• About us
  • Contact us
Sunday, March 15, 2026
22 °c
New Delhi
26 ° Mon
27 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

नए उत्तर प्रदेश में किसान को मिलता है भरपूर सम्मान: योगी

News Desk by News Desk
December 23, 2023
in राजनीति
नए उत्तर प्रदेश में किसान को मिलता है भरपूर सम्मान: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, 23 दिसंबर (कड़वा सत्य) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। जहां किसानों का सम्मान होता है। उनके परिश्रम व पुरुषार्थ के सामने शासन नतमस्तक होकर सम्मान देता है।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शनिवार को किसान सम्मान दिवस के अवसर पर श्री योगी ने कहा “ आपका परिश्रम व पुरुषार्थ न केवल यूपी का सम्मान बढ़ा रहा है, बल्कि विकास यात्रा का हिस्सा बनकर यूपी को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने में मदद कर रहा है। आपके परिश्रम का परिणाम है कि हमने कृषि विकास की दर को नौ फीसदी तक पहुंचाया है। पीएम के विजन के अनुरूप आने वाले समय में प्रदेश को 2027-28 तक वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनना है तो वर्तमान की विकास दर को इससे तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ाना होगा। ”
मुख्यमंत्री ने यहां किसान मित्र एआई ऐप का शुभारंभ किया और कृषकों, कृषि उद्यमियों, एफपीओ व कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखाई गई। सीएम ने किसानों की यशगाथा विकास यात्रा पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की भी चर्चा की।
योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अच्छे प्रशासक व महान किसान नेता थे। उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई लॉ से की थी, लेकिन किसान व कृषि पृष्ठभूमि के कारण उनकी स्पष्ट राय थी। उन्होंने कहा कि जब तक किसान गरीब रहेगा, भारत अमीर नहीं हो सकता। ग्रामीण भारत ही असली भारत है। भारत वर्ष की समृद्धि का मार्ग खेत-खलिहान से होकर गुजरता है। जागरूक जनशक्ति ही सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार है। चौधरी चरण सिंह ने अनेक कार्यों के जरिए अपने समय में किसानों के जीवन में बदलाव के अभियान को बढ़ाया था।
उन्होने कहा “ साढ़े नौ वर्ष में हमने बदलते भारत को देखा है। पहली बार अन्नदाता किसानों ने महसूस किया कि वे भी किसी सरकार के प्राथमिक एजेंडे का हिस्सा हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, लागत का डेढ़ गुना दाम एमएसपी, पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के जीवन में परिवर्तन किया गया। अब तक इसकी 15 किस्त किसानों के पास पहुंच चुकी है। सिर्फ य़ूपी में ही 2.61 करोड़ किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंच चुकी है। ”
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवर्तन व रिफॉर्म करते हुए कृषि को हम लाभकारी बना सकते हैं। इस दिशा में हुए प्रयास यूपी की दृष्टि से 22-23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा दी है। गन्ना किसानों को साढ़े छह वर्ष में दो लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि खाते में भेज चुके हैं। धान व गेहूं की सीधी खऱीद और एमएसपी का लाभ डीबीटी के माध्यम से पहली बार मिला। उन्होंने कहा कि खेती को सही ढंग से करना घाटे का सौदा नहीं बनेगा। सरकार की स्कीम स्वावलंबन का आधार बनती है। श्रीअन्न की दृष्टि से भी कार्यक्रम हुए। प्राकृतिक खेती में हर मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र, विश्वविद्यालयों के सर्टिफिकेशन की कार्रवाई हो, उसका ज्यादा दाम किसानों को प्राप्त हो, इस प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया गया। श्रीअन्न के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र वर्ष की दृष्टि से 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित कर पीएम ने अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग भी की है।
उन्होने कहा कि अभी हमने एक अप्लीकेशन लांच किया है। ऐप के माध्यम से एआई का उपयोग किसान मित्र के रूप में कैसे किया जा सकता। अब किसानों की हर जिज्ञासा का जवाब स्मार्ट फोन से प्राप्त हो जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। कुछ समय बाद दो करोड़ ड्रोन दीदी तैयार होनी है। ड्रोन के माध्यम से अब एक घंटे में सौ एकड़ खेती में दवा, खाद, पेस्टिसाइड का छिड़काव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एफपीओ के क्षेत्र में सामूहिक रूप से मिलकर खेतीबाड़ी व फूड प्रोसेसिंग की प्रक्रिया से जुड़कर भी कई गुना मुनाफा कमा सकते हैं। वेयर हाउस के बारे में सीएम ने कहा कि यदि मार्केट में दाम कम है तो जब दाम अच्छा मिले तो गोदाम से उपज निकालकर उपलब्ध कराएं। इसके लिए एफपीओ के माध्यम से हर विकास खंड स्तर पर वेयर हाउस निर्माण की कार्रवाई को बढ़ाया जा रहा है। अब मनुष्य के साथ धरती मां की सेहत की भी देखभाल होगी। पीएम स्वायल हेल्थ कार्ड इसका उदाहरण है।
इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर सुषमा खर्कवाल, योगी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद, जेपीएस राठौर, गिरीश चंद यादव, दिनेश प्रताप सिंह, बलवीर सिंह औलख, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
प्रदीप

Tags: Chief Minister Yogi AdityanathLucknowNew Uttar Pradesh of New Indiawhere farmers are respectedजहां किसानों का सम्माननए भारत का नया उत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ
Previous Post

भारतीय संस्कृति पर गर्व करने की संस्कृति विकसित करनी होगी: धनखड़

Next Post

केमिकल जीवन से जुड़ा एक हिस्सा है: मांडविया

Related Posts

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खेल

पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

February 4, 2025
राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण
खेल

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

February 2, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम
राजनीति

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम

January 26, 2025
दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल
देश

दिल्ली की कानून-व्यवस्था ठीक करने के लिए शाह को समझायें योगी: केजरीवाल

January 24, 2025
Next Post
केमिकल जीवन से जुड़ा एक हिस्सा है: मांडविया

केमिकल जीवन से जुड़ा एक हिस्सा है: मांडविया

New Delhi, India
Sunday, March 15, 2026
Mist
22 ° c
57%
16.9mh
34 c 19 c
Mon
33 c 21 c
Tue

ताजा खबर

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई

आप नेताओं ने कांशी राम जी को दी श्रद्धांजलि, सामाजिक न्याय और समानता के लिए अपना प्रतिबद्धता दोहराई

March 15, 2026
इन्फोसिस मोहाली में 2700 युवाओं को सीधे रोजगार और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी: भगवंत सिंह मान

पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

March 15, 2026
अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

March 15, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved