• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
39 °c
New Delhi
38 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पाकिस्तान ने अलगाववादियों को पैदा किया, नेकां ने नहीं: फारूक

News Desk by News Desk
September 15, 2024
in राजनीति
पाकिस्तान ने अलगाववादियों को पैदा किया, नेकां ने नहीं: फारूक
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 15 सितंबर (कड़वा सत्य) जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि नेकां ने कभी अलगाववादियों को जन्म नहीं दिया, बल्कि अलगाववाद को पाकिस्तान ने हवा दी है।
श्री अब्दुल्ला ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल ही में डोडा में एक चुनावी रैली के दौरान दिए गए भाषण के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नेकां ने जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों को जन्म दिया है।
नेकां के अध्यक्ष ने गंदेरबल में मीडिया से कहा,“नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कभी अलगाववादियों को जन्म नहीं दिया। उन अलगाववादियों को पाकिस्तान ने स्थापित किया था।” इस दौरान उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की, जो पहले पाकिस्तान का समर्थन करते थे और जनमत संग्रह की मांग करते थे, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने सवाल किया,“उनसे पूछिए कि ‘निजाम-ए-मुस्तफा’ (पैगंबर की व्यवस्था का आंदोलन) के नारे कहां चले गए?”
प्रधानमंत्री के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को फिर से जिंदा करेगा श्री अब्दुल्ला ने कहा,“मैं प्रधानमंत्री को याद दिलाना चाहता हूं कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से पिछले पांच सालों से यहां केंद्र सरकार का शासन है।”
उन्होंने कहा,“केंद्र ने हमेशा आतंकवाद के लिए अनुच्छेद 370 को जिम्मेदार ठहराया। फिर आज आतंकवाद कहां से आ रहा है? बंदूक कहां से आ रही है, जो जान ले रही है, जिसमें हमारे सैनिकों की जान भी शामिल है? क्या फारूक अब्दुल्ला यह बंदूक लेकर आए हैं? आज हमारी सरकार सत्ता में नहीं है, इसलिए उन्हें जवाब देना चाहिए।”
उन्होंने कहा,“हम पर उंगली उठाने वालों को याद रखना चाहिए कि तीन उंगलियां उनकी ओर उठ रही हैं। लोगों को धोखा देने, सुबह से शाम तक झूठ बोलने के अलावा उन्हें क्या हासिल हुआ है?”
इंजीनियर राशिद के नाम से मशहूर शेख अब्दुल राशिद द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधने के बारे में श्री अब्दुल्ला ने कहा,“उन्हें ऐसा करने दें, लेकिन उन्हें अब तक रिहा क्यों नहीं किया गया था? मेरा उनसे सवाल है कि उन्हें अब क्यों रिहा किया गया है? क्या यह मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने और मुस्लिम आवाज़ों को दबाने के लिए है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस राशिद का समर्थन कर रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में जमात-ए-इस्लामी के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर श्री अब्दुल्ला ने कहा,“यह अच्छी बात है। वे अब परदे के पीछे छिपकर काम करने के बजाय आगे आएंगे और लोग देखेंगे कि वे वास्तव में कहां खड़े हैं।”
संतोष. 
कड़वा सत्य

Tags: Farooq Abdullahformer Chief MinisterJammu and KashmirNational Conference (NC) chiefNCnever gave birth to separatSrinagarकभी अलगाववादियोंजन्म नहीं दियाजम्मू-कश्मीरनेकांनेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रमुखपाकिस्तानपूर्व मुख्यमंत्रीफारूक अब्दुल्लाबल्कि अलगाववादश्रीनगरहवा दी
Previous Post

विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा: केजरीवाल

Next Post

पंजाब एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

Related Posts

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर
खेल

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

February 5, 2025
60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्की, कतर, मलेशिया, पाकिस्तान भेजा जाएगा
विदेश

60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्की, कतर, मलेशिया, पाकिस्तान भेजा जाएगा

February 4, 2025
पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत
विदेश

पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत

February 3, 2025
कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी
राजनीति

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी

February 2, 2025
पाकिस्तान में अलग-अलग अभियान में 23 आतंकवादी मरे
विदेश

पाकिस्तान में अलग-अलग अभियान में 23 आतंकवादी मरे

February 2, 2025
सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
राजनीति

सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

January 31, 2025
Next Post
पंजाब एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

पंजाब एफसी ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Mist
39 ° c
31%
14mh
44 c 33 c
Sun
44 c 36 c
Mon

ताजा खबर

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

June 5, 2026
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

June 5, 2026
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved