• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
28 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस, द्रमुक हैं, कच्छतिवू मुद्दे के जिम्मेदार : भाजपा

News Desk by News Desk
April 1, 2024
in देश
कांग्रेस, द्रमुक हैं, कच्छतिवू मुद्दे के जिम्मेदार : भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 01 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाक की खाड़ी में तमिलनाडु से लगे कच्छतिवू द्वीप को श्रीलंका को देने एवं भारतीय मछुआरों की श्रीलंकाई सेना द्वारा पकड़े जाने के मुद्दे पर निष्क्रिय बने रहने के द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के आरोपों पर पलटवार करते हुए आज कहा कि द्रमुक नेता एम करुणानिधि एवं कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी ने आपसी मिलीभगत से कच्छतिवू द्वीप वहां आसपास मछली पकड़ने के अधिकार को श्रीलंका के हवाले किया था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में सोमवार सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में कच्छतिवू द्वीप मुद्दे पर देश के सामने सारी जानकारी विस्तार से रखी। विदेश मंत्री ने कहा, “आज, इस मुद्दे के बारे में जनता के लिए जानना और लोगों के लिए निर्णय करना बहुत जरूरी है। यह मुद्दा बहुत लंबे समय से जनता की नजरों से छिपा हुआ है।”
उन्होंने कहा कि वर्ष 1974 में, भारत और श्रीलंका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जहां उन्होंने भारत एवं श्रीलंका के बीच एक समुद्री सीमा का निर्धारण किया और इस कच्छतिवू को श्रीलंका के हवाले कर दिया गया। दो साल बाद 1976 में एक और समझौता किया गया जिसमें भारतीय तमिल मछुआरों के कच्छतिवू के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के अधिकार भी श्रीलंका के हवाले कर दिये गये।
उन्होंने कहा कि यह पूरे घटनाक्रम के बारे में तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की सरकार से गहन प र्श किया गया था और श्री करुणानिधि ने तत्कालीन केन्द्र सरकार से अनुरोध किया था कि राजनीतिक कारणों से उनके समर्थन की बात उजागर नहीं की जाये और बदले में वह केन्द्र सरकार के लिए तमिलनाडु में कोई असहज स्थिति नहीं बनने देंगे।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू नेे कच्छतिवू को एक मामूली छोटा एवं महत्वहीन टापू और श्रीमती इंदिरा गांधी ने एक छोटा चट्टानी द्वीप कह कर उसे भारत के लिए गैरउपयोगी करार दिया था। उन्होंने बताया कि 1958 एवं 1960-61 में ही इस टापू को श्रीलंका के लिए छोड़ने का मन बना लिया गया था। डॉ. जयशंकर ने दावा किया कि संसद की प र्श समितियों की रिपोर्टों में कच्छतिवू से संबंधित सारा विवरण सूचना के अधिकार कानू के तहत निकाले गये हैं, उनमें ये जानकारियां उजागर हुईं हैं।
विदेश मंत्री ने कहा, “हम 1958 और 1960 की बात कर रहे हैं। इस मामले के मुख्य लोग यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कम से कम हमें मछली पकड़ने का अधिकार मिलना चाहिए। कच्छतिवू द्वीप 1974 में श्रीलंका को दे दिया गया और मछली पकड़ने का अधिकार 1976 में दे दिया गया। एक, सबसे बुनियादी पहलू तत्कालीन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्रियों द्वारा भारत के क्षेत्र के बारे में दिखाई गई उदासीनता है… तथ्य यह है कि उन्हें बस इसकी परवाह नहीं थी… तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल ने मई 1961 में दी गई एक टिप्पणी में लिखा, ‘मैं इस छोटे से द्वीप को बिल्कुल भी महत्व नहीं देता और इस पर अपना दावा छोड़ने में मुझे कोई झिझक नहीं होगी। मुझे इस तरह के मामले अनिश्चित काल तक लंबित रहना और संसद में बार-बार उठाया जाना पसंद नहीं है।’ तो, पंडित नेहरू के लिए, यह एक छोटा सा द्वीप था, इसका कोई महत्व नहीं था, उन्होंने इसे एक उपद्रव के रूप में देखा… उनके लिए, जितनी जल्दी आप इसे छोड़ देंगे, उतना बेहतर होगा… यही दृष्टिकोण श्रीमती इंदिरा गांधी के लिए भी जारी रहा।”
उन्होंने कहा, “तमिलनाडु से जी विश्वनाथन नाम के एक संसद सदस्य थे और उन्होंने कहा- ‘हमें भारतीय क्षेत्र से हजारों मील दूर डिएगो गार्सिया की चिंता है, लेकिन हमें इस छोटे से द्वीप की चिंता नहीं है।’ कहा जाता है कि प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एआईसीसी) की एक बैठक में टिप्पणी की थी कि यह एक छोटी सी बात है।”
विदेश मंत्री ने कहा, “ यह देख कर मुझे वे दिन याद आ गये जब पंडित नेहरू हमारी उत्तरी सीमा को ऐसी जगह बताते थे जहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता। मैं याद दिलाना चाहूंगा कि प्रधानमंत्री पंडित नेहरू अपने इस ऐतिहासिक बयान के बाद वह कभी भी देश का विश्वास दोबारा हासिल नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री (इंदिरा गांधी) के साथ भी ऐसा ही होने वाला है जब वह कहती हैं कि यह केवल एक छोटी सी बात है और हमारे देश के क्षेत्रों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है।… तो, यह सिर्फ एक प्रधानमंत्री नहीं है। .. यह उपेक्षापूर्ण रवैया…कच्छतिवू के प्रति कांग्रेस का ऐतिहासिक रवैया था।”
डॉ. जयशंकर ने कहा, “पिछले 20 वर्षों में, 6184 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका द्वारा हिरासत में लिया गया है और 1175 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को श्रीलंका द्वारा जब्त, हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। यह उस मुद्दे की पृष्ठभूमि है जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं। अंत में पांच वर्षों में, कच्छतिवू मुद्दा और मछुआरों का मुद्दा संसद में विभिन्न दलों द्वारा बार-बार उठाया गया है। यह संसद के प्रश्नों, बहसों और सलाहकार समिति में सामने आया है। तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मुझे कई बार लिखा है। और मेरे रिकॉर्ड से पता चलता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को मैंने इस मुद्दे पर 21 बार जवाब दिया है। यह कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जो अचानक सामने आ गया हो। यह एक जीवंत मुद्दा है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर संसद और तमिलनाडु से संबंधित चर्चाओं में बहुत बहस हुई है। यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच पत्राचार का विषय रहा है… अब, तमिलनाडु में हर राजनीतिक दल ने इस पर एक रुख अपनाया है। दो दल- कांग्रेस और द्रमुक ने इसे अंजाम दिया। मामला ऐसा है मानो उनकी इसके लिए कोई ज़िम्मेदारी ही नहीं है। मानो स्थिति का समाधान आज की केंद्र सरकार को करना है, इसका कोई इतिहास ही नहीं है, यह बस ऐसे ही हुआ है। वे लोग इस मुद्दे को इसी तरह पेश करना चाहते हैं।”
डॉ. जयशंकर ने कहा, “मछुआरों को आज भी हिरासत में लिया जा रहा है, नौकाओं को अभी भी पकड़ा जा रहा है और यह मुद्दा अभी भी संसद में उठाया जा रहा है। इसे दो दलों द्वारा संसद में उठाया जा रहा है जिन्होंने ऐसी स्थिति को बनाया है। जब भी कोई गिरफ्तारी हुई, लेकिन उन्हें रिहा कर दिया गया। लेकिन ये काम हमारी सरकार के प्रयासों से हो रहा है। चेन्नई से बयान देना बहुत अच्छा है, लेकिन जो लोग काम करते हैं वे हम हैं।”
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार श्रीलंका सरकार के साथ 1974 के समझौते काे रद्द करके कच्छतिवू द्वीप को वापस लेने की सोच रही है, विदेश मंत्री ने कहा कि इस बारे में उच्चतम न्यायालय में दो याचिकांए लंबित हैं। इसलिए इस न्यायालय के अधीन मामले पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
 
कड़वा सत्य

Tags: BJPCongressDMKissuesKachchhativuNew Delhiresponsibleकच्छतिवूकांग्रेसजिम्मेदारद्रमुक हैंनयी दिल्लीभाजपामुद्दे
Previous Post

06 अप्रैल को भोजपुरी सिनेमा पर होगा जय वट सावित्री मैय्या टेलीविजन प्रीमियर

Next Post

युवा स्टेशनरी ने ‘ओगी एंड द कॉकरोचेज़’ के लिए लाइसेंसिंग अधिकार प्राप्त किये

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
Next Post
युवा स्टेशनरी ने

युवा स्टेशनरी ने 'ओगी एंड द कॉकरोचेज़’ के लिए लाइसेंसिंग अधिकार प्राप्त किये

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
28 ° c
30%
18.4mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved