• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
28 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

बंगलादेश में तख्ता पलट, हसीना ने छोड़ा देश

News Desk by News Desk
August 5, 2024
in विदेश
बंगलादेश में तख्ता पलट, हसीना ने छोड़ा देश
Share on FacebookShare on Twitter

ढाका, 05 अगस्त (कड़वा सत्य) बंगलादेश में कोटा (आरक्षण) को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सोमवार को सेना के तख्तापलट के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा।
देश में जारी हिंसक प्रदर्शन आज सुबह सुश्री हसीना के आधिकारिक आवास गणभवन तक पहुंच गया, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया। वह प्रदर्शनकारियों के गणभवन पहुंचने से पहले ही देश छोड़कर रवाना हो गयीं। इस बात के संकेत मिले हैं कि उन्होंने भारत में शरण ली है।
रिपोर्टों के अनुसार, सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमां ने सभी दलों की भागीदारी से अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की है। जानकारी मिली है कि सुश्री हसीना (76) ने सेना प्रमुख को अपना इस्तीफा सौंपा है।
ढाका ट्रिब्यून में जनरल जमां के हवाले से कहा गया है, “हमने सभी राजनीतिक दलों के साथ सार्थक चर्चा के बाद देश में अंतरिम सरकार बनाने का फैसला किया है। हम स्थिति को सुलझाने के लिए अब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन से बात करेंगे।”
सेना प्रमुख ने विरोध के नाम पर सभी तरह की हिंसा को रोकने का आह्वान किया और कहा कि नयी सरकार भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान हुई सभी मौतों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुश्री हसीना को सेना प्रमुख की ओर से 45 मिनट का अल्टीमेटम दिये जाने के बाद जबरन निर्वासित कर दिया गया। उनके देश से रवाना होने की खबर मिलते ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को उनके सरकारी आवास पर धावा बोल दिया।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सुश्री हसीना आज अपराह्न अपने आवास से सैन्य हेलिकॉप्टर से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गयीं। रिपोर्ट के अनुसार, वह अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ ‘सुरक्षित स्थान’ के लिए रवाना हुई हैं।
सोमॉय न्यूज टीवी ने दावा किया कि सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं सुश्री हसीना ने सेना प्रमुख को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद देश छोड़ दिया। उन्होंने अपनी पार्टी बंगलादेश अवामी लीग (एएल) के संसदीय चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद इस वर्ष जनवरी में देश की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार चौथी बार कार्यकाल संभाला था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में गत जून से जारी अशांति में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे यह बंगलादेश के इतिहास में नागरिक अशांति का सबसे घातक दौर बन गया है। एक दिन पहले यानी रविवार को देश भर में हुई हिंसक झड़पों में करीब 100 लोग मारे गये।
देश में कोटा विरोधी प्रदर्शन जून में शुरू हुए, जब उच्च न्यायालय ने 1971 के स्वतंत्रता संग्  के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए 30 प्रतिशत कोटा बहाल कर दिया। न्यायालय ने 2018 के उस फैसले को पलट दिया गया था, जिसमें ऐसे कोटा समाप्त कर दिये गये थे।
 
कड़वा सत्य

Tags: Bangladeshcountrycoup oversDhakaHasinaleftछोड़ाढाकातख्ता पलटदेशबंगलादेशहसीना
Previous Post

तेलंगाना के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पेरिस रवाना

Next Post

सीबीआई मुकदमे में केजरीवाल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में याचिकाएं खारिज

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क
विदेश

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क

February 2, 2025
कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले
विदेश

कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले

February 1, 2025
आप से जुड़े लोग छोड़ रहे हैं केजरीवाल का साथः सचदेवा
देश

आप से जुड़े लोग छोड़ रहे हैं केजरीवाल का साथः सचदेवा

February 1, 2025
Next Post
सीबीआई मुकदमे में केजरीवाल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में याचिकाएं खारिज

सीबीआई मुकदमे में केजरीवाल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में याचिकाएं खारिज

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
28 ° c
84%
3.6mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved