• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
30 °c
New Delhi
35 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया

News Desk by News Desk
April 27, 2024
in खेल
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता 26 अप्रैल (कड़वा सत्य) जॉनी बेयरस्टो नाबाद (108), शशांक सिंह नाबाद (68) और प्रभसिमरन सिंह (54) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया है। पंजाब की यह नौ मैचों में तीसरी जीत है।
पंजाब किंग्स की टीम ने टी-20 इतिहास में अभी तक से बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत हासिल की है। पंजाब की टीम ने 24 छक्के लगाये। वहीं कोलकाता की ओर 18 छक्के लगे।
262 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये छह ओवर में 93 रन जोड़े। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के लगाते हुए 54 रन बनाये। उन्हें सुनील नारायण ने रनआउट किया। राइली रुसो 16 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाये। जॉनी बेयरस्टो 48 गेंदों में आठ चौके और नौ छक्के लगाते हुए नाबाद 108 रनों की पारी खेली। वहीं शशांक सिंह ने भी आतिशी अंदाज में 28 गेंदों में दो चौके और आठ छक्के जड़ते हुये नाबाद 68 रन बनाये। पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 262 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। कोलकाता की ओर से एक मात्र विकेट सुनील नारायण काे मिला।
यह आईपीएल के एक मैच में पहली बार हुआ है जब चारों सलामी बल्‍लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है। कुलमिलाकर यह पुरुषों के टी-20 मुकाबले 11वीं बार ऐसा हुआ है।
इससे पहले फिल सॉल्ट (75) और सुनील नारायण (71) रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य दिया था।
आज यहां ईडन गार्डंस में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की फिल सॉल्ट और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी चौके और छक्को की बारिश करते हुये पहले विकेट के लिए 138रनों की साझेदारी की। 11वें ओवर में राहुल चाहर ने सुनील नारायण को जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। सुनील ने 32 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाते हुए 71 रन बनाये। 13वें ओवर में सैम करन ने फिल सॉल्ट को बोल्ड कर दिया। फिल सॉल्ट ने 37 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए 75 रनों की पारी खेली।
आंद्रे रसल 12 गेंदों में (24), कप्तान श्रेयस अय्यर 10 गेंदों में (28) और रिंकू सिंह (5) रन बनाकर आउट हुये। वेंकटेश अय्यर 23 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। वह आखिरी गेंद पर रनआउट हुये। रमनदीप सिंह छह रन नाबाद रहे। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 261 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केकेआर ने पांचवी बार इस सत्र 200 का स्‍कोर पार किया है। 10 ओवर में उन्‍होंने अपने इतिहास में सबसे अधिक रन बनाये है।
पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिये। सैम करन,राहुल चाहर और हर्ष पटेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
कड़वा सत्य

Tags: defeated by eight wicketsKolkataKolkata Knight RidersPunjab Kingsआठ विकेटकोलकाताकोलकाता नाइट राइडर्सपंजाब किंग्सहराया
Previous Post

उत्तरी नाइजीरिया में इमारत ढहने से तीन की मौत

Next Post

फिल्म इंडस्ट्री में चलता है फेवरेटिज्म: परिणीति चोपड़ा

Related Posts

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर
देश

IPL 2026 Record: वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास! वैभव सूर्यवंशी को आउट करते ही बने 200 T20 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर

April 20, 2026
Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन
देश

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन

April 30, 2025
भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

February 2, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया

February 2, 2025
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया
खेल

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया

February 1, 2025
दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया
खेल

दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया

February 1, 2025
Next Post
फिल्म इंडस्ट्री में चलता है फेवरेटिज्म: परिणीति चोपड़ा

फिल्म इंडस्ट्री में चलता है फेवरेटिज्म: परिणीति चोपड़ा

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
30 ° c
38%
19.1mh
42 c 31 c
Wed
39 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved