• About us
  • Contact us
Wednesday, April 15, 2026
34 °c
New Delhi
35 ° Thu
36 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

ग्लोबल साउथ के लिए ‘ग्लोबल डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’ का प्रस्ताव

News Desk by News Desk
August 17, 2024
in देश
ग्लोबल साउथ के लिए ‘ग्लोबल डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’ का प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (कड़वा सत्य) भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर संतुलित और सतत विकास में सहयोग के लिए व्यापक ‘ग्लोबल डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’ प्रस्ताव किया है और व्यापार संवर्द्धन एवं क्षमता निर्माण के लिए दो कोष गठित कर 35 लाख डॉलर के योगदान की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीसरे वाॅयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने समापन वक्तव्य में यह प्रस्ताव रखा।
श्री मोदी ने वर्चुअल रूप में आयोजित शिखर-सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल नेताओं के विचारों एवं सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी ने हमारी साझी चिंताओं और महत्वाकांक्षाओं को सामने रखा है। आपके विचारों से ये बात साफ़ है कि ग्लोबल साउथ एकजुट है। आपके सुझावों में हमारी व्यापक भागीदारी का प्रतिबिंब है। आज की हमारी चर्चा से आपसी सामंजस्य के साथ आगे बढ़ने का रास्ता तैयार हुआ है। उन्हें विश्वास है कि इससे हमारे साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आप सभी की बात सुनने के बाद, आज मैं, आपके सामने भारत की ओर से एक व्यापक ‘ग्लोबल डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’ प्रस्ताव रखना चाहता हूँ। इस काॅम्पैक्ट की नींव भारत की विकास यात्रा और विकास साझीदारी के अनुभवों पर आधारित होगी। यह काॅम्पैक्ट ग्लोबल साउथ के देशों द्वारा स्वयं निर्धारित की गई विकास प्राथमिकताओं से प्रेरित होगा। यह मानव केंद्रित होगा, और विकास के लिए बहुआयामी होगा और बहुक्षेत्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा। यह विकास के लिए ऋण के नाम पर जरूरतमंद देशों को कर्ज तले नहीं दबाएगा। यह साझीदार देशों के संतुलित और सतत विकास में सहयोग देगा।”
उन्होंने कहा कि इस ‘डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’ के तहत हम, विकास के लिए व्यापार, सतत वृद्धि के लिए क्षमता निर्माण, तकनीक साझीदारी, परियोजना केन्द्रित किफायती ऋण एवं अनुदान पर फोकस करेंगे। व्यापार संवर्द्धन गतिविधियों को बल देने के लिए, भारत 25 लाख डॉलर के विशेष फंड की शुरूआत करेगा। क्षमता निर्माण के लिए कारोबारी नीति और व्यापारिक सौदेबाजी में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 10 लाख डॉलर का फंड प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों में वित्तीय दबाव और विकास वित्त पोषण के लिए भारत, एसडीजी उत्प्रेरक नेतृत्व समूह में सहयोग दे रहा है। हम ग्लोबल साउथ को सस्ती और प्रभावी जेनेरिक दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे। हम औषधि नियंत्रकों के प्रशिक्षण में भी सहयोग करेंगे। कृषि क्षेत्र में ‘प्राकृतिक खेती’ के अपने अनुभव और तकनीक साझा करने में हमें खुशी होगी।
श्री मोदी ने कहा, “आपने तनावों और संघर्षों से जुड़ी चिंताओं को भी प्रकट किया है। यह हम सभी के लिए गंभीर विषय है। इन चिंताओं का समाधान न्यायपूर्ण एवं समावेशी वैश्विक शासन पर निर्भर करता है। ऐसे संस्थान जिनकी प्राथमिकताओं में ग्लोबल साउथ को वरीयता मिले। जहाँ विकसित देश भी अपने दायित्व और प्रतिबद्धताएं पूरी करें। ग्लोबल नॉर्थ और साउथ के बीच की दूरी को कम करने के लिए कदम उठाएं। अगले महीने संयुक्त राष्ट्र संघ में होने वाले भविष्य के लिए शिखर-सम्मेलन इस सब के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बन सकता है।”
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ग्लोबल साउथ की प्रगति के लिए हम अपनी आवाज ऐसे ही बुलंद करते रहेंगे और अपने अनुभव साझा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज दिन भर हमारी टीमें सभी विषयों पर गहन चिंतन-मनन करेंगी। और इस फोरम को हम आने वाले समय में भी, आप सब के सहयोग के साथ, आगे बढ़ाते रहेंगे।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: proposalग्लोबल साउथप्रस्ताव‘ग्लोबल डेवेलपमेंट काॅम्पैक्ट’
Previous Post

‘घर’ में भावुक हुयी ओलंपियन विनेश फोगाट

Next Post

सिद्दारमैया के पुरजोर समर्थन में उतरे शिवकुमार , इस्तीफे की संभावना से किया इनकार

Related Posts

गाजा नागरिकों ने ट्रम्प के स्थानांतरण प्रस्ताव का किया विरोध
विदेश

गाजा नागरिकों ने ट्रम्प के स्थानांतरण प्रस्ताव का किया विरोध

February 2, 2025
मीरवाइज उमर ने कश्मीरी पंडितों की घाटी में सुरक्षित वापसी के लिए आईसीसी के गठन का प्रस्ताव रखा
देश

मीरवाइज उमर ने कश्मीरी पंडितों की घाटी में सुरक्षित वापसी के लिए आईसीसी के गठन का प्रस्ताव रखा

February 1, 2025
बजट में अर्थव्यवस्था की मजबूती के उपाय से चढ़ा बाजार
व्यापार

बजट में अर्थव्यवस्था की मजबूती के उपाय से चढ़ा बाजार

February 1, 2025
छत्तीसगढ: विभिन्न क्षेत्रों में अडानी समूह के 75 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
व्यापार

छत्तीसगढ: विभिन्न क्षेत्रों में अडानी समूह के 75 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

January 12, 2025
ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज के बहस प्रस्ताव को  किया खारिज
विदेश

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज के बहस प्रस्ताव को किया खारिज

October 10, 2024
दिल्ली सरकार ने बस मार्शलों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया
देश

दिल्ली सरकार ने बस मार्शलों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया

October 6, 2024
Next Post
सिद्दारमैया के पुरजोर समर्थन में उतरे शिवकुमार , इस्तीफे की संभावना से किया इनकार

सिद्दारमैया के पुरजोर समर्थन में उतरे शिवकुमार , इस्तीफे की संभावना से किया इनकार

New Delhi, India
Wednesday, April 15, 2026
Clear
34 ° c
16%
10.1mh
41 c 29 c
Thu
41 c 31 c
Fri

ताजा खबर

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया

April 14, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

April 14, 2026
">
‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

‘ऑपरेशन प्रहार’: पंजाब में गैंगस्टर्स का काल बनीं महिला पुलिस अफसर, 21 हजार से ज्यादा अपराधियों को भेजा जेल

April 14, 2026
कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कांग्रेस और अकालियों ने गरीबों से शिक्षा छीनकर और स्कॉलरशिप का पैसा हड़पकर बाबा साहेब अंबेडकर की पीठ में छुरा घोंपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 14, 2026
पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

पश्चिमी चंपारण को बड़ी सौगात: राम नगर में खुला POPSK, अब पासपोर्ट और PCC के लिए पटना जाने का झंझट खत्म

April 13, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved