• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
23 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: योगी

News Desk by News Desk
April 4, 2024
in राजनीति
चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर, 4 अप्रैल(कड़वा सत्य) मुख्यमंत्री योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह देते हुये कहा कि चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिये।
गोरखपुर, बांसगांव व संतकबीरनगर लोकसभा के लिए भाजपा की चुनाव संचालन समितियों के साथ बैठक में योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चुनाव संचालन समिति के जिम्मेदारों से कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। लोकसभा चुनाव का परिणाम भी इसी के अनुरूप आएगा। जरूरत बूथ स्तर तक सक्रियता, तत्परता और सजगता की है। बूथ जितना मजबूत होगा, परिणाम भी उतना ही जबरदस्त आएगा। बूथ को जीतना ही चुनाव जीतने का सबसे कारगर फॉर्मूला है।
मुख्यमंत्री ने कहा “ लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। पर, चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए। इसलिए हमें अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्य करना होगा। ”
उन्होने कहा कि सिर्फ आंकड़ों पर विश्वास करके निश्चिंत नहीं बैठना है बल्कि लोकसभा चुनाव में वोट और बूथ केंद्रित व्यवस्था पर अधिक ध्यान देना है। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और सामाजिक टोली भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। बूथ समिति के पास संबंधित बूथ के एक एक वोटर का ब्योरा होना चाहिए। पन्ना प्रमुखों का उस ब्योरे के अनुरूप मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क और संबंध होना चाहिए। हर मतदाता से अधिकाधिक और बारंबार संपर्क होना चाहिए। बूथ क्षेत्र में जितने घर हैं, उनसे संपर्क करें। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व विकास योजनाओं की जानकारी आमजन को दें। जिन विकास कार्यों को हम बोल रहे हैं, उसे जनता बोलने लगे तो हमारा कार्य आसान हो जाएगा। इसके समानांतर सामाजिक टोली समाज के हर वर्गों के लोगों तक जनसंपर्क करती रहे। निरंतर जनसंपर्क की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी उठानी है। शिक्षक, अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी, चिकित्सक, व्यापारी, सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठन सबसे मिलना है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को बताकर फिर एक बार मोदी सरकार के नारे को साकार करना है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर पूरी ताकत झोंक दें।
योगी ने कहा कि चुनाव में महिला मोर्चा के पास भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी आधी आबादी के बीच जाकर सघन जनसंपर्क करें। उन्हें मोदी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर हुए अभूतपूर्व कार्यों से रूबरू कराएं। उन्हें मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने और कमल निशान का बटन दबाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर युवाओं के बीच जाने के लिए भाजयुमो की टीम को लगाया जाए।
उन्होने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने विकास, जनकल्याण और आस्था के सम्मान के मुद्दे पर ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु   अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। हर पात्र को आवास, शौचालय, आयुष्मान, उज्ज्वला, सौभाग्य, पेंशन समेत अनेक योजनाओं का लाभ मिला है। युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार तो किसानों को बढ़ी हुई एमएसपी और सम्मान निधि मिल रही है। देश में 80 करोड़ तथा यूपी में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है। विकास, जनकल्याण और आस्था के सम्मान का त्रयसूत्र लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का आधार बनेगा। आवश्यकता है कि हम जनता के बीच इन उपलब्धियों का बार बार स्मरण कराएं।
योगी ने कहा कि चुनाव में जनसंपर्क और आपसी संवाद लगातार होते रहना चाहिए। इसके लिए स्थानीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर हर विधानसभा क्षेत्र में टिफिन बैठक करें। इस बैठक में चुनाव को लेकर अब तक हुए कार्य और आगे के कार्यों पर मंथन हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर अन्य कार्यक्रमों के साथ ही चुनाव को लेकर बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों द्वारा अब तक किए गए कार्यों का सत्यापन भी किया जाएगा।
योगी ने कहा कि गोरखपुर में चुनाव सातवें चरण में है। यहां मतदान एक जून को है। इस दौरान भीषण गर्मी होगी। प्रतिकूल मौसम में बूथ प्रबंधन व जनसंपर्क किसी भी तरह प्रभावित न हो, इसकी तैयारी अभी से करनी होगी। हर मतदाता भीषण गर्मी में भी मतदान करने पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की होगी।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रविकिशन, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद, गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, तीनों लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी आदि मौजूद रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: Bharatiya Janata PartyGorakhpurLok Sabha electionsUttar Pradesh Chief MinisterYogi Adityanathअति आत्मविश्वासउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्रीकभी आसान नहींगोरखपुरचुनाव और युद्धपदाधिकारियों और कार्यकर्ताओंबचने सलाहभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)योगी आदित्यनाथलोकसभा चुनावसमझना चाहिये
Previous Post

फीस वृद्धि, खराब बुनियादी ढांचा को लेकर अभाविप का विरोध प्रदर्शन

Next Post

‘इज़रायल में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सजग है सरकार ‘

Related Posts

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा
देश

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
नड्डा और सचदेवा ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील
देश

नड्डा और सचदेवा ने लोगों से की शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
Next Post
'इज़रायल में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सजग है सरकार '

'इज़रायल में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सजग है सरकार '

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
23 ° c
53%
8.6mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved