• About us
  • Contact us
Saturday, April 18, 2026
26 °c
New Delhi
36 ° Sun
35 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बंगला नहीं लूंगा, कहने वाले केजरीवाल शीशमहल तक पहुंच गए-पात्रा

News Desk by News Desk
October 21, 2024
in देश
बंगला नहीं लूंगा, कहने वाले केजरीवाल शीशमहल तक पहुंच गए-पात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया और कहा कि बंगला नहीं लूंगा, शपथ लेने वाले श्री केजरीवाल शीशमहल तक पहुंच गए।
श्री पात्रा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘हिन्दुस्तान में क्या चल रहा है, उत्तर प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री आवास से टोंटी लेकर चले गए थे और अब केजरीवाल जी टोटो लेकर चले गए। केजरीवाल जी ‘टोटो’ वापस कीजिए, क्योंकि हिन्दुस्तान की जनता अब टोटो को देखना चाहती है। हिन्दुस्तान की जनता जानना चाहती है कि टोटो स्मार्ट टायलेट कितनी आम और कितनी खास है।’
उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी अभी तो आप राजा-महाराजा हैं तो रिमोट कंट्रोल वाले टोटो स्मार्ट टायलेट सीट का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन जब जनता वोट डालेगी तो उस समय रिमोट कंट्रोल जनता के हाथ में होगी। जनता आपको (केजरीवाल) गर्म तवे पर बिठाएगी और टेम्परेचर इतना अधिक होगा कि वे बैठ नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के भंडार (इन्वेंटरी) से पता चलता है कि यह कोई दिल्ली के मुख्यमंत्री का बंगला नहीं बल्कि किसी शहंशाह का महल था क्योंकि वहां किसी शहंशाह के रहने लायक साजो सामान लगे हुए हैं। शहंशाह भी ऐसे 26 प्रकार की बेशकीमती वस्तुओं से महरूम रहे होंगे। शीशमहल में टोटो स्मार्ट टायलेट लगा था। मीडिया के अनुसार केजरीवाल के सरकारी मुख्यमंत्री आवास के सात कमरों में टोटो स्मार्ट टायलेट लगा हुआ था। एक टायलेट लगभग 10-12 लाख रुपए का है। टोटो टायलेट रिमोट कंट्रोल से चलता है।’
उन्होंने कहा कि आम आदमी के नाम पर श्री केजरीवाल जीतकर सत्ता में आते हैं और अपने सरकारी आवास में टोटो स्मार्ट टायलेट लगाते हैं तो उसका पर्दाफाश करना जरूरी है। टोटो स्मार्ट टायलेट में रिमोट कंट्रोल दबाने से ढक्कन अपने आप खुल जाता है। दूसरे बटन दबाने से टॉयलेट का सीट अपने आप खुल जाएगा। पानी बचाने के लिए तीसरा बटन दबाकर इको फ्लश कर सकते हैं। जब इको फ्लश से काम नहीं चलेगा तो फुल फ्लश कर सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि सीट टेम्परेचर भी नियंत्रित कर सकते हैं। जो केजरीवाल कहते थे कि बंगला नहीं लूंगा क्योंकि मैं आम आदमी हूं वो आम आदमी टोटो स्मार्ट टायलेट इस्तेमाल करते थे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 07 जून 2013 का श्री केजरीवाल के दस्तखत के कागजात हैं जब उन्होंने शपथ ली थी। उन्होंने शपथ ली थी कि मैं लाल बत्ती की गाड़ी नहीं लूंगा। मैं अपने लिए सुरक्षा नहीं लूंगा। मैं बड़ा बंगला नहीं लूंगा, इत्यादि-इत्यादि। बंगला नहीं लूंगा से केजरीवाल जी शीशमहल तक पहुंच गए। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग द्वारा ली गयी इन्वेंट्री जारी हुई तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को बंगला नहीं रहने दिया बल्कि उसे शीशमहल बना दिया जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंची है।
उन्होंने कहा कि मीडिया में जो खबरें आई है उसके अनुसार शीशमहल में खिड़की का पर्दा मोटर और ट्रैक से संचालित होता है जिसकी विशेषता थी इक्वीप्ड बॉडी सेंसर और रिमोट कंट्रोल इन सब मिलाकर 4.5 करोड़ रुपए से 06 करोड़ रुपए तक के पर्दे केजरीवाल जी के शीशमहल में लगे। सोनी की 16 एलईडी टीवी थी जिसकी कुल कीमत 64 लाख रूपये है। मधुर आवाज के लिए 4.5 लाख रुपए का बोस एफवन का सब-बूफर के साथ लाउडस्पीकर। जो अरविंद केजरीवाल कहते थे कि बंगला नहीं लूंगा वो केजरीवाल जी अपने शीशमहल में साढ़े चार लाख रुपए का बूफर लगाये थे। शीशमहल में 04 लाख रुपए का ओसाडा फूल बॉडी मसाज चेयर भी है।
डॉ. पात्रा ने कहा, ‘दरअसल केजरीवाल जी बंगला में चलते चलते थक जाते होंगे क्योंकि 03 हजार स्क्वार फीट से ज्यादा जगह का बंगला था। जब थक जाते होंगे तब ओसाडा मसाज चेयर पर बैठ जाते होंगे। शीशमहल में 10 लाख रुपए का मोटराइज्ड रिकलाइनर सोफा था जो रॉकिंग एंड रिवाल्विंग मैकेनिज्म पर आधारित है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘मीडिया द्वारा उजागर इन्वेंटरी में शीशमहल में 80 वाट का फ्री स्टैंड ल्यूमनर भी लिखा है, यह क्या होता है , 9.50 लाख रुपए का यूनिफॉर्म इल्यूमीनेशन टच कंट्रोल पैनेल फॉर इंडीविजुअल ऑन ऑफ डिमिनीशन एंड कलर ट्यूनिंग लगा है। ऐसा लगता है कि केजरीवाल जी अपने मन के अनुसार बोंलेंगे कि लाइट डीम हो जाओ तो डीम हो जाएगा और फिर केजरीवाल बोलेंगे कि हर जगह यूनिफार्म लाइट हो जाओ तो पूरे जगह पर एक समान लाइट हो जाएगी। किसी की पिटाई करनी हो तो बोंलेंगे लाइट बंद हो जाओ तो लाइट बंद हो जाएगी। इसके अलावा 19.05 लाख रुपए का 12 वाट का ट्यूनेबल डाउन लाइट था। यह समझ से परे है कि यह कैसी लाइट होगी।’
उन्होंने कहा ‘श्री केजरीवाल के आवास के शौचालय में 22.5 लाख रुपए का हॉट वाटर जेनरेटर है। एयर टू वाटर हीट पम्प 2.2 केडब्ल्यू किलोवाट समेत कई सुविधाएं शामिल है। हम लोग जैसे लोग इमरशन रॉड से पानी गर्म कर स्नान कर लेते हैं लेकिन शीशमहल में रहने वाले आम आदमी 22.5 लाख रुपए का हॉट वाटर जेनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। शीशमहल में 15 करोड़ रुपए का सुपिरियर वाटर सप्लाई और सैनिटरी इंस्टालेशन लगा है जो पाउडर, सेंट आदि रखने के लिए है। ऐसा सैनिटरी इंस्टालेशन पांच लगे हुए हैं जिसमें एक की कीमत 03 करोड़ रुपए है। 2.10 लाख रुपए का वाशिंग मशीन लगा है। जहां पर्दे करोड़ो रुपए का लगा हो, वहां 2.10 लाख रुपए का क्या महत्व है। इसके अलावा शीशमहल में 1.2 करोड़ रुपए का रेलिंग लगी हुई है। 10 लाख रुपए का ग्रैंड एज ब्रास इंटेंस आउट डोर लाइट लगा है। 70 लाख रुपए का वूडेन डोर और ग्लास डोर है। 36 लाख रुपए का डेकोरेटीव पिलर्स है।’
संतोष ,  
कड़वा सत्य

Tags: bungalowCharacteriKejriwalNew DelhinoreachedSaySheeshmahalWillकहनेकेजरीवालगएतकनयी दिल्लीनहींपहुंचपात्राबंगलालूंगावालेशीशमहल
Previous Post

फूलवालों की सैर गंगा-जमुनी तहज़ीब का हिस्सा : आतिशी

Next Post

राष्ट्रीयकृत बैंकों में मुख्य महाप्रबंधक के पदों के सृजन को मंज़ूरी

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
राष्ट्रीयकृत बैंकों में मुख्य महाप्रबंधक के पदों के सृजन को मंज़ूरी

राष्ट्रीयकृत बैंकों में मुख्य महाप्रबंधक के पदों के सृजन को मंज़ूरी

New Delhi, India
Saturday, April 18, 2026
Mist
26 ° c
54%
4.3mh
41 c 31 c
Sun
41 c 29 c
Mon

ताजा खबर

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Rahul Gandhi FIR: ब्रिटिश नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

April 18, 2026
Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, जानिए पास होने के लिए कितने वोट कम पड़े

April 18, 2026
‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

‘पंचायत’ के ‘विकास’ ने पटना में बढ़ाया युवाओं का हौसला, एमिटी फिल्म फेस्टिवल 2026 का शानदार समापन

April 17, 2026
अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved