• About us
  • Contact us
Monday, May 25, 2026
38 °c
New Delhi
40 ° Tue
41 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

दूसरी तिमाही के नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
September 29, 2024
in व्यापार
दूसरी तिमाही के नतीजे पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 29 सितंबर (कड़वा सत्य) अमेरिका में ब्याज दर में कटौती और चीन के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा से विश्व बाजार की रही तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर हुई दमदार लिवाली से बीते सप्ताह डेढ़ प्रतिशत तक चढ़े घरेलू शेयर बाजार की नजर अगले सप्ताह कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जारी होने वाले परिणाम पर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1027.54 अंक अर्थात 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर 85571.85 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 388 अंक यानी 1.5 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 26178.95 अंक पर बंद हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी लिवाली हुई लेकिन खरीददारी की गति तुलनात्मक रूप से धीमी रही। इससे मिडकैप 327.1 अंक अर्थात 0.7 प्रतिशत मजबूत होकर सप्ताहांत पर 49490.32 अंक और स्मॉलकैप 10.32 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 57091.36 अंक पर रहा।
विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू बेंचमार्क सूचकांक में बीते सप्ताह 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो लगातार तीसरी साप्ताहिक वृद्धि है। बाजार में यह तेजी इसके पिछले सप्ताह अमेरिका में ब्याज दर में की पर्याप्त कटौती के प्रभाव से रही है। बाजार ने फेड की ब्याज दर में कटौती और स्थिर आर्थिक आंकड़ों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। इससे विदेशी निवेश में तेजी आई और घरेलू बाजारों में गति जारी रही।
इसके अलावा चीन के आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे वैश्विक बाजारों विशेषकर एशियाई सूचकांकों में सकारात्मक गति आई है। धातु और कमोडिटी समूह के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया जबकि आईटी और निर्यात शेयरों में खर्च में सुधार की उम्मीद में तेजी आई। कच्चे तेल सहित कमज़ोर कमोडिटी कीमतें घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए अनुकूल हैं और सरकारी खर्च में प्रत्याशित वृद्धि से वित्त वर्ष-25 की दूसरी छमाही में कॉर्पोरेट आय में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
बीते सप्ताह बाजार की एक स्पष्ट प्रवृत्ति रही कि इस तेजी का नेतृत्व मुख्य रूप से दिग्गज कंपनियों के शेयरों ने किया, जो कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि दिग्गज कंपनियों में तेजी के लिए उच्च मूल्यांकन जोखिम है। चीन जैसे प्रोत्साहन और आकर्षक मूल्यांकन को देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूर्वी एशियाई प्रतिस्पर्धियों की ओर आकर्षित हैं। अगले सप्ताह निवेशकों की नजर कंपनियों के वित्त वर्ष 2024-25 दूसरी तिमाही के जारी होने वाले परिणाम पर रहेगी।
विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली से शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन चढ़ता हुआ सोमवार को फिर नये शिखर पर पहंच गया। सेंसेक्स 384.30 अंक की छलांग लगाकर 84,928.61 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर और निफ्टी 148.10 अंक उछलकर 25,939.05 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
वहीं, विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, रियल्टी और सर्विसेज समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 14.57 अंक फिसलकर 84,914.04 अंक वहीं निफ्टी 1.35 अंक बढ़कर 25,940.40 अंक पर सपाट बंद हुआ।
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस और मारुति समेत बीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 255.83 अंक की मजबूती के साथ पहली बार 85 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 85,169.87 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 63.75 अंक चढ़कर पहली बार 26 अंक के पार 26,004.15 अंक पर रहा।
चीन से आक् क आर्थिक प्रोत्साहन की घोषणा और कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट की बदौलत विश्व बाजार की जबरदस्त तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऑटो, धातु, कमोडिटीज और एफएमसीजी समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 666.25 अंक की छलांग लगाकर 85,836.12 अंक और निफ्टी 211.90 अंक उछलकर 26,216.05 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
वहीं, विश्व बाजार में जारी तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज, बैंकिंग, पावर और रियल्टी समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को सेंसेक्स 264.27 अंक की गिरावट लेकर 85,571.85 अंक और निफ्टी 37.10 अंक फिसलकर 26,178.95 अंक रह गया।
 
कड़वा सत्य

Tags: eyekeepmarketquarterresultssecondतिमाहीदूसरीनजरनतीजेबाजार
Previous Post

पाकिस्तान में आतंकवादियों ने 7 मजदूरों की गोली मारकर हत्या की

Next Post

तीसरा दिन आउटफील्ड गीला होने के कारण खेल में विलंब

Related Posts

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर
मनोरंजन

‘इक्कीस’ में सेना के जवान की भूमिका में नजर आयेंगे सिकंदर खेर

February 5, 2025
Next Post
तीसरा दिन आउटफील्ड गीला होने के कारण खेल में विलंब

तीसरा दिन आउटफील्ड गीला होने के कारण खेल में विलंब

New Delhi, India
Monday, May 25, 2026
Mist
38 ° c
26%
14.4mh
46 c 34 c
Tue
47 c 35 c
Wed

ताजा खबर

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026
आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद

May 25, 2026
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

May 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved