• About us
  • Contact us
Monday, February 9, 2026
15 °c
New Delhi
20 ° Tue
20 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पूर्व जन्म में यादव वंश से थे मोदीः स्वामीयार

News Desk by News Desk
May 25, 2024
in राजनीति
पूर्व जन्म में यादव वंश से थे मोदीः स्वामीयार
Share on FacebookShare on Twitter

तिरुवनंतपुरम, 25 मई (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिछला जन्म भगवान कृष्ण के यादव वंश में हुआ, जो स्पष्ट रूप से हिंदू धर्म में पुनर्जन्म की अवधारणा को प्रतिबिंबित करता है, यानी की श्री मोदी पिछले जन्म में यादव थे।
केरल में स्थित दुनिया के सबसे अमीर ‘श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर’ के सर्वोच्च आध्यात्मिक अधिकारी पुष्पांजलि स्वामीयार ने यह कहा है। उनका यह बयान श्री मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भगवान ने पृथ्वी पर भेजा है और वह जो भी करेंगे, उसमें भगवान उनका मार्गदर्शन करेंगे।
पूरणमिकवु मंदिर पर हाल ही में जारी कॉफी टेबल बुक में पुष्पांजलि स्वामीयार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्होंने आज हमारे देश को दुनिया के शीर्ष पर पहुंचाया है, और गृह मंत्री अमित शाह, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, सभी पूर्व जन्म में भगवान कृष्ण के यादव वंशज थे।
त्रावणकोर रियासत के वास्तविक धार्मिक प्रमुख माने जाने वाले पुष्पांजलि स्वामीयार ने तीन महीने पहले प्रकाशित पुस्तक में कहा है, “यह एक ऐतिहासिक सत्य है कि यादव वंश के शासक राष्ट्र के लिए बहुत गौरव और समृद्धि लाते हैं।”
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने 14 मई को वाराणसी में समाचार चैनल से कहा था कि जब उनकी मां जीवित थीं, तो वह सोचते थे कि उनका जन्म जैविक रूप से हुआ है। अपनी माँ के निधन के बाद अपने सभी अनुभवों पर विचार करने पर विश्वास हो गया कि उन्हें भगवान ने भेजा है।
श्री मोदी ने कहा था कि उनकी ऊर्जा उनके जैविक शरीर से नहीं, बल्कि ईश्वर ने उन्हें प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें क्षमता, शक्ति, पवित्र हृदय और अच्छे इरादों की प्रेरणा दी है। वह एक साधन के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि भगवान उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।
पुष्पांजलि स्वामीयार ने अपनी पुस्तक में लिखा , “जब गुजरात में भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका समुद्र में डूब गई, तो कई यादव वहां से भाग गए। द्वारका से पलायन करने वाले यादवों ने बाद में तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में स्थित अयी राजवंश की स्थापना की।”
पुस्तक में लिखा है कि अयी राजाओं ने आठवीं और 10वीं शताब्दी के बीच दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों पर शासन किया था। विझिंजम अयी साम्राज्य की प्रशासनिक राजधानी थी, जो एक भारतीय यादव या अयार शासक वंश था। ऐसा माना जाता है कि अयी साम्राज्य ने एक शैक्षिणिक केंद्र स्थापित किया था, जिसे कंथलूर सलाई के नाम से जाना जाता था, जो नौवीं और 10वीं शताब्दी के बीच अस्तित्व में आया था।
संतोष,  
कड़वा सत्य

Tags: -यादवModi was from Yadav clan in his previous birth: Swamiyarपूर्व जन्म मेंमोदीःवंश से थेस्वामीयार
Previous Post

अजय देगवन की फिल्म सिंघम अगेन के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग पूरी

Next Post

कैबिनेट सचिव ने चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Related Posts

यादव आज गुजरात प्रवास पर, ग्लोबल रिन्यूएवल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो में होंगे शामिल
राजनीति

यादव आज गुजरात प्रवास पर, ग्लोबल रिन्यूएवल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट और एक्सपो में होंगे शामिल

September 16, 2024
उम्मीद है, कानून सम्मत व्यवस्था में सब अपनी मर्यादा में रहें : यादव
राजनीति

उम्मीद है, कानून सम्मत व्यवस्था में सब अपनी मर्यादा में रहें : यादव

August 30, 2024
मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को उपलब्ध करायेगी सभी बुनियादी सुविधाएं : यादव
राजनीति

मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को उपलब्ध करायेगी सभी बुनियादी सुविधाएं : यादव

August 29, 2024
यादव
राजनीति

यादव ‘मटकी फोड़’ कार्यक्रम में हुए शामिल

August 28, 2024
ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज, यादव होंगे शामिल
राजनीति

ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज, यादव होंगे शामिल

August 28, 2024
भाजपा सरकार चल रही धर्म के मार्ग पर, राम-कृष्ण से जुड़े स्थलों को बनाया जाएगा तीर्थ : यादव
राजनीति

भाजपा सरकार चल रही धर्म के मार्ग पर,  -कृष्ण से जुड़े स्थलों को बनाया जाएगा तीर्थ : यादव

August 26, 2024
Next Post
कैबिनेट सचिव ने चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

कैबिनेट सचिव ने चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

New Delhi, India
Monday, February 9, 2026
Mist
15 ° c
72%
3.6mh
27 c 15 c
Tue
27 c 16 c
Wed

ताजा खबर

दलित और मेहनतकश का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर “आप” का जोरदार प्रदर्शन

दलित और मेहनतकश का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस के खिलाफ बैंड-बाजा लेकर “आप” का जोरदार प्रदर्शन

February 9, 2026
ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर

ISO प्रमाणीकरण से लेकर ई-गवर्नेंस तक सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी उपलब्धियाँ : डॉ. बी. राजेन्दर

February 9, 2026
सुल्तानगंज–अगुवानी घाट गंगा पुल पर तेज़ी के निर्देश: 18 महीने में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

सुल्तानगंज–अगुवानी घाट गंगा पुल पर तेज़ी के निर्देश: 18 महीने में काम पूरा करने का अल्टीमेटम

February 9, 2026
बख्तियारपुर-ताजपुर मुख्य गंगा पुल प्रगति की समीक्षा, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने तेज गति से कार्य करने के दिए निर्देश

बख्तियारपुर-ताजपुर मुख्य गंगा पुल प्रगति की समीक्षा, सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने तेज गति से कार्य करने के दिए निर्देश

February 9, 2026
‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

‘उमंग-2026’ में पॉलिटेक्निक छात्रों की शानदार जीत: साहित्य, कला और बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का जलवा

February 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved