• About us
  • Contact us
Wednesday, May 13, 2026
31 °c
New Delhi
38 ° Thu
40 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज

News Desk by News Desk
July 29, 2024
in देश
झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मुकदमे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत देने के झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका सोमवार को खारिज कर दी।
न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की याचिका खारिज करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला बहुत ही तर्कसंगत है।
पीठ ने अपने आदेश में कहा, “हम उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने के लिए इच्छुक नहीं हैं। हम स्पष्ट करते हैं कि उच्च न्यायालय की ओर से की गई टिप्पणियों का निचली अदालत में (इस मामले में) सुनवाई करते समय कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।”
ईडी ने उच्च न्यायालय के 28 जून के जमानत आदेश की वैधता पर सवाल उठाते हुए शीर्ष न्यायालय में अपील की थी।
ईडी की याचिका में दलील दी गई थी श्री सोरेन को जमानत देने वाला उच्च न्यायालय का आदेश ‘अवैध’ था और उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी कर गलती की कि उनके (मुख्यमंत्री) खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है।
न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें विस्तारपूर्वक सुनने के बाद जमानत का आदेश पारित किया था।
ईडी ने 31 जनवरी को श्री सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत और उसके बाद फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद इस्तीफा देने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता को उच्च न्यायालय के जमानत आदेश के बाद पिछले दिनों फिर से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: againstBailChief MinisterdismissedEDJharkhandPetitionSorenईडीखारिजखिलाफजमानतझारखंडमुख्यमंत्रीयाचिकासोरेन
Previous Post

मनु भाकर और सरबजोत ने कांस्य के लिए किया क्वालीफाई, रमिता पदक से चूकी

Next Post

सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई का जवाब दाखिल, पांच अगस्त को सुनवाई

Related Posts

भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष
संपादकीय

भारत की अधूरी जंग: आर्थिक अपराधियों के खिलाफ संघर्ष

June 27, 2025
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल
राजनीति

साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल

February 5, 2025
सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
देश

सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह

February 5, 2025
लॉन बॉल:पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली व उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत
खेल

लॉन बॉल:पांचवें दिन झारखंड का दबदबा, दिल्ली व उत्तराखंड ने भी दर्ज की जीत

February 5, 2025
महाकुंभ भगदड़ पर दायर याचिका खारिज
देश

महाकुंभ भगदड़ पर दायर याचिका खारिज

February 3, 2025
Next Post
सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई का जवाब दाखिल, पांच अगस्त को सुनवाई

सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई का जवाब दाखिल, पांच अगस्त को सुनवाई

New Delhi, India
Wednesday, May 13, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
31 ° c
55%
9.7mh
45 c 33 c
Thu
45 c 34 c
Fri

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

May 13, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू

May 12, 2026
भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी ‘आम आदमी पार्टी’ में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

May 12, 2026
अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ICCC

अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ICCC

May 12, 2026
पंजाब: अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग मंत्री का प्रभार, कहा- स्थानीय युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

पंजाब: अमन अरोड़ा ने संभाला उद्योग मंत्री का प्रभार, कहा- स्थानीय युवाओं को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

May 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved