• About us
  • Contact us
Friday, March 13, 2026
26 °c
New Delhi
29 ° Sat
28 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

‘केजरीवाल पत्र’ है भाजपा का संकल्प पत्र : केजरीवाल

News Desk by News Desk
January 17, 2025
in देश
‘केजरीवाल पत्र’ है भाजपा का संकल्प पत्र  : केजरीवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि यह भाजपा का संकल्प पत्र नहीं है, बल्कि ‘केजरीवाल पत्र’ है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा के संकल्प पत्र में कई सारी रेवड़ियों का एलान किया गया है। जेपी नड्डा से हमारा सवाल है कि क्या इन रेवड़ियों को बांटने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंजूरी ले ली है? क्या इस पर प्रधानमंत्री की सहमति है? क्योंकि प्रधानमंत्री पूरे देश में घूम-घूमकर अपने भाषणों में 100 बार कह चुके हैं कि मुफ्त की रेवड़ी सही नहीं है।
श्री केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली की जनता के सामने आकर विशेष रूप से एलान करें कि उनकी इस संकल्प पत्र पर सहमति है। साथ ही प्रधानमंत्री यह भी कहें कि उन्होंने पहले जो मुफ्त की रेवड़ी को लेकर कहा, वह गलत था। प्रधानमंत्री सामने आकर कि कहें कि वह गलत थे, अरविंद केजरीवाल सही था और यह मुफ्त की रेवड़ी देश के लिए अच्छी है।
उन्होंने कहा कि अगर इनका एक लाइन में संकल्प पत्र बनाया जाए तो वह यह है कि जो काम अरविंद केजरीवाल कर रहा है, वह बहुत अच्छा है, भाजपा केजरीवाल के कामों की सराहना करती है और अगर दिल्ली की जनता ने मौका दिया तो केजरीवाल के काम जारी रखेंगे। यह उनका संकल्प पत्र है। अपनी जिंदगी में आज तक इससे ज्यादा खोखले विजन वाली पार्टी नहीं देखी। इनके पास दिल्ली के लिए कोई सोच, कोई विजन और कोई नीयत ही नहीं है।
आप नेता ने कहा कि इनको जनता ने कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी हुई है। इनके पूरे संकल्प पत्र में एक लाइन नहीं लिखी हुई है कि कानून-व्यवस्था दिल्ली में कैसे ठीक करेंगे। दिल्ली के अंदर खुलेआम गैंगवार हो रही है। खुलेआम गोलियां चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजस्थान और बाकी जगहों के चुनाव में वादा किया था कि 500-500 रुपए का सिलेंडर देंगे, लेकिन कहीं नहीं दिया। इन्होंने वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे लेकिन किसी को नहीं दिए। इन्होंने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे लेकिन किसी को नहीं दी।
उन्होंने कहा कि हम पहली कैबिनेट में ही महिलाओं को 2100 रुपए सम्मान राशि देने की योजना को पास कर देंगे। भाजपा को भी पता है कि इनकी सरकार नहीं बन रही है।
आजाद अशोक
कड़वा सत्य

Tags: New Delhiआप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवालनयी दिल्लीपत्रभाजपासंकल्प‘केजरीवाल पत्र’
Previous Post

हिंडाल्को ने आदित्य एल्युमीनियम संयंत्र में ईवी का इस्तेमाल शुरू किया

Next Post

भारत की महिला और पुरुष टीम पहुंची खो खो विश्वकप के सेमीफाइनल में

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
भारत की महिला और पुरुष टीम पहुंची खो खो विश्वकप के सेमीफाइनल में

भारत की महिला और पुरुष टीम पहुंची खो खो विश्वकप के सेमीफाइनल में

New Delhi, India
Friday, March 13, 2026
Mist
26 ° c
48%
14mh
36 c 23 c
Sat
37 c 22 c
Sun

ताजा खबर

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

पंजाब में ‘मिशन रोजगार’ के तहत 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, चार साल में 65 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां: भगवंत मान

March 13, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

March 13, 2026
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना ने मंडोली के मैकेनिक को 90,000 के संभावित इलाज खर्च से बचाया

March 13, 2026
बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बिहार में पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त आपूर्ति, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 13, 2026
मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

मध्यमा परीक्षा 2026 के सुचारू संचालन को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड की बैठक, 16 से 19 मार्च तक दो पालियों में होगी परीक्षा

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved