• About us
  • Contact us
Saturday, April 11, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Sun
32 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

जयशंकर ने की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात

News Desk by News Desk
July 4, 2024
in विदेश
जयशंकर ने की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

अस्ताना (कज़ाखस्तान) 04 जुलाई (कड़वा सत्य) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के इतर आज यहां चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सीमावर्ती इलाकों में लंबित गतिरोध को शीघ्र हल करने को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
डाॅ. जयशंकर ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में लिखा, “आज सुबह अस्ताना में सीपीसी पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों में शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान पर चर्चा की। इस उद्देश्य के लिए राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से प्रयासों को दोगुना करने पर सहमति व्यक्त की गई।”
उन्होंने कहा कि एलएसी का सम्मान करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करना आवश्यक है। आपसी संबंधों के तीन तत्व – आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित – हमारे द्विपक्षीय संबंधों का मार्गदर्शन करेंगे।
बाद में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से आज सुबह मुलाकात की। 04 जुलाई 2024 को अस्ताना, कज़ाखस्तान में एससीओ के शासन प्रमुखों की परिषद की बैठक के मौके पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने और पुनर्निर्माण करने के लिए पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शेष मुद्दों का शीघ्र समाधान खोजने पर विचारों का गहन आदान-प्रदान किया।
दोनों मंत्री इस बात पर सहमत हुए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति का लंबा खिंचना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति की वापसी की दिशा में बाधाओं को दूर करने के लिए पूर्वी लद्दाख में शेष क्षेत्रों से सेनाओं को पूर्ण रूप से आमने-सामने से हटाने और सीमा पर शांति बहाल करने के प्रयासों को दोगुना करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अतीत में दोनों सरकारों के बीच हुए प्रासंगिक द्विपक्षीय समझौतों, प्रोटोकॉल और समझ का पूरी तरह से पालन करने के महत्व की पुष्टि की। वास्तविक नियंत्रण रेखा का सम्मान किया जाना चाहिए और सीमावर्ती क्षेत्रों में हमेशा शांति कायम रखी जानी चाहिए।
विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों मंत्री शेष मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए अपनी चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के राजनयिक और सैन्य अधिकारियों की बैठकें जारी रखने और बढ़ाने पर सहमत हुए। इस उद्देश्य से, वे इस बात पर सहमत हुए कि भारत-चीन सीमा मामलों पर प र्श और समन्वय पर कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) को शीघ्र बैठक आयोजित करनी चाहिए। विदेश मंत्री ने दोहराया कि भारत-चीन संबंध तीन आपसी संबंधों – आपसी सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हितों – को ध्यान में रखकर ही बेहतर होते हैं।
दोनों मंत्रियों ने वैश्विक परिस्थितियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री ने श्री वांग यी को अगले वर्ष एससीओ की चीन की अध्यक्षता के लिए भारत का समर्थन व्यक्त किया।
  सैनी
कड़वा सत्य

Tags: ChineseForeignJaishankarmetMinisterचीनीजयशंकरमुलाकातविदेश मंत्री
Previous Post

अग्नि वीर अजय सिंह के परिजनों को 98 लाख रुपए से अधिक की अनुग्रह राशि मिली

Next Post

राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने पर पूरे हिन्दू समाज में आक्रोश-गोयल

Related Posts

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
रूसी संसदीय शिष्टमंडल ने बिरला से की मुलाकात
देश

रूसी संसदीय शिष्टमंडल ने बिरला से की मुलाकात

February 3, 2025
सऊदी के शाह और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति ने मुलाकात की
विदेश

सऊदी के शाह और सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति ने मुलाकात की

February 3, 2025
सात सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर
व्यापार

सात सप्ताह बाद विदेशी मुद्रा भंडार 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर

January 31, 2025
जयंशकर ने दुबई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
विदेश

जयंशकर ने दुबई के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की

January 30, 2025
चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, केजरीवाल के बयान को लेकर की शिकायत
देश

चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, केजरीवाल के बयान को लेकर की शिकायत

January 29, 2025
Next Post
राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने पर पूरे हिन्दू समाज में आक्रोश-गोयल

राहुल गांधी द्वारा हिन्दुओं को हिंसक कहने पर पूरे हिन्दू समाज में आक्रोश-गोयल

New Delhi, India
Saturday, April 11, 2026
Mist
24 ° c
41%
14mh
36 c 26 c
Sun
38 c 26 c
Mon

ताजा खबर

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026
किसानों के लिए बड़ी राहत; पंजाब में भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

कभी घाटे में चल रहा बिजली विभाग पिछले 4 वर्षों से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देकर भी मुनाफा कमा रहा है: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 10, 2026
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; ‘सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

April 10, 2026
Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

Punjab Industrial Policy 2026: पंजाब में 1 महीने के भीतर लागू होगी नई औद्योगिक नीति, 25 एकड़ में बनेंगे बड़े इंडस्ट्रियल पार्क

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved