्रम को संबोधित किया।
गौरतलब है कि कन्वेंशन के दौरान इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर बाइडेन प्रशासन की नीतियों के खिलाफ शिकागो की सड़कों पर फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन आयोजित किए गए।
शिकागो शहर में इजरायली वाणिज्य दूतावास के सामने मंगलवार रात कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके एक दिन पहले हजारों प्रदर्शनकारी यूनाइटेड सेंटर के पास एकत्र हुए थे और उनमें से करीब चार प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बाड़ तोड़ने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
श्री बाइडेन ने लगभग एक घंटे का भाषण देकर सम्मेलन के पहले दिन का समापन किया।
उन्होंने अपने भाषण में पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर जमकर हमला बोला और मतदाताओं से व्हाइट हाउस के लिए सुश्री हैरिस का समर्थन करने का आग्रह किया।
समीक्षा,  
कड़वा सत्य

Tags: Democratic PartyKamala Harrisnominated as its official candidatepresidentUS Vice PresidentWashingtonअपना आधिकारिक उम्मीवार नामितअमेरिकी उपराष्ट्रपतिकमला हैरिसडेमोक्रेटिक पार्टीराष्ट्रपति पदवाशिंगटन
Previous Post

कुरियन ने जमा किया नामांकन

Next Post

प्रवर्तन कार्रवाई और व्यापार करने में आसानी के बीच संतुलन महत्वपूर्ण है: राजस्व सचिव

Related Posts

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू
विदेश

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू

February 6, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प
विदेश

गाजा में दुनिया भर के लोग रह सकेंगे: ट्रम्प

February 5, 2025
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया
विदेश

ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया

February 5, 2025
अमेरिका ने पाक में 84 करोड़ डॉलर की सहायता परियोजनाएं की निलंबित
विदेश

अमेरिका ने पाक में 84 करोड़ डॉलर की सहायता परियोजनाएं की निलंबित

February 4, 2025
अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान
विदेश

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान

February 4, 2025
Next Post
प्रवर्तन कार्रवाई और व्यापार करने में आसानी के बीच संतुलन महत्वपूर्ण है: राजस्व सचिव

प्रवर्तन कार्रवाई और व्यापार करने में आसानी के बीच संतुलन महत्वपूर्ण है: राजस्व सचिव

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
23 ° c
57%
13.7mh
37 c 25 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved