• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
40 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

त्रिपुरा के दो उग्रवादी गुटों के साथ बुधवार को हुआ शांति समझौता

News Desk by News Desk
September 4, 2024
in देश
त्रिपुरा के दो उग्रवादी गुटों के साथ बुधवार को हुआ शांति समझौता
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) त्रिपुरा में तीन दशक से अधिक समय से चल रहे उग्रवादी हिंसा और संघर्ष से निजात पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत बुधवार को यहां केन्द्रीय गृह मंंत्री अमित शाह की उपस्थति में राज्य के दो गुट-नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) तथा ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
गृह मंत्री ने इस समझौते को त्रिपुरा में ‘विकास और शांति के लिए एक महत्वूपर्ण समझौता’ बताया है और कहा कि यह पूर्वोत्तर के विकास के लिए मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने में ‘मील का पत्थर’ है। गृह मंत्रालय में आयोजित हस्ताक्षर समरोह में उपस्थित एनएलएफटी और एटीटीएफ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए श्री शाह ने कहा कि यह आनंद का विषय है कि आपने 35 साल द्वंद्व और संघर्ष को समाप्त करने के लिए हथियार डालकर आप मुख्यधारा में शामिल हुए है और समस्त त्रिपुरा के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद पूर्वात्तर में शांति स्थापना और विकास के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली और पूर्वाेत्तर के बीच फासले को रेल, सड़क और विमान के जरिये किया ही किया, साथ ही उन्होंने दिलों को जोड़ने का भी काम किया है। उन्होंने इस संदर्भ में ‘अष्ट-लक्ष्मी’ और ‘पूर्वाेदय’ जैसी प्रधानमंत्री के पहल का भी उल्लेख किया।
हस्ताक्षर समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक शाह और पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देव, केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन डेका तथा केन्द्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के उग्रवाद, हिंसा और संघर्ष से मुक्त, विकसित पूर्वोत्तर के सपने को साकार करने की दिशा में गृह मंत्रालय निरंतर प्रयास कर रहा है। मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में शांति और समृद्धि बहाल करने के लिए अब तक 12 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से तीन त्रिपुरा राज्य से संबंधित हैं।
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर में शांति स्थापना के लिए पिछले 10 वर्षों में उग्रवादियों के साथ हुए समझौतों में 10 हजार लोग हथियार छोड़ कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए हैं।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: agreementfactionspeacereachesTripurawith two militantगुटों के साथत्रिपुरादो उग्रवादीशांतिसमझौता
Previous Post

बिहार में जितना भी अपराध हो रहा है उसमें 70 प्रतिशत अपराधों में विपक्ष के नेता शामिल हैं: दिलीप जायसवाल

Next Post

खाद्य तेलों में टिकाव; गेहूं महंगा

Related Posts

डॉ. तरुणजीत सिंह बुतालिया को ग्लोबल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस से मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
देश

डॉ. तरुणजीत सिंह बुतालिया को ग्लोबल इंटरफेथ कॉन्फ्रेंस से मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

October 26, 2025
Nitish Kumar Iftar Party: CM नीतीश कुमार पहुंचे दावत-ए-इफ्तार में, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ!
देश

Nitish Kumar Iftar Party: CM नीतीश कुमार पहुंचे दावत-ए-इफ्तार में, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ!

March 21, 2025
त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे
देश

त्रिपुरा के एक दशक से पुराने चिटफंड घोटाले में एक भगोड़ा भिवंडी में सीबीआई के हत्थे

February 3, 2025
जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप कार्यक्रम प्रणाली को मजबूत करने के लिए समझौता
व्यापार

जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप कार्यक्रम प्रणाली को मजबूत करने के लिए समझौता

January 29, 2025
गोयल ओमान  यात्रा पूरी, द्विपक्षीय आर्थिक भागीदारी समझौते की वार्ता तेज करने पर सहमति
व्यापार

गोयल ओमान यात्रा पूरी, द्विपक्षीय आर्थिक भागीदारी समझौते की कड़वा सत्य तेज करने पर सहमति

January 28, 2025
गाजा युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए हमास के शीर्ष अधिकारी काहिरा पहुंचे
विदेश

गाजा युद्धवि  समझौते के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए हमास के शीर्ष अधिकारी काहिरा पहुंचे

January 28, 2025
Next Post
खाद्य तेलों में टिकाव; गेहूं महंगा

खाद्य तेलों में टिकाव; गेहूं महंगा

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
40 ° c
14%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved