• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
24 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

तीसरे चरण की चार सीट पर इंडिया गठबंधन के नवोदित प्रत्याशी राजग के सांसदों को देंगे चुनौती

News Desk by News Desk
April 27, 2024
in राजनीति
तीसरे चरण की चार सीट पर इंडिया गठबंधन के नवोदित प्रत्याशी राजग के सांसदों को देंगे चुनौती
Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 27 अप्रैल (कड़वा सत्य) बिहार लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में पांच सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वर्तमान सांसदों को चुनौती देंगे।
बिहार लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण का मतदान 07 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में होने जा रहा है। इनमें से चार सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया और मधेपुरा पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले पहली बार लोकसभा के रण में उतरे प्रत्याशी, राजग के वर्तमान सांसदों को चुनौती देंगे।
झंझारपुर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार सुमन महासेठ पहली बार लोकसभा के रण में उतरे हैं। श्री महासेठ इस सीट पर वर्तमान सांसद  प्रीत मंडल से मुकाबला करने के लिये तैयार हैं।सुमन कुमार उर्फ सुमन कुमार महासेठ इससे पूर्व वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मधुबनी विधानसभा सीट से वीआईपी के प्रत्याशी रह चुके हैं, तब, उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार समीर कुमार महासेठ ने हराया था।
सुपौल संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी, सिंहेश्वर विधानसभा के विधायक चंद्रहास चौपाल पहली बार लोकसभा में अपनी किस्मत आजमाने के लिये तैयार है। श्री चौपाल की चुनावी टक्कर इस सीट पर जदयू के वर्तमान सांसद दिलकेश्वर कामत से है।
अररिया से पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र और जोकीहाट के विधायक शाहनवाज आलम इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के बैनर तले पहली बार लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरे हैं। श्री आलम का मुकाबला इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद   कुमार सिंह से होगा।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अररिया संसदीय सीट से   कुमार सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस सीट पर श्री सिंह की टक्कर राजद प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन से हुयी। श्री तस्लीमुद्दीन ने श्री सिंह को चुनावी मैदान में मात दी।श्री तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद अररिया लोकसभा सीट पर वर्ष 2018 में उप चुनाव हुआ। उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी   सिंह का मुकाबला श्री तस्लीमुद्दीन के बड़े पुत्र राजद प्रत्याशी सरफराज आलम से हुआ। भाजपा के श्री सिंह को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार   सिंह ने राजद प्रत्याशी सरफराज आलम को पराजित कर बाजी अपने नाम कर ली। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह की चुनावी टक्कर स्वर्गीय तस्लीमुद्दीन के दूसरे पुत्र राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम से होने जा रही है।
मधेपुरा संसदीय सीट से भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रहे पूर्व सांसद डॉ. रमेन्द्र कुमार यादव रवि के पुत्र और संविधान सभा के सदस्य कमलेश्वरी प्रसाद यादव के पौत्र कुमार चंद्रदीप मधेपुरा सीट से पहली बार राजद के टिकट पर चुनावी रण में उतरे हैं। श्री चंद्रदीप की चुनावी टक्कर जदयू सांसद दिनेशचंद्र यादव से है।
   
कड़वा सत्य

Tags: Bihar Lok Sabha Elections 2024Patnathirdअररियाइंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) टिकटचुनौतीतीसरे चरणपटनापहली बार लोकसभा चुनावपांच सीट झंझारपुरप्रत्याशी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)बिहार लोकसभा चुनाव 2024मधेपुरा और खगड़ियावर्तमान सांसदोंसुपौल
Previous Post

‘कल्कि 2898 एडी’ का नया पोस्टर रिलीज

Next Post

16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप शुरू

Related Posts

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें
देश

मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें

August 13, 2025
IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता
देश

IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता

May 7, 2025
Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!
देश

Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!

April 24, 2025
नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी
राजनीति

नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी

February 4, 2025
शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग
देश

शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग

January 25, 2025
Next Post
16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप शुरू

16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप शुरू

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
24 ° c
65%
3.6mh
41 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved