• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
35 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

गलत सूचना से राष्ट्र‌ के ताने-बाने को नुकसान : धनखड़

News Desk by News Desk
October 5, 2024
in देश
गलत सूचना से राष्ट्र‌ के ताने-बाने को नुकसान : धनखड़
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गलत सूचना, सनसनीखेज और राष्ट्रविरोधी बयानों से उत्पन्न खतरों पर चिंता व्यक्त करते हुए‌ मीडिया से इन खतरों का मुकाबला करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
श्री धनखड़ ने शनिवार को यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गलत सूचना और सनसनीखेजता राष्ट्र के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने संपादकीय स्थान को लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में काम करना चाहिए‌ और प्रौद्योगिकी के युग में जिम्मेदार रिपोर्टिंग की आवश्यकता है।
उपराष्ट्रपति ने तेजी से बदलती तकनीकी उथल-पुथल के दौर में जिम्मेदार मीडिया की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने सार्वजनिक संवाद की शुचिता को बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, कि संपादकीय को जनता को सूचित और संवेदनशील बनाना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मीडिया लोकतंत्र का प्रहरी बना रहे।‌ उन्होंने कहा, “झूठे बयान और सनसनीखेज बातें भले ही रोचक हों, लेकिन वे राष्ट्र के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाती हैं। मीडिया को इन ताकतों को बेअसर करना चाहिए और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।”
राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर जोर देते हुए श्री धनखड़ ने मीडिया से पूर्वोत्तर के लिए राजदूत के रूप में काम करने और इसकी पर्यटन क्षमता और विकासात्मक प्रगति को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है, बल्कि संस्कृतियों, परंपराओं और प्राकृतिक सुंदरता का एक जीवंत‌ दृश्य है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और स्कॉटलैंड को एक साथ रख दें, तो भी‌ पूर्वोत्तर की समृद्धि से पीछे रह जाएंगे। क्षेत्र का प्रत्येक राज्य आगंतुकों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए स्वर्ग है। उन्होंने पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी में सुधार के लिए किए गए महत्वपूर्ण कदमों पर जोर दिया और इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा बदलाव बताया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक्ट ईस्ट नीति देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भारत से आगे जाकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ गहरे संबंधों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा‌ कि यह नीति एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी, जो इस क्षेत्र के साथ गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देगी।
सत्या अशोक
कड़वा सत्य

Tags: DhankharfabricharmsmisinformationNationगलतताने-बानेधनखड़नुकसानराष्ट्रसूचना
Previous Post

पार्टी चाहेगी तो अगली मुलाकात मुख्यमंत्री के रूप में होगी: अनिल विज

Next Post

बल्क ऑर्डर के लिए आया स्विगी का एक्सएल फ्लीट

Related Posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची

February 4, 2025
राष्ट्र हित के मामलों में गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं राहुल: राजनाथ
देश

राष्ट्र हित के मामलों में गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं राहुल: राजनाथ

February 4, 2025
कृतज्ञ राष्ट्र ने बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि
देश

कृतज्ञ राष्ट्र ने बापू को अर्पित की  ंजलि

January 30, 2025
समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया है : धनखड़
देश

समान नागरिक संहिता लागू करने का समय आ गया है : धनखड़

January 27, 2025
स्वीडन ने बाल्टिक समुद्र में केबल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में जहाज को किया जब्त
विदेश

स्वीडन ने बाल्टिक समुद्र में केबल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में जहाज को किया जब्त

January 27, 2025
मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेता को बधाई दी,कहा देश को उनकी उपलब्धियां पर गर्व है
देश

मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेता को बधाई दी,कहा देश को उनकी उपलब्धियां पर गर्व है

January 26, 2025
Next Post
बल्क ऑर्डर के लिए आया स्विगी का एक्सएल फ्लीट

बल्क ऑर्डर के लिए आया स्विगी का एक्सएल फ्लीट

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
35 ° c
32%
13.7mh
47 c 35 c
Wed
47 c 36 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved