• About us
  • Contact us
Saturday, March 21, 2026
16 °c
New Delhi
26 ° Sun
27 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

खड़गे-राहुल ने चुनावी बांड पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

News Desk by News Desk
February 15, 2024
in देश
खड़गे-राहुल ने चुनावी बांड पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का किया स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी बांड को असंवैधानिक बताने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
श्री खडगे ने कहा “चुनावी बांड योजना को शुरु करने के दिन कांग्रेस ने इसे अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक बताया था और 2019 के घोषणा पत्र में पार्टी ने मोदी सरकार की इस संदिग्ध योजना को खत्म करने का वादा किया था। हम आज उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं जिसने मोदी सरकार की इस काला धन को सफेद करने की इस योजना को ‘असंवैधानिक’ बताते हुए रद्द कर दिया है।
उन्होंने कहा ‘हमें याद है कि कैसे मोदी सरकार ने भाजपा का खजाना भरने के लिए हर संस्थान रिज़र्व बैंक, चुनाव आयोग, संसद और विपक्ष पर बुलडोजर चला दिया था। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि इस योजना के तहत 95 प्रतिशत फंडिंग भाजपा को मिली। हमें उम्मीद है कि मोदी सरकार भविष्य में ऐसे शरारती विचारों का सहारा लेना बंद कर देगी और उच्चतम न्यायालय की बात सुनेगी, ताकि लोकतंत्र, पारदर्शिता और समान अवसर कायम रहे।”
श्री गांधी ने कहा “नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत आपके सामने है।भाजपा ने इलेक्टोरल बॉण्ड को रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना दिया था। आज इस बात पर मुहर लग गई है।”
संचार विभाग के प्रभारी जय राम रमेश ने कहा “उच्चतम न्यायालय ने मोदी सरकार की काफ़ी प्रचारित-प्रसारित चुनावी बॉन्ड योजना को संसद द्वारा पारित कानूनों के साथ-साथ भारत के संविधान का भी उल्लंघन माना है। चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार दिए जाने का फ़ैसला स्वागत योग्य है। यह नोटों पर वोट की शक्ति को मजबूत करेगा। इस फ़ैसले की प्रतीक्षा लंबे समय से की जा रही थी। मोदी सरकार ‘चंदादाताओं’ को विशेष तरह के अधिकार और छूट दे रही है जबकि ‘अन्नदाताओं’ के साथ अन्याय पर अन्याय करती जा रही है। हमें यह भी उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय इस बात पर भी ध्यान देगा कि चुनाव आयोग लगातार वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल- वीवीपैट के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से मिलने से इंकार कर रहा है। यदि मतदान प्रक्रिया में सब कुछ पारदर्शी और साफ़ है तो फिर समय न देने की ज़िद क्यों।”
अभिनव , डेस्क

Tags: Kharge-Rahul welcomed Supreme Courtउच्चतम न्यायालयकिया स्वागतखड़गे-राहुलचुनावी बांड परफैसले का
Previous Post

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत टी-20 विश्वकप जीतेगा : जय शाह

Next Post

भारत के चायकाल तक तीन विकेट पर 185 रन

Related Posts

उच्चतम न्यायालय ने लंबे समय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश दिया
देश

उच्चतम न्यायालय ने लंबे समय से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश दिया

February 5, 2025
अवैध अप्रवासियों को निर्वासित नहीं करने पर असम सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
देश

अवैध अप्रवासियों को निर्वासित नहीं करने पर असम सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

February 4, 2025
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और राज्यों को बिना क्षतिपूर्ति उपाय किए हुए वन क्षेत्रों को कम करने से रोका
देश

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और राज्यों को बिना क्षतिपूर्ति उपाय किए हुए वन क्षेत्रों को कम करने से रोका

February 4, 2025
उच्चतम न्यायालय ने भारत में अवैध बंगलादेशी प्रवासियों की अनिश्चितकालीन हिरासत पर उठाया सवाल
देश

उच्चतम न्यायालय ने भारत में अवैध बंगलादेशी प्रवासियों की अनिश्चितकालीन हिरासत पर उठाया सवाल

February 4, 2025
उदयनिधि को राहत,उनके खिलाफ दायर याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
देश

उदयनिधि को राहत,उनके खिलाफ दायर याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

January 28, 2025
हिंडनबर्ग-अडानी विवाद , सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच रिपोर्ट की मांग वाली याचिका की खारिज
देश

हिंडनबर्ग-अडानी विवाद , सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच रिपोर्ट की मांग वाली याचिका की खारिज

January 27, 2025
Next Post
भारत के चायकाल तक तीन विकेट पर 185 रन

भारत के चायकाल तक तीन विकेट पर 185 रन

New Delhi, India
Saturday, March 21, 2026
Mist
16 ° c
94%
6.8mh
32 c 20 c
Sun
32 c 22 c
Mon

ताजा खबर

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण उद्योग पंजाब से बाहर गए, हम उद्योग-समर्थक नीतियों से उन्हें वापस ला रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 21, 2026
भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी

March 21, 2026
प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर साहित्यिक दुर्घटना ! सरकारी व्यवस्था की लापरवाही

March 20, 2026
Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

Inspiring Story: बिना NGO के सोशल मीडिया की पावर से बदली हजारों जिंदगियां, पढ़ें ‘वन मैन आर्मी’ गौरव राय की कहानी

March 20, 2026
आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved