• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
26 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

देश भर में विजयदशमी की धूम, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन

News Desk by News Desk
October 12, 2024
in देश
देश भर में  विजयदशमी की धूम, बुराई  पर अच्छाई की जीत के  प्रतीक रावण के पुतलों का  दहन
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली,12 अक्टूबर (कड़वा सत्य) देशभर में शारदीय नवरात्र पूरा होने के अवसर पर शनिवार को विजयदशमी की धूम रही और अलग-अलग स्थानों पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी के लाल किला में हुआ रावण दहन जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया जिसमें दोनों ने  -लक्ष्मण को तिलक भी लगाया
दिल्ली में आयोजित रावण दहन के कार्यक्रम में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कई स्थानों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किये गये।
राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के माधव दास पार्क में ‘रावण दहन’ कार्यक्रम में भाग लिया।
इससे पहले श्री मोदी ने लोगों को विजयादशमी-दशहरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा,“मैं कामना करता हूं कि आप सभी मां दुर्गा और प्रभु श्री   के आशीर्वाद से जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल करें। विजयादशमी दुर्गा पूजा के समापन का प्रतीक माना जाता है। राक्षस राजा रावण पर भगवान   की जीत का जश्न मनाती है।”
दशहरा समारोह के हिस्से के रूप में लाल किले के माधव दास पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।
रावण दहन से पहले राष्ट्रपति मुर्मु और श्री मोदी ने दशहरा समारोह में शामिल होने के लिए लाल किले के माधव दास पार्क में भगवान  , लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के माथे पर ‘तिलक’ भी लगाया।
इस अवसर पर भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विंदू दारा कहते हैं, “मेरा संदेश यह है कि प्रधान मंत्री मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ कहा है। भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे और भी बेहतर बनाओ…।”
इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन पर पारंपरिक शस्त्र पूजा की। भारतीय सेना में यह महत्वपूर्ण समारोह राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक के रूप में हथियारों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
रक्षा मंत्री ने कलश पूजा के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया, उसके बाद शस्त्र पूजा और वाहन पूजा की। उन्होंने अत्याधुनिक पैदल सेना, तोपखाने और संचार प्रणालियों, गतिशीलता प्लेटफार्मों और ड्रोन प्रणालियों सहित कई आधुनिक सैन्य उपकरणों की भी पूजा की। रक्षा मंत्री की सैनिकों के साथ बातचीत के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पूर्व राजघराने के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर को यहां शस्त्र पूजा की। श्री सिंह ने सिटी पैलेस में रीति-रिवाज एवं पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पहले चंद्र महल में शस्त्र पूजा की। इसके साथ ही सर्वतोभद्र चौक में अश्व पूजा, गज पूजा और पालकी की पूजा भी की।
इस अवसर पर जयपोल पर परंपरा अनुसार नील कंठ पक्षी को भी उड़ाया गया। इस मौके पर ताजमी सरदार, खासा चौकी सरदार एवं जयपुर के पूर्व ठाकुर और ठिकानेदार मौजूद रहे।
राजस्थान में अजमेर के बंगाली समाज ने 39 वें शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत परम्परागत ‘सिंदूर’ की होली खेल मातारानी से खुशहाली की कामना की। शहर के कचहरी रोड बंगाली गली में कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार की गयी विशाल मां दुर्गा की मूर्ति के समक्ष बंगाली समाज ने सुबह पुष्पांजलि तथा भोग का आयोजन किया। उसके बाद सिंदूर दान किया गया।
तत्पश्चात बंगाली महिलाओं ने एक दूसरे के सिंदूर लगाकर माता से परिवार में खुशहाली तथा पति की लम्बी आयु की कामना की। रावण दहन से पूर्व शाम को बंगाली समाज विसर्जन जुलूस निकालेगा, जिसमें बड़ी संख्या में बंगाली समाज के महिला-पुरूष, बुजुर्गों तथा बच्चों की हिस्सेदारी रहेगी। इसी के साथ माता की विदाई हो जायेगी।
भोपाल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लोकमाता देवी अहिल्याबाई के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए महती कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादशमीं का पावन पर्व पूरे मध्यप्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवी अहिल्याबाई की पूर्व राजधानी महेश्वर और छावनी इन्दौर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की मंगलकामनाएं देते हुए देवी अहिल्याबाई द्वारा किये गये लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण किया। शस्त्र-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने महेश्वर क्षेत्र के लिए 83 करोड़ 29 लाख रूपये के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। डॉ यादव ने महेश्वर में स्थापित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विजयादशमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुलिस शास्त्रागार भोपाल में शस्त्र-पूजा की। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने विजयादशमी पर्व पर आज पुलिस लाइन खंडवा में पूर्ण विधि-विधान से शस्त्र-पूजा की। इसके बाद हवन कर शस्त्र आरती भी की गई। साथ ही सफेद कद्दू काटकर माता को भेंट भी दी गयी।
विजयादशमी के पावन अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन धार में शस्त्र-पूजन किया। अतिथियों द्वारा यहां वैदिक मंत्रोपचार व विधिविधान से शस्त्र पूजन और हवन पूजन किया गया। विजयादशमी पर्व पर पंचायत एवं ग् ीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। विजयादशमी पर्व पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज पुलिस लाइन जबलपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये।
सीहोर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया और सबकी सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
छत्तीसगढ़ से प्राप्त समाचार के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दशहरा पर्व पर शनिवार को श्री   विजयादशमी उत्सव, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया।
इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए श्री साय ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।
विजयादशमी के अवसर पर देश के कई स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने संघ का गणवेश धारण कर पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किये।
इसी तरह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,पंजाब, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों से विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के समाचार मिले हैं।
सैनी. 
कड़वा सत्य

Tags: across the countryburning of effigies of Ravandifferent placesNew DelhiSaturdaySharadiya Navratri completedvictory of good over evilVijayadashami celebrationsअलग-अलग स्थानोंदेशभरनयी दिल्लीप्रतीक रावण पुतलों का दहनबुराई पर अच्छाई जीतविजयदशमी धूमशनिवारशारदीय नवरात्र पूरा
Previous Post

दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को सस्ते में समेटा

Next Post

हैदराबाद में संजू-सूर्या का तूफान,बांग्लादेश को 298 रन का लक्ष्य

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
हैदराबाद में संजू-सूर्या का तूफान,बांग्लादेश को 298 रन का लक्ष्य

हैदराबाद में संजू-सूर्या का तूफान,बांग्लादेश को 298 रन का लक्ष्य

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
26 ° c
54%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved