• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
36 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिल्ली में आप के साथ गठबंधन से नाराज लवली का इस्तीफा

News Desk by News Desk
April 28, 2024
in देश
दिल्ली में आप के साथ गठबंधन से नाराज लवली का इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश के प्रभारी महासचिव पर मनमानी करने तथा दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनावी गठबंधन के विरोध में अपने पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि श्री लवली का इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिल गया है लेकिन त्यागपत्र को अभी स्वीकार नहीं किया गया है और उसमें लिखे बिंदुओं पर गौर किया जा रहा है।
श्री लवली ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा है और उनका आभार जताया है कि उन्होंने गत वर्ष अगस्त में उन्हें फिर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व सौंपा था। पत्र में उन्होंने लिखा कि पिछले 7-8 महीने के दौरान उन्होंने दिल्ली के सभी सात लोकसभा संसदीय क्षेत्रों का दौरा किया और नाराज कार्यकर्ताओं तथा पार्टी छोड़ चुके कई कांग्रेसी नेताओं को फिर पार्टी में शामिल कर कांग्रेस को दिल्ली में मजबूत करने का काम किया लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मनमानी से दिल्ली को लेकर फैसले लिए जिसके विरोध में वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस उस आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के विरुद्ध झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर गठित हुई थी। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन किया है। पार्टी नेतृत्व की इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ता खुश नहीं है इसलिए उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
श्री लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जब लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक हो रही थी तो प्रदेश कार्यालय के बाहर दिल्ली के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने गठबंधन को लेकर पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार किया है।
उन्होंने दिल्ली के प्रभारी दीपक बावरिया का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि प्रभारी महासचिव की मनमानी ज्यादा ही बढ़ गई है इसलिए वह पद छोड़ रहे हैं। श्री लवली के मुताबिक उन पर श्री बाबरिया के खिलाफ रहने वाले नेताओं को पार्टी से बाहर करने का भारी दबाव है।
श्री लवली ने लिखा,“यह पत्र में बहुत भारी मन से लिख रहा हूं। मैं पार्टी में खुद को एकदम लाचार महसूस कर रहा हूँ इसलिए अब दिल्ली के अध्यक्ष पद पर बना नहीं रह सकता। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सर्वसम्मत सभी फैसलों पर भी दिल्ली के प्रभारी रोक लगा देते हैं। जब से मुझे दिल्ली का पार्टी चीफ बनाया गया है तब से मुझे किसी को भी सीनियर पद पर नियुक्त करने की अनुमति नहीं है।”
श्री लवली यही नहीं रुके और उन्होंने पत्र में आगे लिखा,“मैंने एक अनुभवी नेता को मीडिया प्रभारी नियुक्ति का अनुरोध किया लेकिन प्रभारी ने इसे भी खारिज कर दिया। हालात यह हैं कि दिल्ली प्रभारी ने अब तक ब्लॉक प्रभारी नियुक्त करने की अनुमति भी नहीं दी है जिसकी वज़ह से अब तक दिल्ली के 150 ब्लॉक में प्रभारियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।”
कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे तीन पेज की पत्र में श्री लवली ने कई फैसलों पर अप्पत्ति जताते हुए कहा है कि इन सब परिस्थितियों के बीच वह पद पर बने नहीं रह सकते हैं।
गौरतलब है कि श्री लवली 15 साल तक दिल्ली में रही शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा तथा पर्यटन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 2017 में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए लेकिन एक साल के भीतर ही पार्टी में लौट आये। कांग्रेस में घर वापसी करते हुए श्री लवली ने भाजपा के साथ खुद को वैचारिक रूप से मिसफिट बताया था।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: Aam AaarbitraryArvinder Singh LovelyDelhiDelhi Pradesh Congress PresidentNew DelhiState Incharge General Secretaryअपने पदअरविंदर सिंह लवलीआम आदमी पार्टी (आप)इस्तीफाचुनावी गठबंधनदिल्लीदिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षनयी दिल्लीप्रदेश प्रभारी महासचिवमनमानीरविवारविरोध
Previous Post

फिल्म बैड न्यूज में कॉमेडी करते नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

Next Post

केन्या में बाढ़ से देशभर में 76 लोगों की मौत

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
केन्या में बाढ़ से देशभर में 76 लोगों की मौत

केन्या में बाढ़ से देशभर में 76 लोगों की मौत

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
36 ° c
22%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved