• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पूजा स्थल अधिनियम: जवाब दाखिल करने के केंद्र के अधिकार पर रोक की गुहार

News Desk by News Desk
January 22, 2025
in देश
पूजा स्थल अधिनियम: जवाब दाखिल करने के केंद्र के अधिकार पर रोक की गुहार
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मथुरा की शाही मस्जिद समिति ने केंद्र सरकार पर पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जानबूझकर अपना जवाब दाखिल नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक याचिका दाखिल कर उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई है कि केंद्र के इस अधिकार पर रोक लगा दी जाए।
याचिका में कहा गया है कि चूंकि केंद्र सरकार कई अवसर दिए जाने के बावजूद अपना जवाब दाखिल करने में विफल रही है, इसलिए समिति ने अदालत से याचिकाओं पर जवाब देने के केंद्र के अधिकार पर रोक लगाने का निर्देश पारित करने का आग्रह किया ताकि मामले में कार्यवाही आगे बढ़ाया जा सके।
याचिका में कहा गया है,“भारत सरकार जानबूझकर अपना जवाबी हलफनामा/जवाब दाखिल नहीं कर रही है, जिसका उद्देश्य वर्तमान रिट याचिका और संबंधित रिट याचिकाओं की सुनवाई में देरी करना है। इससे पूजा स्थल कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध करने वालों को बाधा हो रही है।”
समिति ने नौ सितंबर, 2022 को एक आवेदन के माध्यम से बताया कि इस (शीर्ष अदालत) अदालत ने दर्ज किया कि भले ही 1991 अधिनियम के खिलाफ रिट याचिका में नोटिस 12 मार्च, 2021 को जारी किया गया था, लेकिन केंद्र ने अपना जवाबी हलफनामा या जवाब दाखिल नहीं किया है।
समिति ने अदालत को बताया कि 12 दिसंबर, 2024 को इस अदालत ने केंद्र को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था, लेकिन वह इस पर अमल करने में विफल रहा।
समिति ने कहा कि चूंकि शीर्ष न्यायालय ने वर्तमान रिट याचिका और संबंधित रिट याचिकाओं की सुनवाई की तिथि 17 फरवरी तय की है, इसलिए यह न्याय के हित में होगा कि केंद्र का जवाबी हलफनामा/उत्तर/याचिका/प्रस्तुतियां दाखिल करने का अधिकार समाप्त कर दिया जाए।
उच्चतम न्यायालय ने 12 दिसंबर, 2024 को 1991 के कानून के खिलाफ कई याचिकाओं पर कार्रवाई करते हुए सभी अदालतों को नए मुकदमों पर विचार करने और धार्मिक स्थलों को पुनः प्राप्त करने की मांग करने वाले लंबित मामलों में कोई भी अंतरिम या अंतिम आदेश पारित करने पर रोक लगा दी थी।
शीर्ष अदालत ने 1991 के इस कानून के क्रियान्वयन के लिए गैर सरकारी संगठनों – जमीयत उलमा-ए-हिंद और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा दायर याचिकाओं पर यह आदेश पारित किया।
अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर मुख्य याचिका सहित कई याचिकाओं में पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती दी गई थी।
वर्ष 1991 का यह कानून किसी भी पूजा स्थल के धार्मिक स्वरूप को 15 अगस्त, 1947 को मौजूद रहने के रूप में बनाए रखने का प्रावधान करता है।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: MathuraNew DelhiUttar Pradeshआरोप लगातेउच्चतम न्यायालयउत्तर प्रदेशएक याचिका दाखिलकेंद्र अधिकारकेंद्र सरकारगुहार लगाईजानबूझकर अपना जवाब दाखिल नहीं करनेनयी दिल्लीपूजा स्थल अधिनियममथुरा की शाही मस्जिद समितियाचिकाओंरोक लगा दी जाएवैधता चुनौती
Previous Post

बंगलादेश एयरलाइंस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी , सभी यात्री सुरक्षित

Next Post

जलवायु समझौते से अलग होने की ट्रम्प की घोषणा से अनिश्चितता

Related Posts

केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा
देश

केंद्र आरबीआई का असाधारण लाभांश राज्यों के साथ सांझा करे, सेंट्रल बैंक की आज़ादी और वित्तीय मज़बूती की रक्षा करे: हरपाल सिंह चीमा

May 24, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
जलवायु समझौते से अलग होने की ट्रम्प की घोषणा से अनिश्चितता

जलवायु समझौते से अलग होने की ट्रम्प की घोषणा से अनिश्चितता

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
35 ° c
60%
14.4mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved