• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कल्याण कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण मानते हैं कर्मचारी: रिपोर्ट

News Desk by News Desk
July 21, 2024
in देश
कल्याण कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण मानते हैं कर्मचारी: रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 20 जुलाई (कड़वा सत्य) डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफ़ॉर्म मेडीबडी और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि नयी नौकरी तलाशने वाले कर्मचारी संगठन के कल्याण कार्यक्रमों को अपने निर्णय की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मानते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार यह बात डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने में उल्लेखनीय उछाल और व्यक्तिगत कल्याण समाधानों की बढ़ती मांग को रेखांकित करती है। यह बदलाव इस बात के प्रति बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है कि कर्मचारी कल्याण कंपनियों के प्रदर्शन को प्रभावित करता है। यह देश में कॉर्पोरेट स्वास्थ्य रणनीतियों में एक परिवर्तनकारी बदलाव का संकेत देता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तकनीकी नवाचारों, एक जीवंत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र और सक्रिय सरकारी पहलों के कारण भारत के डिजिटल हेल्थकेयर क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, इन कारकों से देश भर में डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को अपनाने में काफी तेजी आई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) डेटा एनालिटिक्स और 5जी सहित प्रमुख तकनीकी प्रगति भारत में स्वास्थ्य सेवा की डिलीवरी में क्रांति ला रही है, जिससे व्यक्तिगत देखभाल को सक्षम बनाया जाना संभव हो गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम), एक प्रमुख सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करते हुये दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है।
मेडीबडी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कन्नन ने इस रिपोर्ट को लेकर कहा, “ हम भारतीय स्वास्थ्य सेवा में, विशेष रूप से कॉर्पोरेट सेक्टर में, एक महत्वपूर्ण बदलाव देख रहे हैं। कर्मचारी कल्याण आज एक मुख्य व्यावसायिक रणनीति में विकसित हो चुका है। कर्मचारी कल्याण का परिदृश्य भी तेजी से बदल रहा है, पारंपरिक कल्याण पहल, हालांकि महत्वपूर्ण है, लेकिन अब पर्याप्त नहीं हैं।”
श्री कन्नन ने कहा कि कर्मचारी ऐसे कल्याणकारी कार्यक्रम चाहते हैं, जो उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही उनके आश्रितों को भी लाभ पहुंचा सके और जिसमें टेलीकंसल्टेशन जैसे सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाओं का विकल्प भी उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि लाभ और डेटा सुरक्षा के बारे में स्पष्ट जानकारी भी महत्वपूर्ण है। नियमित सर्वेक्षण स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को संबोधित करने के साथ ही गंभीर मामलों में आकलन करने की सुविधा भी चाहते हैं।
श्री कन्नन ने कहा कि देश में कॉर्पोरेट वर्कफोर्स की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये तकनीक-संचालित वेलनेस प्लेटफ़ॉर्म उभर रहे हैं, जो पुरानी बीमारियों की रोकथाम करने, समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, उत्पादकता और कार्य संतुष्टि में सुधार लाने के लिये नियमित जांच और स्वस्थ आदतों के साथ निवारक स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दे रहे हैं।
श्रवण. 
कड़वा सत्य

Tags: believeemployeesImportantNew DelhiProgrammesreportWelfareकर्मचारीकल्याणकार्यक्रमोंनयी दिल्लीमहत्वपूर्णमानतेरिपोर्ट
Previous Post

छह श्रीलंकाई मछुआरे लापता

Next Post

दक्षिण लेबनान में इज़रायली हवाई हमले में सात घायल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
दक्षिण लेबनान में इज़रायली हवाई हमले में सात घायल

दक्षिण लेबनान में इज़रायली हवाई हमले में सात घायल

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
24 ° c
47%
9.7mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved