• About us
  • Contact us
Wednesday, April 22, 2026
40 °c
New Delhi
37 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

केजरीवाल ने देश को तानाशाही से बचाने के लिए साथ आने का लोगों से किया आग्रह

News Desk by News Desk
May 12, 2024
in देश
केजरीवाल ने देश को तानाशाही से बचाने के लिए साथ आने का लोगों से किया आग्रह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 11 मई कड़वा सत्य आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें देश को तानाशाही से बचाना है और इस संघर्ष में आप सब लोगों का साथ जरुरी है।

श्री केजरीवाल ने शनिवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मेहरौली और पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए और बिजली-पानी मुफ्त किया इसलिए इन लोगों ने उन्हें जेल भेजा। यह लोग दिल्ली का काम रोकना चाहते हैं। यह तानाशाही है और आज इसी तानाशाही के खिलाफ तन-मन-धन से लड़ रहा हूं। इस तानाशाही से देश को बचाने के लिए आप लोगों का साथ मांगने आया हूं।

उन्होंने कहा कि इतने दिनों के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। इन्होंने मुझे गिरफ्तार किया तो यही सोच रहा था कि उनका कसूर क्या है? दो राज्यों में हमारी सरकार है। ये लोग तो बहुत बड़े और ताकतवर लोग हैं। हमने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाकर दिए, दिल्लीवालों के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले, इलाज मुफ्त कर दिया, सरकारी अस्पताल अच्छे कर दिए। आप लोगों के लिए दिल्ली के अस्पतालों में मुफ़्त इलाज और दवाइयों का इंतजाम किया। लेकिन जब मैं तिहाड़ गया तो इन्होंने मेरी दवाई 15 दिनों के लिए बंद कर दी। मैं शुगर का मरीज हूं। जब मैं बाहर था तो रोज 52 यूनिट इंसुलिन लेता था। वहां पर इन लोगों ने मेरा इंसुलिन भी बंद कर दिया।

श्री केजरीवाल ने कहा कि ये हमारे काम रोकना चाहते हैं। ये देश के लिए अच्छी बात नहीं है। ये तानाशाही है। हमें इसी तानाशाही के खिलाफ लड़ना है। आज मैं इसी तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। आज मैं तन-मन-धन से इस तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं। मुझे आप लोगों का साथ और सहयोग चाहिए। ये देश बहुत महान देश है। हमारा देश 4000 साल पुराना है। बहुत बड़े-बड़े तानाशाह आए, जिन्होंने इस देश के ऊपर तानाशाही करने की कोशिश की, लेकिन इस देश ने कभी किसी तानाशाह को कबूला नहीं। इस देश की जनता ने किसी की तानासाही नहीं चलने दी। जितने भी तानाशाह आए, जनता ने उखाड़ कर उनका तख्ता पलट दिया। हमें देश को तानाशाही से बचाना है।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर आए 24 घंटे भी नहीं हुए और वह आपसे मिलने और आपके दुख-सुख में शामिल होने के लिए आपके साथ खड़े हैं। आप लोग जिस जोश के साथ आए हैं, ये बहुत बड़ी बात है। भाजपा वाले सोच रहे थे कि अरविंद केजरीवाल,   सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में बंद कर दो, पार्टी अपने आप खत्म हो जाएगी। इनको पता नहीं था कि आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है, ये सोच खत्म नहीं हो सकती है। हम सभी अरविंद केजरीवाल की सेना हैं, हमारा कोई सिपाही या जनरल नहीं है। हम सभी एक जैसे हैं।

 . 

कड़वा सत्य

Tags: Kejriwal urges people to come together to save the country from dictatorshipकिया आग्रहकेजरीवाल नेतानाशाही सेदेश कोबचाने के लिएलोगों सेसाथ आने का
Previous Post

मां के सशक्त किरदार को जबरदस्त सराहना मिलती है फिल्मों में

Next Post

मुबंई को परास्त कर कोलकाता प्लेऑफ में

Related Posts

आर्थिक स्तर पर विफल मोदी देश को बरगला रहे हैं: खरगे
देश

आर्थिक स्तर पर विफल मोदी देश को बरगला रहे हैं: खरगे

November 4, 2024
हर घर तिरंगा अभियान ने देश को एकसूत्र में बांध दिया : मोदी
देश

हर घर तिरंगा अभियान ने देश को एकसूत्र में बांध दिया : मोदी

August 25, 2024
राजीव गांधी ने देश को बनाया आत्मनिर्भर : श्रीनिवास
देश

राजीव गांधी ने देश को बनाया आत्मनिर्भर : श्रीनिवास

August 21, 2024
देश को महंगाई कम करने और रोजगार देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए : केजरीवाल
देश

देश को महंगाई कम करने और रोजगार देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए : केजरीवाल

May 23, 2024
केजरीवाल ने 10 चुनावी गारंटी की घोषणा की, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया
देश

केजरीवाल ने 10 चुनावी गारंटी की घोषणा की, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया

May 13, 2024
सब मिलकर देश को तानाशाही से बचाएँगे : केजरीवाल
देश

सब मिलकर देश को तानाशाही से बचाएँगे : केजरीवाल

May 11, 2024
Next Post
मुबंई को परास्त कर कोलकाता प्लेऑफ में

मुबंई को परास्त कर कोलकाता प्लेऑफ में

New Delhi, India
Wednesday, April 22, 2026
Sunny
40 ° c
13%
24.1mh
42 c 31 c
Thu
44 c 32 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

April 21, 2026
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

April 21, 2026
">
Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

April 21, 2026
कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

April 21, 2026

">
Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

April 21, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved