• About us
  • Contact us
Monday, February 2, 2026
15 °c
New Delhi
18 ° Tue
18 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पांच सौ से अधिक वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी पांच साल में

News Desk by News Desk
June 15, 2024
in देश
पांच सौ से अधिक वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी पांच साल में
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 15 जून (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे अगले पांच साल के भीतर 250 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस और 300 से अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगी और देश में रेलवे पटरियों की लंबाई डेढ़ लाख ट्रैक किलोमीटर से अधिक हो जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर संस्करण का ढांचा बन चुका है और अब साजसज्जा की जा रही है। दो माह के भीतर इसके ट्रायल यानी परीक्षण शुरू हो जाएंगे। अगले छह माह के भीतर ये गाड़ी पटरियों पर दौड़ने लगेगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत के मौजूदा चेयरकार संस्करण के परिचालन के अनुभवों के आधार पर निरंतर सुधार की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत के स्लीपर संस्करण में गुरुत्वाकर्षण का केन्द्र ऊंचा होने के कारण उसे संतुलित करने के लिए नीचे के बेस को भारी बनाना जरूरी है। वंदे भारत के स्लीपर संस्करण और चेयरकार के नये संस्करण में मोटर की डिज़ायन और बोगी की डिज़ायन में सुधार किया गया है और मोटर में धूल मिट्टी और पत्थर आने की समस्या का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत के स्लीपर संस्करण 16, 20 या 24 कोच वाले सेट होेंगे।
श्री वैष्णव ने कहा कि गैर वातानुकूलित स्लीपर एवं जनरल कोच वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के दो सेट की कामयाबी के बाद उसके निर्माण को गति दी गयी है। लक्ष्य है कि 2029 के पहले 300 से 400 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट और 250 से 300 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेट (चेयरकार एवं स्लीपर दोनों सेट) बना कर पटरियों पर चलेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे अल्प आय वर्ग से लेकर मध्यम आय वर्ग के यातायात का साधन है और उनकी सुविधाओं में लगातार विस्तार के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नये ट्रेन सेटों और नयी गाड़ियों के आने के साथ साथ ही रेलवे पटरियों के नेटवर्क का विस्तार हो रहा है। बीते वर्ष 5300 किलोमीटर नयी पटरियां बिछायीं गयीं हैं। इस समय भारतीय रेलवे की पटरियों की लंबाई एक लाख 30 हजार ट्रैक किलोमीटर और 75 हजार रूट किलोमीटर से अधिक हो गयी है। आगामी पांच साल में सालाना पांच हजार किलोमीटर पटरियां बिछाने की योजना है। यानी पांच साल में रेलवे नेटवर्क डेढ़ लाख ट्रैक किलोमीटर से अधिक हो जाएगा।
श्री वैष्णव ने कहा कि नेटवर्क की क्षमता का विस्तार होने के बाद नयी गाड़ियों को तेज गति से चलाना संभव होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए छह हजार किलोमीटर के मार्ग पर कवच लगाने का काम द्रुत गति से चल रहा है और अब दस हजार किलोमीटर मार्ग को कवच से लैस करने के लिए निविदा लाने की तैयारी की जा रही है।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष गर्मियों के सीज़न में रेलवे ने अब तक रिकॉर्ड संख्या में 19 हजार 837 विशेष ट्रेनें चलायीं गयीं हैं जिनमें चार करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है।
 
कड़वा सत्य

Tags: 250 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस300 से अधिक अमृत भारत एक्सप्रेसIndian Railwaysmore than 250 Vande Bharat Expressmore than 300 Amrit Bharat ExpressNew Delhinext five yearstrअगले पांच सालट्रेनें चलाएगीदेशनयी दिल्लीभारतीय रेलवेरेलवे पटरियोंलंबाई डेढ़ लाख ट्रैक किलोमीटर अधिक
Previous Post

अभाविप ने प्रधान से की नीट-यूजी परीक्षा मामले की सीबीआई जांच की मांग

Next Post

भारत कनाडा मैच बारिश में धुला

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
भारत कनाडा मैच बारिश में धुला

भारत कनाडा मैच बारिश में धुला

New Delhi, India
Monday, February 2, 2026
Mist
15 ° c
88%
5.8mh
24 c 14 c
Tue
24 c 14 c
Wed

ताजा खबर

पटना में “एक शाम सुर-सम्राट रवि के नाम” – म्यूज़िकल क्विज़ में टीम B विजेता, संगीत प्रेमियों का उमड़ा सैलाब

पटना में “एक शाम सुर-सम्राट रवि के नाम” – म्यूज़िकल क्विज़ में टीम B विजेता, संगीत प्रेमियों का उमड़ा सैलाब

February 2, 2026
बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

बिहार हाईवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ी समीक्षा बैठक – Dilip Kumar Jaiswal ने DPR तेज करने के दिए निर्देश

February 2, 2026
स्वच्छ भारत मिशन की मिसाल बन रहे फ़रीदाबाद के उदित नारायण बैंसला!

स्वच्छ भारत मिशन की मिसाल बन रहे फ़रीदाबाद के उदित नारायण बैंसला!

February 1, 2026
नूरी मसाले – एक परंपरा बेहतरीन स्वादिष्ट मसालों की!

नूरी मसाले – एक परंपरा बेहतरीन स्वादिष्ट मसालों की!

February 1, 2026
Punjab vs Centre: Budget 2026 में किसानों-युवाओं को झटका, CM मान बोले—केंद्र ने पंजाब से फिर किया नाइंसाफी

Punjab vs Centre: Budget 2026 में किसानों-युवाओं को झटका, CM मान बोले—केंद्र ने पंजाब से फिर किया नाइंसाफी

February 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved