• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

तमिलनाडु में सेंथिलबालाजी समेत चार ने ली मंत्री पद की शपथ

News Desk by News Desk
September 29, 2024
in राजनीति
तमिलनाडु में सेंथिलबालाजी समेत चार ने ली मंत्री पद की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई, 29 सितंबर (कड़वा सत्य) तमिलनाडु में वी. सेंथिलबालाजी सहित चार नये कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली।
परिवहन विभाग में कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से संबंधित धनशोधन के एक मामले में जेल में बंद श्री सेंथिलबालाजी को उच्चतम न्यायालय से कुछ ही दिन पहले जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया है।
राज्यपाल आर एन रवि ने राजभवन में अपराह्न करीब 1530 बजे आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
राज्यपाल ने राष्ट्रगान और तमिल थाई वाजथु (तमिल माता की प्रार्थना) के गायन के बाद सलेम उत्तर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आर राजेंद्रन को सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके बाद श्री सेंथिलबालाजी (अर्क्वाकुरिची से निर्वाचित), जो सात महीने के अंतराल के बाद कैबिनेट में वापस आये हैं, थिरुविदाईमारुथुर से निर्वाचित गोवी. चेझियान तथा अवाडी से विधायक एस.एम. नासर ने शपथ ली।
श्री नासर भी कैबिनेट में वापस आये हैं, जिन्हें पहले हुए फेरबदल में हटा दिया गया था। शपथ ग्रहण समारोह करीब 10 से 15 मिनट तक चला।
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, मंत्री तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (द्रमुक) के गठबंधन दलों के नेता इस अवसर पर मौजूद थे।
शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्यपाल ने नये मंत्रियों के विभागों की घोषणा की। श्री सेंथिलबालाजी को बिजली, निषेध एवं आबकारी विभाग आवंटित किये गये, जो पिछले वर्ष 14 जून को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन मामले में गिरफ्तार किये जाने तक उनके पास थे। उसके बाद लगभग आठ महीने तक बिना किसी विभाग के कैबिनेट में काम करने के बाद इस वर्ष फरवरी में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
श्री सेंथिलबालाजी जमानत पर रिहा होने के तीन दिन बाद कैबिनेट में वापस आ गये हैं। यह विभाग मंत्री एस मुथुसामी के पास था, जो श्री सेंथिलबालाजी के इस्तीफे के बाद उन्हें आवंटित किया गया था। अब इसे श्री सेंथिलबालाजी को फिर से आवंटित किया गया है। डॉ. चेझियान को उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया, श्री राजेंद्रन को पर्यटन मंत्रालय आवंटित किया गया और श्री नासर को अल्पसंख्यक कल्याण एवं अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री बनाया गया है।
कार्यक्रम के बाद नये उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने द्रमुक संस्थापक एवं दिवंगत मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरई और द्रमुक के संरक्षक एम करुणानिधि के स्मारकों पर  ंजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री द्वारा किये गये मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित फेरबदल में तीन मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। राज्य में कल देर रात कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया तथा श्री उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। द्रमुक के 2021 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ 10 साल के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी करने और श्री स्टालिन के पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद यह तमिलनाडु मंत्रिमंडल का पांचवां फेरबदल है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: including V. SenthilbalajiTamil Nadu on Sunday.were sworn-in in Chennaiचेन्नईतमिलनाडु में वी. सेंथिलबालाजी सहित चार नये कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार को शपथ ली। Four new Cabinet ministers
Previous Post

हक पाने के लिए इंदिरा फेलोशिप से जुड़ें महिलाएं: राहुल

Next Post

स्वच्छता अभियान ‘थैंक यू नेचर’ शुरू करें: मोदी

Related Posts

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
टीवीएस होल्डिंग्स ने होम क्रेडिट इंडिया का अधिग्रहण पूरा किया
व्यापार

टीवीएस होल्डिंग्स ने होम क्रेडिट इंडिया का अधिग्रहण पूरा किया

February 3, 2025
इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग
राजनीति

इसरो-ईएसए आगामी एक्सियन-4 मिशन में माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान में करेंगे सहयोग

February 1, 2025
रोसाटॉम ने तमिलनाडु में केएनपीपी यूनिट-6 के लिए रिएक्टर पोत किया रवाना
राजनीति

रोसाटॉम ने तमिलनाडु में केएनपीपी यूनिट-6 के लिए रिएक्टर पोत किया रवाना

February 1, 2025
अंतिम ओवरों में काफी दबाव में था: तिलक वर्मा
खेल

अंतिम ओवरों में काफी दबाव में था: तिलक वर्मा

January 26, 2025
शिवम दुबे और रमनदीप भारतीय टी-20 टीम में हुए शामिल
खेल

शिवम दुबे और रमनदीप भारतीय टी-20 टीम में हुए शामिल

January 26, 2025
Next Post
स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान 'थैंक यू नेचर’ शुरू करें: मोदी

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Patchy light rain with thunder
30 ° c
40%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved