• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

नीदरलैंड के खिलाफ बढ़े जोश के साथ उतरेगी भारतीय टीम

News Desk by News Desk
February 20, 2024
in खेल
नीदरलैंड के खिलाफ बढ़े जोश के साथ उतरेगी भारतीय टीम
Share on FacebookShare on Twitter

राउरकेला, 20 फरवरी (कड़वा सत्य) एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023-24 के भुवनेश्वर चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ बढ़े मनोबल के साथ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारत ने भुवनेश्वर में स्पेन पर 4-1 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, इसके बाद दुनिया की शीर्ष रैंकिंग वाली टीम नीदरलैंड के खिलाफ शूटआउट में 2-2 (4-2) की रोमांचक जीत हासिल की। इसके बाद, भारत को ऑस्ट्रेलिया से 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने आयरलैंड पर 1-0 की जीत के साथ वापसी की और भुवनेश्वर चरण का समापन शानदार तरीके से किया।
राउरकेला चरण में आगे बढ़ते हुए भारत ने एक करीबी मुकाबले में स्पेन के खिलाफ 2-2 (8-7) शूटआउट जीत हासिल करके लय को बरकरार रखा है। बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में प्रो लीग के रिवर्स लेग में भारत अपने अगले मैच में नीदरलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पिछले दो मुकाबलों में नीदरलैंड के खिलाफ विजयी रही है। भारत की पिछली जीत 11 फरवरी को भुवनेश्वर चरण के दौरान हुई। उस मैच में 1-2 से पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर किया और आख़िरकार शूटआउट में 4-2 से जीत हासिल की।
नीदरलैंड के खिलाफ टीम के प्रदर्शन पर भारतीय टीम के मिडफील्डर, हार्दिक सिंह ने कहा, “पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन हमने दूसरे हाफ में जोरदार वापसी की और खेल को शूटआउट में धकेल दिया। हम उस समय से अपनी संभावनाओं को लेकर आश्वस्त थे, खासकर यह देखते हुए कि हमारे पास वास्तव में अच्छे गोलकीपर हैं।”
उन्होंने कहा, “ जिस तरह से हम बैक-टू-बैक इवेंट्स में प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे कैंप में आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और मुझे यकीन है कि हम इस गति को टूर्नामेंट में आगे भी जारी रखेंगे।” भारत 21 फरवरी को 1930 बजे नीदरलैंड से भिड़ेगा।
प्रदीप

Tags: Indian team will compete against Netherlands with increased enthusiasmउतरेगीनीदरलैंड के खिलाफबढ़े जोश के साथभारतीय टीम
Previous Post

भारत ने स्पेन को शूटआउट में 8-7 से हराया

Next Post

कश्मीर घाटी में हिमपात होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Related Posts

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी
खेल

उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी

February 5, 2025
स्मृति मंधाना को आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब
खेल

स्मृति मंधाना को आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

January 28, 2025
भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया

January 26, 2025
इंग्लैंड सीरीज के लिए सितांशु कोटक होंगे भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच
खेल

इंग्लैंड सीरीज के लिए सितांशु कोटक होंगे भारतीय टीम के बल्लेबाज कोच

January 16, 2025
फुटसल एशियाई कप में भारतीय टीम हांगकांग से हारी
खेल

फुटसल एशियाई कप में भारतीय टीम हांगकांग से हारी

January 15, 2025
Next Post
कश्मीर घाटी में हिमपात होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

कश्मीर घाटी में हिमपात होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
89%
10.1mh
42 c 31 c
Sat
42 c 33 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved