• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
17 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

झूठ की सुनामी थी, ईश्वर की कृपा, साथियों की मदद ने बचाया: अदाणी

News Desk by News Desk
January 25, 2024
in व्यापार
झूठ की सुनामी थी, ईश्वर की कृपा, साथियों की मदद ने बचाया: अदाणी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (कड़वा सत्य) अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिका की मंदडिया फर्म हिंडेनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट के एक वर्ष पूरे होने पर समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने कहा है उनकी कंपनियों की ठोस हकीकत ‘झूठ की सुनामी’ से ध्वस्त होती नजर आ रही थी लेकिन ‘ईश्वर की कृपा’ और तमाम साथियों के सामूहिक प्रयास से समूह संकट से उबरने में सफल रहा।
श्री अदाणी ने हिंडेनबर्ग रिपोर्ट से उठे भूचाल के बारे में कहा है कि उस समय “ मीडिया
में कुछ लोगों की सहायता और प्रोत्साहन से हमारे खिलाफ झूठ इतना प्रभावी था कि हमारे पोर्टफोलियो की जमीनी वास्तविकतायें धूल धूसरित होती महसूस हो रही थीं। ”
उन्होंने कहा कि यह किसी भी देश के लिये एक भयावह स्थिति होती, लेकिन “ ईश्वर की कृपा और तमाम साथियों की सामूहिक कोशिशों से हम इस संकट से उभरे और मजबूत स्थिति में पहुंच गये। ”
बंदरगाह, हवाईअड्डा, बिजली, सीमेंट और मीडिया जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे अदाणी समूह के प्रमुख ने एक विस्तृत लेख में कहा है, “ इस मुश्किल वक्त में वित्तीय निवेशक, ऋणदाता और रेटिंग एजेंसी सहित वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञ, इस झूठ की सुनामी में भी पूरी ताकत से हमारे सच की पतवार को थामे रहे। ”
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी , 2023 को हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट मीडिया में आने के बाद अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर बुरी तरह धराशायी हो गये थे। इस रिपोर्ट में कंपनी पर शेयर बाजार में घड़ल्ले से हेराफेरी और लेखा-जोखा में गड़बडी करने का आरोप लगाया गया था। इसके असर से समूह को अपनी मुख्य कमंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का अनुवर्ती सार्वजिनक शेयर निर्गम (एफपीओ) वापस लेना पड़ा, जिसमें
उसे 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने थे।
रिपोर्ट के एक साल बाद से अदाणी समूह के शेयरों भाव उठ खड़े हुये हैं और इस मामले में न्यायालय का निष्कर्ष समूह के अनुकूल आया है।
श्री अदाणी ने कहा है, “ हमें अतीत में जीना नहीं चाहिये लेकिन उससे सीख लेते हुे निरंतर आगे बढ़ना चाहिये। आज का दिन भी ऐसा ही मौका है। ”
ठीक एक साल पहले न्यूयार्क स्थित शार्ट सेलर फर्म ने तथाकथित शोध रिपोर्ट पेश करते हुए अदाणी समूह के खिलाफ आरोपों का संकलन सार्वजनिक किया था। उन्होंने इस बात को दोहरया है कि अमेरिकी मंदिया फर्म हिंडेनबर्ग ने जो भी रिपोर्ट दी थी, उसमें उल्लिखित तमाम आरोप, हमारे विरोधी समय-समय पर पहले भी लगाते रहे थे।
उन्होंने कहा है, “ कुल मिलाकर, यह प्रकट और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी से प्राप्त चुनिंदा अर्धसत्यों का एक चालाकी से तैयार किया गया मसौदा भर ही था। इन आरोपों को सिरे से खारिज कर हमने त्वरित प्रतिक्रिया दी लेकिन हमारी प्रतिक्रिया पर इस बार तथ्यहीन आरोप हावी हो रहे थे। ”
उन्होंने कहा कि शेयर बाजार और राजनीतिक बयानबाजी ने हमें कुछ ही समय में मामले की गंभीरता का अहसास करा दिया था।
शॉर्ट-सेलिंग हमलों का प्रभाव आम तौर पर वित्तीय बाजारों तक ही सीमित होता है, लेकिन यह एक अनोखा द्वि-आयामी हमला था – एक वित्तीय और दूसरा राजनैतिक।
श्री अदाणी ने कहा है कि सामान्यत: पूंजी बाजार तर्कसंगत से अधिक भावनात्मक होते हैं। उन्होंने कहा, “ मुझे अधिक चिन्ता इस बात की हो रही थी कि हजारों छोटे निवेशकों अपनी बहुमूल्य बचत खो रहे थे। साथ ही, देश के लिहाज से भी चिंता का विषय यह था कि यदि हमारे विरोधियों की योजना पूरी तरह से सफल हो जाती तो डोमिनो प्रभाव (एक के प्रभाव से दूसरे का गिरना) से बंदरगाहों, हवाई अड्डों से लेकर बिजली उत्पादन-आपूर्ति श्रृंखला तक कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता था। ”
उन्होंने कहा कि यह किसी भी देश के लिए एक भयावह स्थिति ही होती, लेकिन ईश्वर की कृपा और तमाम साथियों की सामूहिक कोशिशों से हम इस संकट से उभरे और मजबूत स्थिति में पहुंच गये।
उन्होंने कहा है कि उस समय अदाणी समूह का साथ देने वालों को कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति एवं संचालय व्यवस्था की गहराई से जानकारी थी।
इस हमले से निपटने की रणनीति के बारे में उन्होंने कहा है, “ हमने दशकों से अपनाई पारदर्शी तथ्य और सत्य पर आधारित कार्यपद्धति को ही रणनीति का आधार बनाया। हमारा पहला निर्णय अपने निवेशकों की सुरक्षा करना था। बीस हजार करोड़ रुपये का एफपीओ पूरा सब्सक्राइब हो जाने के बाद भी हमने वह राशि निवेशकों को वापस लौटाने का फैसला लिया।”
उन्होंने इसे दुनिया के कॉर्पोरेट इतिहास में अभूतपूर्व इस कदम बताया है। उन्होंने कहा है कि इस लड़ाई में समूह का 30 हजार करोड़ रुपये का नकदी भंडार उनके पास सबसे बड़ा हथियार था। इसके अलावा, कंपनियों हमने अपनी हिस्सेदारी को घटाकर अतिरिक्त 40 हजार करोड़ रुपये जुटाये, इससे हमारी वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई तथा कंपनी अगले दो वर्षों के लिए कर्ज चुकाने की स्थिति में आ गयी।
उन्होंने कहा है, “ हमने अपने वित्तीय और गैर-वित्तीय हितधारकों के लिए एक व्यापक जुड़ाव कार्यक्रम भी चलाया। अकेले वित्तीय टीम ने शुरुआती 150 दिनों में दुनिया भर में करीब 300 बैठकें कीं, जिससे नौ रेटिंग एजेंसियों द्वारा 104 संस्थाओं की रेटिंग की पुष्टि सुनिश्चित की गयी। ”
उन्होंने कहा है, “ इस चुनौतीपूर्ण रहे एक वर्ष में, कंपनी के शेयरधारकों में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हम अभी भी अपनी विकास गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। समूह ने अपना निवेश जारी रखा, जिसका प्रमाण हमारी परिसंपत्ति आधार में 4.5 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि है।”
अदाणी समूह के प्रमुख ने कहा, “ राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में हम अपने उच्च नैतिक मूल्यों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और विश्व स्तरीय गुणवत्ता के उपक्रमों के माध्यम से आहुति देने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे। ”
मनोहर.श्रवण

Tags: Adani Groupagainst AmericaNew Delhiअदाणी समूहउनकी कंपनियोंउबरनेएक वर्ष पूरेखिलाफ अमेरिकागौतम अदाणीठोस हकीकततमाम साथियोंध्वस्त होती नजर आ रही थीनयी दिल्लीमंदडिया फर्म हिंडेनबर्गविवादास्पद रिपोर्टसफलसमूह प्रमुखसमूह संकटसामूहिक प्रयास‘ईश्वर कृपा’‘झूठ सुनामी’
Previous Post

अंडर-19 विश्वकप में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया

Next Post

अस्सी रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, छह को कीर्ति तथा 16 को शौर्य चक्र

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अस्सी  रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, छह को कीर्ति तथा 16 को शौर्य चक्र

अस्सी रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार, छह को कीर्ति तथा 16 को शौर्य चक्र

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
17 ° c
77%
10.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved