• About us
  • Contact us
Saturday, March 14, 2026
21 °c
New Delhi
26 ° Sun
25 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

केदारनाथ में फंसे 10374 लोगों को लाया गया वापस,20000 हुए रेस्क्यू

News Desk by News Desk
August 5, 2024
in राजनीति
केदारनाथ में फंसे 10374 लोगों को लाया गया वापस,20000 हुए रेस्क्यू
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 04 अगस्त (कड़वा सत्य) उत्तराखंड में 31 जुलाई को अतिवृष्टि के कारण अस्त व्यस्त हुई केदारनाथ और यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने का काम युद्व स्तर पर रविवार को भी जारी रहा। आज सुबह से शाम पांच बजे तक कुल 10374 लोगों को वापस लाया गया है। अभी तक कुल 19,473 व्यक्तियों को विभिन्न माध्यमों से विपरीत मौसम के बावजूद सुरक्षित स्थानों पर लाया जा चुका है।
आपदा प्रबन्धन एंव पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 31जुलाई को अतिवृष्टि से अवस्थापना को भारी क्षति पहुँची है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ तथा रास्ते में ऊपर की और लगातार घने बादल छाये है। इस कारण रेस्क्यू कार्य में लगातार व्यवधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा उपलब्ध कराया चिनूक हैलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण, अभी तक एक भी उड़ान नहीं भर पाया है। एमआई – 17 हैलीकॉप्टर द्वारा खराब मौसम के कारण अभी तक केवल तीन उड़ान भरी जा सकी है, तथा केवल 60 लोगों को रेस्क्यू किया जा सका है। उन्होंने बताया कि ऐसे में राज्य सरकार द्वारा छोटे हैलीकॉप्टरों से रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है।
श्री सुमन ने बताया कि आज लगभग 400 लोगों को केदारनाथ जी से लिंचौली तक पैदल लाकर, लिंचौली से इनको हैलीकॉप्टर के माध्यम से चारधाम हैलीपेड, सिरसी हैलीपेड आदि स्थानों पर लाया गया है। वर्तमान में रेस्क्यू कार्य हेतु 05 हैलीकॉप्टर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज लिंचौली तथा भीमबली से लगभग 560 लोगों को तथा केदारनाथ से 80 लोगों को इस प्रकार कुल 640 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार आज शाम तक श्री केदारनाथ धाम से 138 लोगों को लिंचौली और भीमबली से 2409 लोगों को तथा चीड़बासा (गौरीकुण्ड) से 75 लोगों को अर्थात, कुल 2622 लोगों को एयरलिफट कर, चारधाम हैलीपेड, सिरसी हैलीपेड आदि स्थानों पर लाया गया है।
सचिव के अनुसार आज भीमबली तथा लिंचौली से पैदल मार्ग से अब तक कुल 567 लोगों को चौमासी कालीमठ तक लाया गया है। इसी प्रकार, गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग तक कुल 7185 लोगों को वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गौरीकुण्ड से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। गौरीकुण्ड में कोई भी यात्री शेष नहीं है। वर्तमान में वहाँ पर रहने वाले स्थानीय निवासीगण, दुकानदार, डोली पालकी संचालक, घोड़े खच्चर संचालक आदि रह रहें हैं। उन्होंने बताया कि भीमबली तथा लिंचौली से भी अधिकांश यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। वर्तमान में लिंचौली में लगभग 50 यात्री रूके है।
श्री सुमन के अनुसार, वर्तमान में केदारनाथ धाम में लगभग 350 यात्री रूके हुए हैं। इनके अलावा, लगभग तीर्थ पुरोहित, स्थानीय दुकानदार, स्थानीय निवासी, पालकी डोली संचालक, घोड़े खच्चर संचालक आदि भी है। उन्होंने बताया कि जो भी लोग नींचे आना चाहते हैं, उनको भी आवश्यकतानुसार रेस्क्यू किये जाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक स्थानों पर खाद्य सामग्री की लगातार पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।
सचिव ने बताया कि जिन लोगों से उनके परिजनों का सम्पर्क नहीं हो पा रहा है, उनकी खोजबीन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को गौरीकुण्ड में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा बहाल कर दी गयी है। जिन लोगों से सम्पर्क नहीं होने की बात की जा रही थी, पुलिस द्वारा ऐसे लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि 03 जुलाई यानी शनिवार को पुलिस द्वारा सम्पर्क किये जाने पर अधिकांश लोगों से संपर्क हो गया है। पुलिस द्वारा लगातार अन्य लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का यात्रा करने वाले उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है, वह जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किये गये दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह नंबर इस प्रकार हैं। हैल्प लाईन नं0- लैंडलाईन 01364.233727, 297878, 297879, मोबाइल 7579257572, 8958757335, 7579104738।
श्री सुमन ने बताया कि यदि अभी भी कुछ लोग ऐसे पाये जाते हैं, जिनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा है तो उसका एक कारण यह हो सकता है कि वह कहीं रास्ते में हो अथवा उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया हो। उन्होंने बताया कि फिर भी एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में, गौरीकुण्ड से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वृहद् स्तर पर खोज-बीन की जा रही है। खोज-बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन तथा यात्रा मैनेजमेण्ट टास्कफोर्स के लोगों को लगाया गया है। इनके द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है। इस कार्य हेतु स्निफर डॉग की भी मदद ली जा रही है।
सुमिताभ. 
कड़वा सत्य

Tags: 31 July31 जुलाईchaosDehraduneven on Sundaheavy rainsKedarnath and Yatra routessafe returnstranded peopleUttarakhandwork continues on war footingअतिवृष्टिअस्त व्यस्तउत्तराखंडकाम युद्व स्तरकेदारनाथ और यात्रा मार्गदेहरादूनफंसे लोगोंरविवार को भी जारीसुरक्षित वापस
Previous Post

बंगाल में गिरी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

Next Post

‘बंगलादेश का दौरा करने से गुरेज करें भारतीय’

Related Posts

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध
देश

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध

July 16, 2025
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल
राजनीति

गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल

February 6, 2025
ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा
खेल

ट्रैक साइक्लिंग : अंडमान, निकोबार की टीमों का जलवा

February 5, 2025
सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
खेल

सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

February 4, 2025
Next Post
'बंगलादेश का दौरा करने से गुरेज करें भारतीय'

'बंगलादेश का दौरा करने से गुरेज करें भारतीय'

New Delhi, India
Saturday, March 14, 2026
Mist
21 ° c
64%
9.7mh
36 c 19 c
Sun
34 c 18 c
Mon

ताजा खबर

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

उद्योग के वैश्विक दिग्गजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को निवेश केंद्र के रूप में उभारा जाने की सराहना की

March 14, 2026
अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

अरविंद केजरीवाल की उद्योग को गारंटी, चीन से मुकाबला करने के लिए पंजाब में सभी सुविधाएं देगी ‘आप’ सरकार

March 14, 2026
पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

पंजाब सरकार के महिला वित्तीय सहायता के ऐलान से खुशी की लहर; पंजाब भर में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

March 14, 2026
लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

लोकतंत्र का मुखौटा और भ्रष्टाचार की असली तस्वीर

March 13, 2026
पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

पश्चिम एशिया का संघर्ष और एशिया की कृषि पर उसका प्रभाव

March 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved