• About us
  • Contact us
Wednesday, May 13, 2026
28 °c
New Delhi
38 ° Thu
39 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखा महिला शक्ति का अद्भुत नजारा: मोदी

News Desk by News Desk
January 28, 2024
in देश
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार दिखा महिला शक्ति का अद्भुत नजारा: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में महिलाएं किस तरह सशक्त होकर समाज तथा राष्ट्र की सेवा में लगी हैं, इसके अद्भुत नजारों की झलक इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में देखने को मिली।
श्री मोदी ने रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 19वीं कड़ी में रविवार को कहा “इस बार 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में महिला शक्ति को देखकर हुई। जब कर्त्तव्य पथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी गर्व से भर उठे। महिला बैंड का मार्च, उनका जबरदस्त तालमेल देखकर, देश-विदेश में लोग झूम उठे। इस बार परेड में मार्च करने वाले 20 दस्तों में से 11 दस्ते महिलाओं के ही थे।”
उन्होंने कहा “हमने देखा कि जो झाँकी निकली उसमें भी सभी महिला कलाकार ही थीं। जो सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, उसमें भी करीब डेढ़ हज़ार बेटियों ने हिस्सा लिया था। कई महिला कलाकार शंख, नादस्वरम और नगाड़ा जैसे भारतीय संगीत वाद्य यंत्र बजा रही थीं। डीआरडीओ ने जो झांकी निकाली, उसने भी सभी का ध्यान खींचा। उसमें दिखाया गया कि कैसे नारी शक्ति जल, थल, नभ,साइबर और आन्तरिक, हर क्षेत्र में देश की सुरक्षा कर रही है। 21वीं सदी का भारत ऐसे ही महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों की दुनिया में भी महिलाएं प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले ही अर्जुन अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति भवन में देश के कई होनहार खिलाड़ियों और एथलीटों को सम्मानित किया गया था। यहां भी जिस एक बात ने लोगों का खूब ध्यान खींचा, वो थी अर्जुन पुरस्कार पाने वाली बेटियां और उनकी जीवन यात्रा की। इस बार 13 महिला एथिलीट को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें से अनेकों ने बड़े टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और भारत का परचम लहराया। शारीरिक चुनौतियां, आर्थिक चुनौतियां, इन साहसी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आगे टिक नहीं पाईं। बदलते हुए भारत में, हर क्षेत्र में हमारी बेटियाँ, देश की महिलाएं कमाल करके दिखा रही हैं।”
उन्होंने कहा कि एक और क्षेत्र स्वयं सहायता समूह का है जहां महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। देश में इन समूह की संख्या भी बढ़ी है और उनके काम करने के दायरे का भी बहुत विस्तार हुआ है। वो दिन दूर नहीं, जब गाँव-गाँव में खेतों में, नमो ड्रोन दीदियां, ड्रोन के माध्यम से खेती में मदद करती हुई दिखाई देंगी| मुझे यूपी के बहराइच में स्थानीय चीजों के उपयोग से जैव उर्वरक, बायो पेस्टिसाइड तैयार करने वाली महिलाओं के बारे में पता चला। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी निबिया बेगमपुर गाँव की महिलाएँ, गाय के गोबर, नीम की पत्तियाँ और कई तरह के औषधीय पौधों को मिलाकर जैव उर्वरक तैयार करती हैं। इसी तरह ये महिलाएं अदरक, लहसुन, प्याज और मिर्च का पेस्ट बनाकर आर्गेनिक पेस्टीसाइड भी तैयार करती हैं। इन महिलाओं ने मिलकर ‘उन्नति जैविक इकाई’ नाम का एक संगठन बनाया है। आसपास के गावों के छह हजार से ज्यादा किसान इनसे जैव उत्पाद खरीद रहे हैं।”
अभिनव, यामिनी

Tags: This time an amazing sight of women power was seen in the Republic Day Parade: Modiइस बारका अद्भुतगणतंत्रदिखा महिला शक्तिदिवस परेड मेंनजारामोदी
Previous Post

अधिकांश खाद्य तेलों में टिकाव

Next Post

रिदम और उज्जवल ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

Related Posts

मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी
देश

कांग्रेस ‘परिवार’ के सदस्य ने किया आदिवासियों का अपमान : मोदी

January 31, 2025
मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी
देश

मोदी का दिल्लीवासियों से वादा, भाजपा सरकार बनी तो राजधानी दुनिया का एक मॉडल शहर बनेगी

January 29, 2025
प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी
देश

प्रयागराज में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद: मुर्मु, मोदी

January 29, 2025
मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
Next Post
रिदम और उज्जवल ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

रिदम और उज्जवल ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक

New Delhi, India
Wednesday, May 13, 2026
Mist
28 ° c
62%
10.1mh
44 c 34 c
Thu
44 c 34 c
Fri

ताजा खबर

HARYANA NEWS: पानीपत में शादी वाले घर में पसरा मातम, बहन की शादी में आए भाई की हत्या

HARYANA NEWS: पानीपत में शादी वाले घर में पसरा मातम, बहन की शादी में आए भाई की हत्या

May 13, 2026
दुनिया का वो अनोखा आइलैंड जहां पुरुषों की ‘नो एंट्री’, एक साथ सिर्फ 10 महिलाओं को मिलती है रुकने की इजाजत

दुनिया का वो अनोखा आइलैंड जहां पुरुषों की ‘नो एंट्री’, एक साथ सिर्फ 10 महिलाओं को मिलती है रुकने की इजाजत

May 13, 2026
आम आदमी की जेब पर असर: अमूल ने देशभर में बढ़ाए दूध के दाम, जानिए 14 मई से क्या होंगे नए रेट

आम आदमी की जेब पर असर: अमूल ने देशभर में बढ़ाए दूध के दाम, जानिए 14 मई से क्या होंगे नए रेट

May 13, 2026
पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी

पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी, भगवंत मान सरकार राज्य में खादों की कोई कमी नहीं आने देगी

May 13, 2026
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया, 19,213 एकड़ ज़मीन को मिला पहली बार नहरी पानी

May 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved